अखरोट से बना स्क्रब लगाने से त्वचा को मिलते हैं ढेर सारे फायदे, जानें इसे बनाने का तरीका

स्किन से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने के लिए आप अखरोट के स्क्रब का इस्तेमाल कर सकते हैं। आगे जानते हैं इसके फायदे   
  • SHARE
  • FOLLOW
अखरोट से बना स्क्रब लगाने से त्वचा को मिलते हैं ढेर सारे फायदे, जानें इसे बनाने का तरीका


Walnut Scrub Benefits For Skin: सेहत के साथ ही आपको स्किन की देखभाल के लिए समय अवश्य निकालना चाहिए। धूल, धूप और प्रदूषण की वजह से स्किन पर कई तरह की समस्याएं हो सकती है। प्रदूषण और पसीने के कारण अक्सर स्किन पोर्स बंद हो जाते हैं, जिससे चेहरे पर गंदगी इकट्ठा होने लगती है। यदि, इसे साफ न किया जाए तो यह कील-मुंहासों की मुख्य वजह बनती है। ऐसे में किसी प्राकृतिक एक्सफोलिएट (Natural Exfoliating) से आप स्किन की सफाई कर सकते हैं। इसके लिए अखरोट के स्क्रब का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें पोषक तत्व के साथ ही त्वचा की गहराई से गंदगी साफ करने की क्षमता होती है। आगे जानते हैं अखरोट के स्क्रब से स्किन पर क्या फायदे मिलते हैं। साथ ही, इसे घर पर बनाने का तरीका भी जानेंगे। 

अखरोट के स्क्रब के फायदे - Walnut Scrub Benefits For Skin In Hindi 

एक्सफोलिएशन 

अखरोट स्क्रब आपकी त्वचा को गहराई से साफ करता है। बारीक पिसे हुए अखरोट के कण डेड स्किन सेल्स और अतिरिक्त तेल को हटाने का काम करते हैं। साथ ही, यह स्किन में चमक लाने में भी मददगार होते हैं। बाजार में मिलने वाले कुछ एक्सफोलिएंट्स स्किन पर रैशेज का कारण (Skin Rashes) बन सकते हैं। जबकि, अखरोट के स्क्रब से त्वचा को नुकसान नहीं होता है। 

walnut scrub for skin

ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करें 

अखरोट के स्क्रब से जब आप स्किन की मसाज करते हैं, तो इससे आपकी स्किन का ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। इससे स्किन के पोर्स ओपन होते हैं, और ब्लड से स्किन पर ऑक्सीजन पहुंचता है। इससे आपकी स्किन साफ और गुलाबी बनती है। 

मुंहासों को कम करें  

अखरोट के स्क्रब के सूजन-रोधी और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। यह मुंहासों की समस्या दूर करने में सहायक होते हैं। अखरोट में मौजूद प्राकृतिक गुण मुंहासे पैदा करने वाले बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करते हैं और सूजन को कम करने में सहायक होते हैं। 

चमकती त्वचा के लिए अखरोट का स्क्रब कैसे बनाएं - How To Make Walnut Scrub For Healthy Skin In Hindi 

  • इस स्क्रब को बनाने के लिए आप एक साफ कटोरे में बारीक पिसे हुए करीब आधा कप अखरोट लें। 
  • इसके बाद इसमें 2 बड़े चम्मच शहद और करीब 1 चम्मच जैतून का तेल (या नारियल का तेल) मिलाएं।
  • इन सभी अच्छे से मिलाकर एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लें। इसमें कुछ बूंद लैवेंडर एसेंशियल ऑयल की मिलाएं। 
  • आपका स्क्रब तैयार हैं। 
  • इसके बाद यह स्क्रब स्किन पर सर्कुलर मोशन में मालिश करते हुए लगाएं। 
  • करीब 5 से 7 मिनट मालिश करने के बाद इसे करीब दो मिनट तक चेहरे पर लगा रहने दें। 
  • इसके बाद गुनगुने पानी से चेहरे को साफ कर लें। 

इसे भी पढ़ें: गर्दन का कालापन दूर करने के लिए लगाएं मूंग दाल से बना उबटन, जानें बनाने और इस्तेमाल का तरीका

बेहतर रिजल्ट के लिए आप इस उपाय को हर 7 से 10 दिन के अंतराल में कर सकते हैं। स्किन पर पहले से कोई समस्या हो, तो उसका इलाज करा लें। इस स्क्रब से चेहरे की गंदगी साफ होती है और स्किन से रिंकल्स दूर होते हैं। साथ ही, स्किन का कालापन साफ होता है। 

Read Next

गुलाब जल के साथ मिलाकर न लगाएं त्वचा पर ये 3 चीजें, स्किन हो सकती है डैमेज

Disclaimer