Doctor Verified

क्या आई पैच वाकई कारगर होते हैं? जानें इसके फायदे

Are Eye Patches Effective: क्या आंखों की सूजन और डार्कनेस कम करने के लिए आई पैच इस्तेमाल करने चाहिए? जानें यह हमारे लिए कितने फायदेमंद होते हैं।  
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या आई पैच वाकई कारगर होते हैं? जानें इसके फायदे


When To Use Under Eye Patches In Routine: ब्यूटी ट्रेंड्स में समय-समय पर बदलाव होते रहते हैं। सोशल मीडिया में आएदिन कोई नए ब्यूटी हैक की वीडियो वायरल होती रहती है। इसी तरह आजकल आई पैच काफी ज्यादा ट्रेंड में हैं। यह आंखों की सूजन और काले घेरे कम करने के लिए इस्तेमाल किये जाते हैं। कहा जाता है कि इनके इस्तेमाल से त्वचा में कोलेजन बढ़ता है। यह आंखों की सूजन कम करने के लिए खास इस्तेमाल किये जाते हैं। लेकिन क्या यह सच में आंखों के लिए फायदेमंद होते हैं? क्या इनके इस्तेमाल से काले घेरे और आंखों की सूजन कम होने लगते हैं। इस बारे में जानकारी देते हुए डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ गुल्हिमा अरोड़ा ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। आइये इस लेख के माध्यम से जानें इसके बारे में।

PATCHES

क्या आंखों की सूजन कम करने के लिए आई पैच सच में फायदेमंद होते हैं? Are Eye Patches Effective For Wrinkles

एक्सपर्ट के मुताबिक हमारी आंखों को इन आई पैच की जरूरत नहीं होती है। इसका असर सिर्फ कुछ घंटे तक रहता है। इन्हें इस्तेमाल करने के बाद आंखों की सूजन कम तो होती है, लेकिन केवल कुछ समय के लिए। ऐसे में इन्हें आप केवल बहुत ज्यादा जरूरत के समय इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन यह आंखों की सूजन कम करने का परमानेंट इलाज नहीं है।

इसे भी पढ़ें- क्या वाकई पैरों को डिटॉक्स करते हैं फुट पैड्स? जानें सच्चाई

आंखों की सूजन कम करने के लिए अपनाएं ये टिप्स- Tips To Reduce Eye Puffiness

पर्याप्त नींद लें- Take Adequate Sleep

अधूरी नींद के कारण आंखों के नीचे काले घेरे और सूजन हो सकती है। नींद पूरी न होने के कारण थकावट आंखों में भी झलकने लगती है। ऐसे में जरूरी है कि आपका स्लीप शेड्यूल सही हो। इसलिए पर्याप्त नींद जरूर लें जिससे आपकी बॉडी भी रिलैक्स रहे। 

बर्फ की सिकाई करें- Cold Compress

आंखों की सूजन कम करने के लिए आप बर्फ की सिकाई भी कर सकते हैं। यह इंफ्लेमेशन कम करने में मदद करती है। ठंडी सिकाई करने से आंखों को भी रिलैक्स मिलता है। 

डाइट में नमक कम रखें- Reduce Salt In Diet

अगर आप नमक का ज्यादा सेवन करते हैं, तो भी आपकी आंखों में सूजन आ सकती है। नमक शरीर में पानी को होल्ड करके रखता है। इसके कारण त्वचा फुली और सूजी हुई लगती है। 

इसे भी पढ़ें- Benefits Of Detox Foot Pads: इन 5 कारणों से आपके लिए फायदेमंद हो सकता है डिटॉक्‍स फुट पैड

बादाम तेल से मसाज करें- Massage with Almond Oil

आंखों की सूजन कम करने के लिए आप बादाम तेल से मसाज भी कर सकते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन-ई जैसे गुण मौजूद होते हैं। इससे मसाज करने से आंखों की सूजन कम होने लगती है। रात में सोने से पहले इससे मसाज करने से आपको काफी राहत मिल सकती है।

फेशियल योग से मिलेगी मदद- Facial Yoga

परमानेंट इलाज के लिए आप फेशियल योग की आदत भी बना सकते हैं। इससे आंखों की मांसपेशियां रिलैक्स होती हैं। साथ ही, ब्लड सर्कुलेशन भी बढ़ता है। 

इन टिप्स से आपको आंखों की सूजन कम करने में मदद मिल सकती है। लेकिन अगर आपको आंखों में दर्द या लालिमा जैसी परेशानी है, तो आपको डॉक्टर से तुरंत संपर्क करना चाहिए। क्योंकि यह एलर्जी के कारण भी हो सकता है।

Read Next

टाइट कपड़े पहनने से छिल गई है अंडरआर्म की स्किन, तो राहत पाने के लिए लगाएं ये 5 चीजें

Disclaimer