
Do Under Eye Patches Reduce Dark Circles: आजकल लोग अपनी जिंदगी में इतने बिजी हो गए हैं कि वह डाइट और एक्सरसाइज पर ध्यान नहीं देने के अलावा, रोजाना रात में सही तरह से सोते तक नहीं है। इसका असर चेहरे पर सबसे पहले नजर आता है। अगर व्यक्ति रात में 7 से 8 घंटे की सुकून वाली नींद नहीं लेता है, तो उसकी आंखों के नीचे गहरे काले गड्ढे यानी डार्क सर्कल्स नजर आने लगते हैं। इससे चेहरे की सुंदरता कम हो जाती है। बता दें कि कई लोगों के मन में सवाल आता है कि क्या डार्क सर्कल्स की समस्या से बचने के लिए अंडर आई पैच का इस्तेमाल किया जा सकता है? अगर आपके मन में भी यह सवाल आता है, तो आइए इसका जवाब डॉ. हिमानी मावी, सलाहकार - त्वचाविज्ञान, मेट्रो अस्पताल, नोएडा (Dr. Himani Mavi, Consultant - Dermatology, Metro Hospital, Noida) से जान लेते हैं।
क्या आई पैच से डार्क सर्किल की समस्या से बचा जा सकता है?- Can the Problem of Dark Circles be Avoided with Eye Patches

डॉ. हिमानी मावी के मुताबिक, आंखों के नीचे काले घेरे (डार्क सर्कल्स) एक आम सौंदर्य समस्या हैं, जो थकान, तनाव, बढ़ती उम्र या जेनेटिक कारणों से हो सकती हैं। हाल के वर्षों में आंखों के नीचे लगाने वाले "आई पैच" काफी लोकप्रिय हुए हैं। हालांकि, यहां सवाल यह उठता है कि क्या ये पैच डार्क सर्कल्स पर वास्तव में काम करते हैं? आइए इस सवाल का जवाब विस्तार से जानते हैं:
डार्क सर्कल्स क्यों होते हैं?
- हाइपरपिग्मेंटेशन: त्वचा में मेलेनिन बढ़ने से रंग गहरा दिख सकता है।
- पतली स्किन: उम्र के साथ स्किन पतली हो जाती है, जिससे नसें साफ दिखाई देने लगती हैं। यह डार्क सर्कल्स जैसे नजर आते हैं।
- फ्लूइड रिटेंशन: आंखों के नीचे सूजन से छाया बन सकती है, जो डार्क सर्कल्स की तरह दिखती है।
- जेनेटिक कारण: कुछ लोगों में जन्मजात ही आंखों के नीचे काले घेरे की समस्या होती है।
- लाइफस्टाइल: नींद की कमी, तनाव, खानपान की गड़बड़ी और स्क्रीन टाइम का असर भी डार्क सर्कल्स का कारण हो सकता है।
इसे भी पढ़ें- क्या आई पैच वाकई कारगर होते हैं? जानें इसके फायदे
आई पैच में क्या होता है?
आई पैच आमतौर पर निम्नलिखित सक्रिय तत्वों से बने होते हैं:
- हयालूरोनिक एसिड- स्किन को हाइड्रेट करता है
- विटामिन-सी - स्किन पर नेचुरल ग्लो लेकर आता है
- कैफीन - सूजन कम करने में मदद करता है
- नियासिनामाइड - पिगमेंटेशन कम करता है
- पेप्टाइड्स - कोलेजन प्रोडक्शन में मददगार है
ये सामग्री हाइड्रोजेल या सॉफ्ट फैब्रिक में भरी होती है, जो स्किन को ठंडक और राहत देती है।
क्या आई पैच असरदार हैं?
डॉ. हिमानी मावी के मुताबिक, आई पैच अस्थायी रूप से डार्क सर्कल्स को कम करने में मदद कर सकते हैं, विशेष रूप से जब इनका कारण थकावट, पानी की कमी या सूजन हो। उदाहरण के लिए:
- कैफीन नसों को संकुचित करता है, जिससे सूजन कम होती है।
- हयालूरोनिक एसिड स्किन को हाइड्रेट करके हल्का फुला देता है, जिससे डार्क सर्कल्स कम दिखते हैं।
किन लोगों के लिए नहीं करना चाहिए इस्तेमाल?- For Whom Should it Not be Used
आई पैच उन मामलों में ज्यादा कारगर नहीं होते हैं, जो जेनेटिक, ज्यादा पिगमेंटेशन या स्किन के पतलेपन की वजह से होते हैं। ऐसी स्थिति में बेहतर उपचार विकल्प हो सकते हैं:
- केमिकल पील्स
- लेजर थेरेपी
- फिलर्स
- माइक्रोनीडलिंग
आप इनमें से किसी भी थेरेपी के लिए अनुभवी स्किन डॉक्टर की मदद ले सकते हैं।
आई पैच लगाते हुए इन बातों पर ध्यान दें- While Applying Eye Patches, Pay Attention to These Things
- आई पैच का नियमित रूप से इस्तेमाल करें।
- इन्हें फ्रिज में रखकर ठंडा करके लगाना चाहिए। इससे सूजन और थकावट से राहत मिल सकती है।
- संतुलित खानपान और नींद का ध्यान रखें।
- किसी भी नए प्रोडक्ट्स को लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
इसे भी पढ़ें- डार्क सर्कल्स को दूर करने के लिए चेहरे पर लगाएं आलू और खीरे का रस, जानें इसके फायदे और उपयोग का तरीका
कुल मिलाकर, आई पैच की मदद से आप डार्क सर्कल्स से काफी हद तक छुटकारा पा सकते हैं। यह एक सहायक विकल्प हो सकते हैं, लेकिन इन्हें डार्क सर्कल्स का स्थायी इलाज नहीं माना जा सकता। अगर आपकी समस्या लगातार बनी हुई है, तो एक अनुभवी स्किन डॉक्टर से परामर्श लें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version