Home Remedies For Dark Circle: अधूरी नींद के कारण आंखों के नीचे काले घेरे होने लगते हैं। यह पोषक तत्वों की कमी और त्वचा की देखभाल न करने का कारण हो सकता है। कई बार यह समस्या इतनी ज्यादा बढ़ जाती है कि इसके कारण खूबसूरती भी कम होने लगती है। यह चेहरे का निखार कम करने का कारण बनने लगते हैं। इससे राहत पाने के लिए लोग कई कॉस्मेटिक प्रोडक्ट इस्तेमाल करते हैं। लेकिन ये प्रोडक्ट्स भी हर किसी को असर नहीं करते हैं। कुछ लोगों की स्किन सेंसिटिव होती है, जिससे स्किन एलर्जी हो जाती है। ऐसे में काम आते हैं दादी-नानी के बरसों से अपनाएं जा रहे घरेलू नुस्खे। इसी तरह का एक फेमस नुस्खा है पपीते और एलोवेरा का नुस्खा। इसके रोज इस्तेमाल से काले घेरे कम होने लगेंगे। आइये इस लेख में जानें इसे बनाने का तरीका।
डार्क सर्कल्स कम करने के लिए बनाएं पपीते और एलोवेरा से आई क्रीम- Papaya and Aloe Vera Eye Cream To Reduce Dark Circles
- पपीता- आधी कटोरी
- एलोवेरा- 2 चम्मच
- नारियल तेल- 2 चम्मच
इसे भी पढ़ें- डार्क सर्कल्स से छुटकारा पाने के लिए लगाएं ये 3 अंडर आई क्रीम, जानें बनाने का तरीका
बनाने का तरीका
आधी कटोरी पपीता लीजिये और इसे अच्छे से पीस लें। आपको इसका पेस्ट तैयार कर लेना है। अब इसमें 2 चम्मच एलोवेरा जेल और 2 चम्मच नारियल तेल मिलाएं। अगर आपके पास नारियल तेल नहीं, तो आप बादाम का तेल भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे आंखों के नीचे अच्छे से मसाज करें।
पपीते और एलोवेरा से आई क्रीम कैसे इस्तेमाल करें- How To Use Papaya and Aloe Vera Eye Cream
इस आई क्रीम को आपको रात में सोते समय लगाना है। इसे एक कंटेनर में स्टोर करके फ्रिज में रखें। क्रीम की थोड़ी मात्रा लेकर आंखों के नीचे मसाज करें। अगर आपके चेहरे पर डार्क स्पॉट्स हैं, तब भी यह काफी फायदेमंद होगी। इसे फेस वॉश करने के बाद पूरे चेहरे पर मसाज करनी है। सुबह उठकर ठंडे पानी से चेहरा धो लें। इस नुस्खे को 15 से 20 दिन करने से ही आपको असर नजर आने लगेगा।
पपीते और एलोवेरा से आई क्रीम के फायदे- Benefits of Papaya and Aloe Vera Eye Cream
आंखों की सूजन कम करे- Reduce Eye Puffiness
पपीते और एलोवेरा की क्रीम आंखों की सूजन कम करनेमें भी मदद करती है। एलोवेरा में एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो सूजन कम करने में मदद करते हैं।
पिगमेंटेशन कम करे- Reduce Pigmentation
पपीते में पाए जाने वाला कंपाउंड पिगमेंटेशन कम करने में मदद करते हैं। इसमें पाए जाने वाले प्राकृतिक गुण त्वचा में निखार लाने में मदद करते हैं।
इसे भी पढ़ें- जायफल से बनी अंडरआई क्रीम हटाएगी डार्क सर्कल्स, जानें इसे बनाने और लगाने का तरीका
डार्क स्पॉट्स लाइट करती है- Reduce Dark Spots
पपीता डार्क स्पॉट्स कम करने में भी मदद करता है। इस क्रीम के रोज इस्तेमाल करने से चेहरे के पुराने निशान भी कम होने लगेंगे। यह स्किन को हाइड्रेट रखने में भी मदद करती है।
स्किन को सॉफ्ट और स्मूद बनाए- Keep Skin Smooth and Soft
इस आई क्रीम में बादाम तेल का इस्तेमाल भी किया गया है। इससे त्वचा में नमी बनी रहेगी। यह स्किन को सॉफ्ट और ग्लोइंग बनाने में भी मदद करेगा।
अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है या आपको स्किन प्रॉब्लम्स रहती है, तो एक्सपर्ट की सलाह पर ही यह इस्तेमाल करें।