स्किन की टैनिंग दूर करेगा अखरोट से बना स्क्रब और फेस पैक, जानें इस्तेमाल का तरीका

अखरोट में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन बी और ई होता है। यह पोषक तत्व त्वचा को ग्लोइंग बनाते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
स्किन की टैनिंग दूर करेगा अखरोट से बना स्क्रब और फेस पैक, जानें इस्तेमाल का तरीका


Walnut Face Scrub and Face Pack: तीज, त्योहार, पार्टी या शादी कपड़ों से ज्यादा कोई चीज नोटिस की जाती है तो वो है स्किन। स्किन सुंदर नजर आए तो लोगों का ध्यान शायद ही किसी चीज पर जाए। जब सुंदरता को बनाए रखना है तो स्किन की सही देखभाल भी जरूरी है। स्किन की देखभाल के लिए बेसिक चीज है स्क्रब और फेस पैक। वैसे तो बाजार में कई कंपनियों के फेस पैक और स्क्रब मौजूद हैं, लेकिन इनमें केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है। इसलिए स्किन की देखभाल के लिए जरूरी है कि कुछ घरेलू चीजें ट्राई की जाएं। ऐसे में आप अपनी स्किन पर अखरोट ट्राई कर सकते हैं। अखरोट के पोषक तत्व स्किन से डेड सेल्स को निकालकर उसे निखारने में मदद करते हैं। आज इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं अखरोट का फेस स्क्रब और फेस बनाने और लगाने का तरीका।

walnut-scrub-ins2

अखरोट का फेस स्क्रब कैसे बनाएं?- Walnut Face Scrub in Hindi

चेहरे पर स्क्रबिंग करने से त्वचा से डेड सेल्स बाहर निकल जाते हैं और स्किन सॉफ्ट और स्मूथ बनती है।

सामग्री की लिस्ट

  • अखरोट- 2 से 3 पीस
  • कच्चा दूध- 1 चम्मच
  • शहद- 1 चम्मच
  • कॉफी- 1 चम्मच

बनाने का तरीका

  • सबसे पहले अखरोट को ग्राइंडर में पीसकर पाउडर तैयार कर लें।
  • अखरोट के पाउडर में थोड़ा सा कच्चा दूध और शहद मिलाएं।
  • इस मिश्रण को अच्छे से तैयार करने के बाद कॉफी मिलाएं।
  • आपका अखरोट का स्क्रब इस्तेमाल करने के लिए तैयार हो चुका है।
  • चेहरे को फेस वॉश से क्लीन करने के बाद अखरोट का पेस्ट लगाएं।
  • चेहरे पर 2 मिनट लगाने के बाद इस पेस्ट को सूखने दें और बाद में स्क्रब की तरह क्लीन करें।
  • स्किन पर अखरोट का स्क्रब लगाने से त्वचा एक्सफोलिएट होती है और डेड सेल्स बाहर हो जाते हैं।

Bajra-Face-scrub-ins1

अखरोट का फेस पैक कैसे बनाएं?- How to Make Walnut Face Pack in Hindi

अखरोट का फेस पैक लगाने से स्किन को ग्लोइंग और सुंदर बनाने में मदद मिलती है। ब्यूटी एक्सपर्ट का कहना है कि स्क्रब करने से पोर्स खुल जाते हैं, जिसे बंद करना बहुत जरूरी होता है। पोर्स को बंद करने के लिए फेस पैक बहुत जरूरी है। आइए जानते हैं अखरोट का फेस बनाने का तरीका।

सामग्री की लिस्ट

  • अखरोट का पाउडर- 2 से 3 चम्मच
  • गुलाब जल- 1 चम्मच
  • मलाई- 1 चम्मच
  • हल्दी- 1 चुटकी

बनाने का तरीका

  • एक छोटे बाउल में अखरोट का पाउडर और गुलाब जल मिलाएं।
  • इस मिश्रण को सही से मिलाने के बाद हल्दी, मलाई डालकर मिश्रण बनाएं।
  • अब इस पेस्ट को अपने चेहरे और गर्दन पर अच्छी तरह से लगाएं।
  • इस पेस्ट  को चेहरे पर 10 से 15 मिनट के लिए सूखने दें और बाद में पानी से धो लें। 

त्वचा पर अखरोट लगाने के फायदे- Benefits for Walnut on Face in Hindi

  • अखरोट में विटामिन बी और विटामिन बी12 पाया जाता है। यह स्किन से डेड सेल्स को हटाकर स्किन को ग्लोइंग और खूबसूरत बनाता है।
  • अखरोट का स्क्रब और फेस पैक नाक और त्वचा पर मौजूद ब्लैक हेड्स और व्हाइट हेड्स को हटाने में मदद करता है।
  • उम्र से पहले होने वाली झाइयों और झुर्रियों को भी ठीक करने में अखरोट का फेस पैक मददगार होता है।
  • अखरोट के प्राकृतिक गुण सर्दियों मे होने वाली स्किन टैनिंग से भी छुटकारा दिलाने में मदद करते हैं।

नोट: वैसे तो घर पर बनाए हुए फेस स्क्रब और फेस पैक स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं, लेकिन जिन लोगों की स्किन सेंसेटिव होती है उन्हें इसका इस्तेमाल करने से पहले आप पैच टेस्ट कर लें या फिर एक्सपर्ट की राय के बाद ही इसका इस्तेमाल करें।

Image Credit: Freepik.com

 

Read Next

सनस्क्रीन से जुड़ी ये 5 गलतियां त्वचा को पहुंचा सकती है नुकसान, एक्सपर्ट से जानें इसके बारे में

Disclaimer