Tue Sep 29, 2026 | 09:52 AM IST

मच्छरों के काटने पर क्या करना चाहिए? जानें कैसे रखें मच्छरों को दूर

मच्छरों को खुद से दूर रखने के लिए आप इन आसान उपायों को अपना सकते हैं, जिससे बीमारियों से बचाव भी होगा।
मच्छरों के काटने पर क्या करना चाहिए? जानें कैसे रखें मच्छरों को दूरमच्छरों के काटने पर क्या करना चाहिए? जानें कैसे रखें मच्छरों को दूर

मच्छरों के कारण ढेर सारी गंभीर और जानलेवा बीमारियां हो सकती हैं, जिनमें डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, जीका वायरस आदि प्रमुख हैं। इन दिनों डेंगू और चिकनगुनिया बहुत तेजी से फैल रहे हैं। अक्सर शाम को बैठते ही मच्छर आपको घेर लेते हैं। इन मच्छरों के काटने से त्वचा पर तेज जलन और खुजली होने लगती है। मच्छरों के काटने से कई तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। आमतौर पर ये मच्छर पानी में पैदा होते हैं। मच्छरों को दूर रखने के लिए आप कुछ उपायों को अपना सकते हैं इसके अलावा अगर मच्छर आपको काट लें, तो रोगों से बचने के लिए भी आपको कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

1. खुजली न करें

मच्छरों के काटने पर त्वचा पर तेज खुजली होती है मगर एक्सपर्ट्स की मानें, तो इसे खुजाना नहीं चाहिए। दरअसल जब मच्छर आपको काटते हैं और आप उस जगह को ज्यादा खुजाते हैं, तो इससे त्वचा में बैक्टीरिया प्रवेश कर जाते हैं, जो इंफेक्शन का कारण बन सकते हैं। खुजली मिटाने के लिए सबसे अच्छा तरीका ये है कि आप प्रभावित त्वचा को साबुन और पानी से धोएं। इस पर बर्फ रगड़ें या एंटी-इचिंग क्रीम लगाएं।

इसे भी पढ़ें:- गलत तरीके से सांस लेने से घटती है उम्र, जानें क्या है सही तरीका

2. मच्छरों के काटने पर क्यों होती है खुजली और जलन

मच्छरों के काटने से शरीर में खुजली शुरू हो जाती है क्योंकि मादा मच्छर जब खून पीने के लिए अपना डंक आपके शरीर में चुभाती है, तो त्वचा की ऊपरी पर्त पर छेद हो जाता है। आपके शरीर में कहीं भी छेद हो, तो तुरंत खून का थक्का जम जाता है। अगर ये थक्का जम जाए, तो मच्छर खून नहीं पी सकेगी। इसलिए मच्छर अपने डंक से एक विशेष रसायन छोड़ते हैं, जो खून का थक्का बनने से रोकता है। जब त्वचा में ये रसायन पहुंचता है, तो रिएक्शन के फलस्वरूप उस जगह पर जलन और खुजली शुरू हो जाती है और वो जगह लाल होकर सूज आती है।

3. मच्छरों के काटने से कैसे बचें?

मच्छरजनित रोगों से बचाव का सबसे अच्छा तरीका ये है कि मच्छरों को खुद से दूर रखा जाए। मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया और जीका जैसे रोगों को फैलाने वाले मच्छर दिन में काटते हैं। इसलिए इन बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

  • सुबह और शाम के समय घर से बाहर खुले में निकलने से बचें।
  • पूरी बाजू और पांव को पूरा ढकने वाले कपड़े पहनें।
  • मच्छरों से बचने के लिए जरूरी हैं कि उन्हें घर के आसपास न पनपने दिया जाए। ऐसे में घर के आसपास कहीं भी पानी इकट्ठा न होने दें। यदि घर के आसपास नालियां गंदी हैं,तो उन्हें साफ करवाएं।
  • इकट्ठे हुए पानी पर या तो मिट्टी डाल दें या फिर पेट्रोल, केरोसिन इत्यादि डाल दें ।
  • घर में रखी हुई  खुली टंकियां, बर्तनों, टायरों इत्यादि में पानी न इकट्ठा होने दें और खाने के सामान को हमेशा ढक कर रखें।
  • घर के कूलर, एसी, पानी की टंकी इत्यादि की ठीक से सफाई करें और कूलर के पानी में सप्ताह में एकाध बार केरोसिन, पेट्रोल या मच्छरनिरोधी दवाईयां डाल दें।

इसे भी पढ़ें:- सोते समय ये 5 आदतें खोलती हैं आपकी सेहत का राज, आप भी जानें

  • घर के रोशनदान पर नेट लगाएं और कमरे में, मच्छरदानी, कॉइल्स, स्प्रे इत्यादि का प्रयोग करें।
  • घर के अंदर या फिर बाहर जाते समय पूरी आस्तीन के कपड़े पहने इससे आप मच्छरों  से बच पाएंगे।
  • बीमारी से प्रभावित क्षेत्रों में जाने से बचें।
  • अपना इम्यून सिस्टम ठीक रखने  के लिए अपने खान-पान पर विशेष ध्यान दें।
  • मानसून के मौसम में एंटीबायोटिक्स के बहुत अधिक इस्तेमाल से बचना चाहिए।
  • खुले में न सोएं और सोते समय मच्छरदानी या मच्छर भगाने वाले क्वाइल, रिपेलेंट और क्रीम का इस्तेमाल करें।
  • पीने के पानी का खास ख्याल रखें। पानी को उबालकर, छानकर या फिर फिल्टर करके पिएं।

Read Next

→ सिर में गर्मी बढ़ने पर दिखते हैं ये 8 लक्षण, जानें इसे दूर करने के उपाय

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Aug 20, 2018 20:00 IST

    Published By : Anurag Gupta