What Will Happen If You Swallow A Mosquito In Hindi: झुलसती गर्मी को शांत करने के लिए बरसात का मौसम शुरू होता है। हालांकि, अभी मानसून आने में देरी है। पर कभी बरसात, तो कभी धूप के कारण गर्मी के मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहता है। इसका एक नेगेटिव असर यह है कि जब-तब मच्छरों की संख्या बढ़ जाती है। जाहिर है, आसपास मच्छरों का पनपना सही नहीं है। इससे कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। जैसे डेंगू, मलेरिया आदि। लेकिन, कभी-कभी गलती से यही मच्छर हमारे मुंह में चले जाते हैं। ऐसे में अक्सर लोगों के मन में यह डर बना रहता है कि गलती से मच्छर निगल लेने से हमारे स्वास्थ्य पर इसका क्या असर पड़ता है? क्या इसकी वजह से हमें कोई गंभीर बीमारी हो सकती है? आइए, जानते हैं डॉक्टर से इस संबंध में। (Machar Nigal Jaye To Kya Kare)
गलती से मच्छर निगल लेने से क्या होता है?- What Would Happen If You Swallow A Mosquito In Hindi
विशेषज्ञों की मानें, तो अगर आप गलती से मच्छर निगल लेते हैं, तो इसका शरीर पर कोई खास बुरा प्रभाव नहीं पड़ता है। हम हमारे पाचन तंत्र में जाकर किसी भी खाद्य पदार्थ की तरह पच जाता है। ओहियो स्टेट यूनिवर्सिटी वेक्सनर मेडिकल सेंटर की मानें, तो देश के कई हिस्सों में इंसेक्ट्स को खाया जाता है। बहरहाल, गलती से अगर मच्छरों निगल जाएं,तो घबराए नहीं। इससे किसी तरह का नुकसान नहीं होता है। इसे नुकसानदायक क्यों नहीं माना जाता है, आइए, विस्तार से जानते हैं-
संक्रमण का रिस्क नहीं होता है
अगर आप गलती से मच्छर निगल जाएं, तो डरे नहीं। क्योंकि इसकी वजह से आपको किसी तरह का संक्रमण नहीं होगा। कई लोगों के मन में यह ख्याल आ सकता है कि क्या मच्छर निगलने से एचआईवी जैसा घातक संक्रमण हो सकता है। इस बारे में डॉक्टर स्पष्ट रूप में कहते हैं कि मच्छर निगलने से इस तरह की कोई समस्या नहीं होती है।
इसे भी पढ़ें: मच्छरों के काटने पर क्या करना चाहिए? जानें कैसे रखें मच्छरों को दूर
बीमारी का जोखिम न के बराबर
आमतौर पर मच्छर निगलने के बाद किसी तरह की बीमारी भी होने का रिस्क नहीं रहता है। हालांकि, यह सच है कि मच्छरों के काटने से कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं, कुछ बीमारियों का जिक्र हमने लेख के शुरू में भी किया है। जैसे डेंगू, मलेरिया, जिका, चिकगुनिया आदि। लेकिन, अगर आप गलती से मच्छर निगल जाते हैं, तो इसकी वजह से कोई गंभीर बीमारी आपको नहीं हो सकती है।
पाचन क्षमता सामान्य रहती है
सामान्यतः किसी भी तरह के इंसेक्ट को निगलने के कारण पाचन संबंधी समस्या नहीं होती है। ऐसा ही गलती से मच्छर निगले पर भी होता है। इसका मतलब है कि मच्छर निगलने पर हमारा पाचन तंत्र सामान्य तरीके से काम करता है। मच्छर जैसे ही पेट में जाता है, हमारा डाइजेस्टिव सिस्टम इसे फूड्स की तरह तोड़ देता है। आपको बता दें कि मच्छर इतना छोटा जीव है कि यह गले में भी फंसता है। इसका मतलब है कि मच्छर की वजह से चोकिंग जैसी प्रॉब्लम भी नहीं होती है।
इसे भी पढ़ें:- गलत तरीके से सांस लेने से घटती है उम्र, जानें क्या है सही तरीका
कब बरतें सावधानी
वैसे तो मच्छर निगलने पर आपको किसी भी तरह की सावधानी बरतने की जरूरत नहीं है। हां, अगर मुंह में चला जाए और आप उसे बाहर निकाल सकते हैं, तो तुरंत बाहर निकाल दें। विशेषज्ञों की मानें, तो मच्छर के बजाय मधुमक्खियां और ततैया जैसे इंसेक्ट्स अगर गलती से निगल जाएं, तो यह गंभीर स्थिति पैदा कर सकते हैं। पिछले दिनों करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर की मृत्यु गलती से मधुमक्खी निगलने के कारण हुई थी। डॉक्टरों के अनुसार जब आप गलती से मधुमक्खी निगल जाते हैं, तो इससे हार्ट संबंधी परेशानियां हो सकती हैं और कुछ मामलों में ब्लड सर्कुलेशन भी रुक सकता है। कुल मिलाकर कहने की बात ये है कि अगर आसपास जहरीले इंसेक्ट्स हैं, तो पूरी सावधानी बरतें ताकि उन्हें गलती से भी निगल जाएं।
FAQ
अगर आप गलती से मच्छर के लार्वा निगल जाते हैं तो क्या होता है?
मच्छर या मच्छर का लार्वा गलती से निगलने से इंसानों को कुछ नहीं होता है। ये पेट में जाकर किसी भी तरह के अन्य खाद्य पदार्थ की तरह पच जाते हैं।मच्छर पेट में जाने से क्या होता है?
मच्छर पेट में जाने पर कोई बीमारी या संक्रमण नहीं होता है। यहां तक कि अगर मच्छर पेट में जाने से एचआईवी जैसे घातक संक्रमण का रिस्क भी नहीं होता है।अगर आपके खाने पर मच्छर बैठ जाए तो क्या होता है?
यह सच है कि ज्यादातर मक्खी और मच्छर गंदगी में पाए जाते हैं। इसलिए, अगर वे खाने में बैठते हैं, तो उनके जरिए बैक्टीरिया और वायरस ट्रांसफर हो सकते हैं। लेकिन, एक या दो मच्छर खाने पर बैठ जाए और स्वस्थ व्यक्ति उस खाद्य पदार्थ को खा ले, तो इससे किसी तरह की परेशानी नहीं होती है। आमतौर पर यह किसी तरह की बीमारी का कारण नहीं बनता है।