Homemade Under Eye Cream: पर्याप्त नींद लेना हमारी सेहत के लिए बेहद आवश्यक है। नींद की कमी होने पर शरीर में कमजोरी, थकावट और कई स्वास्थ्य स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती है। वहीं इसका असर हमारी त्वचा पर भी पड़ता है। अधूरी नींद के कारण आंखों में काले घेरे, आंखों की सूजन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसके साथ ही अनहेल्दी लाइफस्टाइल और खानपान की खराब आदतों के कारण भी आंखों के नीचे काले घेरे होने लगते है। इस समस्या से राहत पाने के लिए कई लोग मार्केट की अंडर आई क्रीम इस्तेमाल करते हैं। लेकिन मार्केट की अंडर आई क्रीम हर किसी को असर नहीं करती। लेकिन अगर प्राकृतिक चीजों से अगर अंडर आई क्रीम घर पर बनाई जाए, तो यह काफी असरदार साबित हो सकती है। आइये इस विषय पर बात करते हुए जाने घर पर अंडर आई क्रीम बनाने की विधि।
घर पर अंडर आई क्रीम कैसे बनाएं - How To Make Under Eye Cream At Home For Dark Circles
खीरा और पुदिने की अंडर आई क्रीम
खीरा और पुदिने की अंडर आई क्रीम तैयार करने के लिए बाउल में आधा खीरा और पुदिने की कुछ पत्तियां को पीसकर इसका रस निकाल लें। अब इसमें 3 चम्मच कच्चा दूध, 2 चम्मच एलोवेरा जेल और कुछ बूंदे बादाम के तेल की मिलाएं। सभी चीजों को अच्छे से मिलाएं और एक कंटेनर में भरकर रख लें।
खीरे में अन्य पोषक तत्वों के साथ विटामिन-के की अधिक मात्रा पायी जाती है, जो काले घेरो को कम करने में मदद कर सकता है। वहीं पुदिने में एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है जो आंखों को ठण्डक देने में मदद करता है।
इसे भी पढ़े- आंखों के नीचे काले घेरे का कारण हो सकती हैं ये 6 गलत आदतें, आज ही बदलें इन्हें
एवोकाडो और बादाम की अंडर आई क्रीम
एवोकाडो और बादाम की अंडर आई क्रीम तैयार करने के लिए बाउल में 2 टुकड़े एवोकाडो के लेकर इसे अच्छे से पीस लीजिए। अब इसमें 4 से 5 बूंद बादाम के तेल की मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। रात में सोने से पहले इस क्रीम से आंखों की मसाज करें।
एवोकाडो में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और आवश्यक गुण आखों के लिए मॉइस्चराइजर की तरह काम करते हैं। वहीं बादाम का तेल फाइन लाइंस और डार्कनेस कम करने में मदद कर सकता है।
इसे भी पढ़े- शहद से डार्क सर्कल्स कैसे हटाएं? जानें इस्तेमाल के 4 तरीके
एलोवेरा और विटामिन-ई अंडर आई क्रीम
एलोवेरा और विटामिन-ई की अंडर आई क्रीम तैयार करने के लिए बाउल में 2 चम्मच एलोवेरा जेल और 1 विटामिन-ई का कैप्सूल मिलाएं। अब इसमें 1 चम्मच गुलाब जल और कुछ बूंदे नारियल तेल की मिलाएं। सभी चीजों को मिलाकर पेस्ट तैयार करें और एक कंटेनर में भरकर रख लें।
एलोवेरा में पाए जाने वाले हाइड्रेटिंग गुण आंखों को हाइड्रेटेड रखने में मदद करेंगे। वहीं विटामिन-ई आंखों की सूजन कम करने में फायदेमंद हो सकता है। यह आंखों की डार्कनेस से राहत देने में मददगार हो सकता है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version