
Eye Mask To Remove Dark Circles: डार्क सर्कल्स अब आम समस्या बन गई है। बिजी लाइफस्टाइल के कारण लोग ठीक से नहीं सो पाते हैं। ऐसे में उन्हें आंखों के नीचे काले घेरे होने लगते हैं। वहीं स्क्रीन पर ज्यादा समय बिताने और खराब खानपान की आदत भी डार्क सर्कल्स की वजह बन सकती है। ऐसे में शरीर में पोषक तत्वों की कमी होने लगती है। जो डल स्किन और डार्क सर्कल्स होने की वजह बन सकती है। ऐसे में डाइट और देखभाल दोनों पर ध्यान देने की जरूरत होती है। पोषण को आप हेल्दी डाइट से पूरा कर सकते हैं। वहीं डार्क सर्कल्स कम करने के लिए कॉफी और कैस्टर ऑयल का आई मास्क लगा सकते हैं। इसे बनाना और इस्तेमाल करना दोनों बहुत आसान है। इसे इस्तेमाल करने के तीन दिन में आपको असर नजर आने लगेगा। जानें यह आई मास्क कैसे बनाना हैं।
कॉफी और कैस्टर ऑयल का आई मास्क कैसे बनाएं- How To Make Coffee and Castor Oil Eye Mask
आई मास्क बनाने के लिए बाउल में एक चम्मच पानी लीजिए। इसमें आधा चम्मच कॉफी पाउडर मिलाएं। अब इसमें आधा चम्मच एलोवेरा जेल और 2 से 3 बूंद कैस्टर ऑयल की मिला लें। पेस्ट तैयार करके डार्क सर्कल्स पर लगा लें। इस पेस्ट को आधे घंटे तक लगाकर रखें और रोज इस्तेमाल करें। सूखने के बाद सादे पानी से चेहरा धोएं और फर्क महसूस करें। इस्तेमाल करने के तीन से चार दिन में आपकी समस्या ठीक हो जाएगी।
इसे भी पढ़ें- जायफल से बनी अंडरआई क्रीम हटाएगी डार्क सर्कल्स, जानें इसे बनाने और लगाने का तरीका
डार्क सर्कल्स के लिए कॉफी और कैस्टर ऑयल आई मास्क के फायदे- Benefits of Coffee and Castor Oil Eye Mask
कैस्टर ऑयल इस्तेमाल करने से काले घेरे कम होते हैं। यह त्वचा को नमी देता है जिससे आंखों की सूजन कम होती है। कॉफी में एंटीऑक्सीडेंट के साथ एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। यह ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने और आंखों की सूजन कम करने में मददगार है। इसमें कैफीन मौजूद होता है, जो डार्क सर्कल्स कम करने में असरदार है। एलोवेरा त्वचा में नमी बनाए रखता है जिससे आंखों के आसपास फाइन लाइंस भी कम होती है।
इसे भी पढ़ें- Dark Circles: डार्क सर्कल्स क्यों हो जाते हैं? डॉक्टर से जानें इसके कारण और राहत पाने के आसान तरीके
इन सावधानियों का रखें ध्यान
- अगर आपको आंखों से जुड़ी कोई समस्या है, तो इसे इस्तेमाल न करें। क्योंकि यह आई इरिटेशन की वजह बन सकता है।
- अगर आप पहली बार इस्तेमाल कर रहे हैं, तो पैच टेस्ट जरूर कराएं। क्योंकि इससे आप बड़ी हानि होने से रोक सकते हैं।
प्राकृतिक तरीके से डार्क सर्कल्स कम करने के तरीके- Natural Ways To Reduce Dark Circles
- सुबह बर्फ से आंखों की सिकाई करें इससे डार्क सर्कल्स कम होंगे और आंखों की सूजन से भी राहत मिलेगी।
- रात में 7 से 8 घंटे की नींद जरूर पूरी करें। क्योंकि अधूरी नींद भी डार्क सर्कल्स की वजह बन सकती है।
- डाइट में चीनी बिल्कुल न लें और नमक भी कम खाएं। क्योंकि ये चीजें भी डार्क सर्कल्स की वजह बन सकती है।
- रात में सोने से पहले बादाम तेल से आंखों की मसाज जरूर करें। इसमें विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जिससे डार्क सर्कल्स जल्दी खत्म होते हैं।
- इन तरीकों को अपनाने से आप डार्क सर्कल्स जल्दी खत्म कर सकते हैं। लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो शेयर करना न भूलें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version