Expert

दांत और मसूड़ों के ल‍िए फायदेमंद है अखरोट, खाने से म‍िलते हैं ये 5 फायदे

अखरोट में एंटीऑक्सीडेंट, ओमेगा-3 और मैग्नीशियम होते हैं, जो मसूड़ों की सूजन कम करते हैं, दांतों को मजबूत बनाते हैं और बैक्टीरिया से बचाव करते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
दांत और मसूड़ों के ल‍िए फायदेमंद है अखरोट, खाने से म‍िलते हैं ये 5 फायदे


आज के समय में दांतों और मसूड़ों की सेहत का ध्यान रखना जरूरी है। गलत खानपान, ज्यादा मीठा खाने की आदत और सही देखभाल न करने से दांतों की समस्याएं बढ़ सकती हैं। अगर आप भी मसूड़ों में दर्द, दांतों में सेंसिटिविटी या कैविटी जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं, तो अपनी डाइट में अखरोट को शामिल करना एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। अखरोट सिर्फ एक सुपरफूड नहीं है, बल्कि यह कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो न केवल आपके दिमाग और हार्ट की सेहत के लिए फायदेमंद हैं, बल्कि आपके दांतों और मसूड़ों को भी मजबूत बनाने में मदद करते हैं। इसमें मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट तत्व दांतों को मजबूती देते हैं और मसूड़ों की बीमारियों से बचाते हैं। नियमित रूप से अखरोट खाने से कैविटी बनने की संभावना कम होती है और यह मसूड़ों की सूजन को भी रोक सकता है। इस लेख में हम जानेंगे कि अखरोट दांतों और मसूड़ों के लिए कैसे फायदेमंद है और इसे अपने आहार में कैसे शामिल किया जा सकता है। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने लखनऊ के व‍िकास नगर की न्‍यूट्र‍िवाइज क्‍लीन‍िक की न्‍यूट्र‍िशन‍िस्‍ट नेहा स‍िन्‍हा से बात की।

1. मजबूत दांतों के लिए फायदेमंद है अखरोट- Walnut Makes Teeth Strong

अखरोट में फॉस्फोरस, मैग्नीशियम और कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो दांतों की मजबूती के लिए जरूरी हैं। ये खनिज दांतों के इनेमल को मजबूत बनाते हैं, जिससे दांत में सड़न और दांतों में कमजोरी की समस्‍या से बचाव होता है।

इसे भी पढ़ें- रोज की डाइट में जरूर शामिल करें 2 अखरोट, कई स्वास्थ्य समस्याएं होंगी दूर

2. मसूड़ों की सेहत में सुधार होता है- Improves Gum Health

ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर अखरोट मसूड़ों की सूजन और ओरल इंफेक्‍शन को कम करने में मदद करता है। यह मसूड़ों की बीमारियों से बचाने में भी मदद करता है।

3. कैविटी से बचाव होता है- Walnut Prevents Cavities

walnut-for-teeth-and-gums

अखरोट में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण मुंह में हानिकारक बैक्टीरिया के विकास को रोकते हैं, जिससे दांतों में सड़न और कैविटी की समस्या नहीं होती।

4. मुंह की बदबू दूर होती है- Eliminates Bad Breath

अखरोट में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण मुंह में बैक्टीरिया के बढ़ने से रोकते हैं, जिससे सांसों की दुर्गंध कम होती है। यह प्राकृतिक माउथ फ्रेशनर की तरह काम करता है।

5. दांतों में प्लाक से बचाव होता है- Prevents Plaque Build-up

अखरोट में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर दांतों पर प्लाक जमने से रोकते हैं। यह दांतों को बैक्टीरिया के कारण होने वाली गंदगी से बचाने में मदद करता है।

अखरोट का सेवन कैसे करें?- How to Consume Walnut

  • रातभर 2-3 अखरोट पानी में भिगोकर रखें और सुबह खाली पेट खाएं।
  • अखरोट को हल्का भूनकर पीस लें और इसे दूध, स्मूदी या दही में मिलाकर खाएं।
  • 3 से 4 अखरोट रोजाना नाश्ते में या दिनभर स्नैक्स की तरह खा सकते हैं।
  • अखरोट को बादाम, किशमिश और काजू के साथ मिलाकर खाएं।
  • अखरोट को रातभर भिगोकर सुबह ब्लेंड करें और छानकर दूध निकालें।

अखरोट दांतों और मसूड़ों की देखभाल में भी मदद करता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व दांतों को मजबूत बनाते हैं, मसूड़ों की सूजन कम करते हैं और कैविटी से बचाने में मदद करते हैं।

उम्‍मीद करते हैं क‍ि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।

Read Next

रक्षाबंधन में शुगर ओवरडोज से बचने के ल‍िए अपनाएं ये 5 स्‍मार्ट ट‍िप्‍स, नहीं होगी मीठा खाने की गिल्ट

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version