Benefits Of Using Fitkari To Remove Cavity In Hindi:दांत में कीड़े की समस्या किसी को भी हो सकती है। आमतौर पर जो लोग अपने दांतों की अच्छी तरह से साफ-सफाई नहीं करते हैं, मीठा बहुत ज्यादा खाते हैं। इस तरह के लोगों को दांतों में सड़न और दांतों के कीड़े लगने का जोखिम भी अधिक होता है। आपको बता दें कि एक किस्म के बैक्टीरिया के कारण दांतों में कीड़ा लगने की समस्या होती है। यही नहीं, जिनके दांतों में प्लाक लगा हो या कैल्शियम की कमी हो, उन्हें भी दांतों से संबंधित समस्या बनी रहती है। दांतों में कीड़ा लगने पर कई तरह के संकेत नजर आते हैं, जैसे दांतों में दर्द होना, दांतों का सेंसिटिव होना आदि। कुछ लोग दांतों में कीड़े लगने पर फिटकरी का उपयोग करते हैं। जानें, फिटकरी दांतों में कीड़े की समस्या को किस तरह दूर करता है और इसका उपयोग कैसे किया जाना चाहिए। इस बारे में रामहंस चैरिटेबल अस्पताल में प्रैक्टिस कर रहे आयुर्वेदचार्य डॉ. श्रेय शर्मा (Dr. Shrey Sharma, Ayurvedacharya, Sirsa) से जानते हैं। (Fitkari Se Dant Ke Kide Kaise Hataye)-
दांत में कीड़े की समस्या दूर करने के लिए फिटकरी के फायदे- Benefits Of Using Fitkari To Remove Cavity In Hindi
दांतों में कीड़े की लगने की समस्या अक्सर उन लोगों को अधिक होती है, जो मीठा, चॉकलेट आदि चीजें अधिक मात्रा में खाते हैं। आपने अकसर देखा होगा कि छोटे बच्चों के दांत में कीड़े लग जाते हैं, क्यांकि वे खाने-पीने के बाद अपने दांतों की प्रॉपर सफाई नहीं करते हैं। मुंह में बैक्टीरिया पनपने लगते हैं, एक समय के बाद ये कैविटी में बदल जाते हैं। बहरहाल, जहां तक सवाल इस बात का है कि क्या वाकई फिटकरी की मदद से दांतों में लगे कीड़े की समस्या दूर हो सकती है? इस बारे में एक्सपर्ट का कहना है, "फिटकरी दांतों के लिए अच्छी है। लेकिन, इसका मतलब यह नहीं है कि यह दांतों में लगे कीड़े की समस्या को पूरी तरह दूर कर सकता है। हालांकि, फिटकरी की मदद से दांतों में लगी कैविटी की प्रक्रिया धीमी हो सकती है।" बहरहाल, फिटकरी दांतों की कई तरह समस्या को दूर करने के लिए फायदेमंद होता है। इसमें कई तरह के ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो दांतों को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं। जैसे इसमें एंटीबैक्टीरियल तत्व होते हैं, मसूड़ों से जुड़ी समस्या के जोखिम को कम कर दांतों के स्वास्थ्य में सुधार करते हैं। यही नहीं, फिटकरी की मदद से मसूड़े टाइट होते हैं, जिसकी वजह से मसूड़ों से ब्लीडिंग की समस्या भी दूर होती है। वास्तव में, फिटकरी में एस्ट्रिंजेंट नाम का तत्व होता है, जो मसूड़ों के लिए उपयोगी माना जाता है। यही नहीं, जिन लोगों के मुंह से बदबू आने की समस्या बनी रहती है, उनके लिए भी फिटकरी को फायदेमंद माना जाता है। यह मुंह के हार्मफुल बैक्टीरिया को मारकर मुंह की बदबू को दूर करता है। कुल मिलाकर, आप कह सकते हैं कि फिटकरी दांतों में लगे कीड़े की समस्या को दूर करने में अहम भूमिका निभा सकता है। साथ-साथ यह दांतों को सफेद और चमकदार भी बना सकता है।
इसे भी पढ़ें: फिटकरी से दांत का दर्द कैसे ठीक करें? आयुर्वेदाचार्य से जानें
दांतों की सड़न दूर करने के लिए फिटकरी का उपयोग कैसे करें- How To Use Fitkari To Remove Cavity In Hindi
पहला तरीका
- सबसे पहले एक गिलास पानी में फिटकरी के एक छोटे टुकड़े को उबाल आने तक गर्म करें।
- अब इस पानी को हल्का गुनगुना होने दें।
- फिटकरी से तैयार इस पानी से कुल्ला करें।
- दांतों की सड़कन कम होगी और मुंह की बदबू भी दूर होगी।
दूसरा तरीका
- फिटकरी सहित दालचीन और काले नमक को पाउडर बनने तक पीस लें।
- तीनों सामग्री को अच्छी तरह मिक्स कर लें।
- तैयार पाउडर को उंगली की मदद से मसूड़ों और दांतों पर लगाएं।
इसे भी पढ़ें: फिटकरी से दांतों की परेशानी करें दूर, इन 4 तरीकों से करें इस्तेमाल
दांतों के लिए फिटकरी के फायदे
जैसा कि हमने पहले ही जिक्र किया है कि दांतों की तरह-तरह की समस्या से छुटकारा पाने के लिए फिटकरी फायदेमंद है, जैसे-
- फिटकरी की मदद से दांतों का दर्द से राहत मिलती है। ध्यान रखें कि दांतों में दर्द किसी भी वजह से हो सकता है। जैसे दांतों में सड़न होना, दांतों में कीड़े लगना या अकल दाढ़ आना आदि।
- जिन लोगों के मसूड़े कमजोर होते हैं, उन्हें भी दांतों में दर्द या मसूड़ों से खून आने की समस्या बनी रहती है। इस तरह की परेशानी में फिटकरी काफी उपयोगी साबित होता है।
- फिटकरी की मदद से न सिर्फ दांतों की सड़न और कैविटी दूर होती है, बल्कि इसकी मदद से दांतों का पीलापन भी दूर होता है। यह दांतों को सफेद और चमकदार भी बनाता है।
- फिटकरी से बना माउवॉश भी बहुत फायदेमंद माना जाता है। इससे दांतों पर लगा प्लाक निकलता है, जिससे दांतों की अन्य समस्याओं का जोखिम कम हो जाता है।
All Image Credit: Freepik