Homemade Under Eye Cream: आंखों के बिना कोई भी काम कर पाना नामुमकिन है। इसलिए आंखों की ज्यादा केयर करनी चाहिए। आजकल लैपटॉप और फोन के ज्यादा इस्तेमाल के कारण लोगों की आंखें समय से पहले ही खराब होने लगती हैं। ज्यादा लाइट के संपर्क में आने के कारण आंखें कमजोर हो जाती हैं। अगर आप ज्यादा देर लैपटॉप पर काम करते हैं, तो आंखों के नीचे काले घेरे और सूजन नजर आने लगती है। आंखों के नीचे नजर आने वाले काले घेरे, थकान और चिंता का चिन्ह बन जाते हैं। काले घेरों को छुपाने के लिए लोग बाजार में मिलने वाली अंडर आई क्रीम का इस्तेमाल करने गलते हैं। जबकि इनमें केमिकल्स की भरपूर मात्रा मौजूद होती है। अंडर आई क्रीम को आप घर बैठे भी बना सकते हैं। चंदन और गुलाब के पाउडर की मदद से अंडर आई क्रीम तैयार कर सकते हैं। इस लेख में जानेंगे अंडर आई क्रीम को बनाने का तरीका और इसके फायदे।
चंदन और गुलाब से बनी अंडर आई क्रीम के फायदे- Homemade Under Eye Cream Benefits
- इस अंडर आई क्रीम को कोई भी लगा सकते हैं। आपका स्किन टाइप जो भी हो, आप इसे आसानी से लगा सकते हैं।
- अंडर आई क्रीम को लगाने से फाइन लाइन्स और रिंकल्स की समस्या दूर होती है।
- इस अंडर आई क्रीम में चंदन मौजूद है। चंदन की मदद से आंखों के नीचे नजर आने वाली सूजन से छुटकारा मिलेगा।
- इस अंडर आई क्रीम की मदद से स्किन पोर्स टाइट होते हैं और त्वचा मुलायम बनती है।
इसे भी पढ़ें- रोने के बाद आंखों में होती है जलन और खुजली, तो राहत के लिए अपनाएं ये 5 उपाय
टॉप स्टोरीज़
चंदन और गुलाब से अंडर आई क्रीम कैसे बनाएं?- How to Make Homemade Under Eye Cream
- एक बाउल में ग्लिसरीन, गुलाब जल, चंदन पाउडर और एलोवेरा जेल को मिलाएं।
- अब इस मिश्रण को अच्छे से मिलाएं ताकि सभी सामग्री सही रूप से मिल जाएं।
- एक छोटे जार या कंटेनर में इस क्रीम को स्टोर करें।
- इस क्रीम को रोजाना आंखों के नीचे लगाएं और अच्छे से मसाज करें।
- अंडर आई क्रीम को रोज रात को सोने से पहले त्वचा पर लगा सकते हैं।
- ध्यान रखें कि अंडर आई क्रीम को लगाने से पहले चेहरे को अच्छी तरह से साफ कर लें।
- यह अंडर आई क्रीम बनाने में आसान है और आपकी आंखों के आसपास की त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करेगी। ध्यान दें कि सभी सामग्री आपकी त्वचा के अनुकूल हो, अगर किसी इंग्रीडिएंट से एलर्जी होती है, तो उसका इस्तेमाल न करें।
उम्मीद करते हैं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।