Fri Sep 11, 2026 | 08:19 PM IST

Medically Reviewed by Dr Sunil Kumar K , Pulmonology

Delhi AQI 500 के पार, घर से बाहर निकलने पर ध्यान रखें ये बातें

दिल्ली एक्यूआई इंडेक्स इस समय 500 के पार हो चुका है (Delhi AQI 500), ऐसे में अगर आप भी घर के बाहर जा रहे हैं तो पूरी तैयारी के साथ जाएं ताकि इस प्रदूषित हवा का शिकार न हो जाएं।

दिल्ली एक्यूआई इंडेक्स (Delhi AQI 500) इस समय 500 के पार है और हर तरफ पूरा शहर स्मॉक और प्रदूषण की चादर तले ढका हुआ है। दरअसल, कल से अचानक ही प्रदूषण का लेवल तेजी से बढ़ गया है और कुछ इलाकों में ये 600 के करीब भी है। ऐसे में GRAP-4 (grap stage 4 restrictions) लागू कर दिया गया है और इसी के तहत कई पाबंदियां लागू की गई हैं। स्कूलों में जहां हाइब्रिड मोड शुरू हो गया है वहीं बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को घर से बाहर न निकलने की सलाद दी गई है। इसके अलावा ऑफिस में 50% स्टाफ को ही बुलाने को कहा गया है और बाकी कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम देने की बात कही गई है। इसके अलावा निर्माण और तोड़-फोड़ कार्यों पर रोक लगाने के साथ कोयले वाले तंदूर के इस्तेमाल पर भी रोक लगा दी गई है।

ऐसे में अगर आप रोजाना घर से बाहर काम के लिए जा रहे हैं तो आपको डॉ. सुनील कुमार के, प्रमुख सलाहकार - इंटरवेंशनल पल्मोनोलॉजी, एस्टर सीएमआई अस्पताल, बैंगलोर की बात माननी चाहिए और दिल्ली-एनसीआर में रह रहे हैं तो इन बातों का ख्याल रखना चाहिए।

घर से बाहर निकलने पर ध्यान रखें ये बातें

डॉ. सुनील कुमार कहते हैं कि अगर आप दिल्ली-एनसीआर के इलाके में तो आपको इस वायु प्रदूषण से लड़ने की तैयारी कर लेनी चाहिए। इस कड़ी में

  • -सबसे पहले नवजात शिशु, छोटे बच्चे और बुजुर्गों को घर से बाहर जाने या ले जाने से बचना चाहिए। अगर बहुत जरूरी भी है तो बाहर निकलने से पहले AQI चेक करें और फिर जब ये कम हो तो उसी समय का चुनाव करें।
  • -बाहर निकलने से पहले हाई क्वालिटी वाले मास्क (high-quality mask)  को लगाकर जाएं खासकर N95 और N99 मास्क जो कि सांस द्वारा प्रदूषण के कणों को अंदर जाने से रोके और इसे खून में घुलने से रोक दे।
  • - पूरी बाजू के कपड़े (full-sleeved clothing) पहनें ताकि प्रदूषकों के संपर्क में न आएं।
  • -शरीर को लगातार हाइड्रेटेड रखें ताकि शरीर खुद को अंदर से डिटॉक्स करता रहे।
  • -ऑफिस में भी मास्क पहनकर रखें और अपने डेस्क पर स्नेक प्लांट, स्पाइडर प्लांट या पीस लिली जैसे पौधे लगाएं जो कि हवा प्यूरीफाई करने में मदद करे।

Delhi AQI 500

इसे भी पढ़ें: कपड़े वाला, सर्जिकल या कार्बन फिल्टर वाला मास्क, प्रदूषण से बचाने में कौन सा मास्क है सबसे कारगर?

घर पर रहते हुए इन बातों का रखें ध्यान

डॉ. सुनील बताते हैं कि घर के अंदर की वायु गुणवत्ता का ध्यान रखते हुए घर में किसी भी प्रकार के धुएं या स्मोक से बचें। इसलिए अगरबत्ती या धूप जलाने ले बचें। एयर प्यूरीफायर का इस्तेमाल करें और इसके फिल्टर को चेक करते रहें। जिस दिन हवा ज्यादा प्रदूषित रहती है उस दिन खिड़कियों और दरवाजों को बंद रखें।

इसे भी पढ़ें: Delhi NCR AQI: सिर्फ स्मॉग नहीं है दिल्ली की हवा, ये 8 जहरीली गैसें कर रही हैं शरीर को बर्बाद

घर के अंदर हवा का सर्कुलेशन सही रखने के लिए एग्ज़ॉस्ट फैन और चिमनी का इस्तेमाल करें। घर के आस-पास खूब पेड़-पौधे लगाएं जिससे प्रदूषण का लेवल कम रहे।

FAQ

  • एयर पॉल्यूशन से कैसे बचें?

    एयर पॉल्यूशन से बचने के लिए आपको घर के अंदर प्यूरीफायर लगाना चाहिए और बाहर मास्क का इस्तेमाल करना चाहिए। इसके अलावा उन जगहों पर जाने से बचें जहां का AQI लेवल बहुत ज्यादा हाई हो।
  • एयर पॉल्यूशन से कौन-कौन सी बीमारी होती है?

    वायु प्रदूषण से आपको सबसे ज्यादा सांस की बीमारी जैसे ब्रोंकाइटिस, अस्थमा और सीओपीडी का खतर हो सकता है। इसके अलावा ये दिल की बीमारी, स्ट्रोक और लिवर की बीमारियों का भी कारण बन सकता है।
  • फेफड़ों को वायु प्रदूषण से कैसे बचाएं?

    फेफड़ों को वायु प्रदूषण से बचाने के लिए पहले तो मास्क पहनें, दूसरा गर्म पानी का भाप लें और तीसरा लौंग का काढ़ा पिएं जो कि इस फेफड़ों को डिटॉक्स करने में मददगार है।

Read Next

Dabur को देश के वैज्ञानिकों पर है गर्व, इन्होंने अपने काम से लिखी है भारत की तरक्की की नई कहानी

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Pallavi Kumari

Pallavi Kumari

चीफ सब-एडिटर

पल्लवी,  हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 8 साल का अनुभव रखती हैं। शुरुआती कई सालों तक All India Radio में सक्रिय रहीं, फिर विभिन्न वेब पोर्ट्ल्स जैसे TheHealthsite, Indiatv और Jansatta के लिए हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म, स्त्री विमर्श और साहित्य से जुड़े विषयों पर खूब लिखा और संपादन किया। फिलहाल ओनलीमायहेल्थ में चीफ सब एडिटर के पद पर रहते हुए ये हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े गंभीर विषयों को आमजन की सरल-सहज भाषा में परोसने का काम कर रही हैं। इन लेखों को विश्वसनीय और तथ्यपरक बनाने के लिए ये न सिर्फ विषयों पर गहन शोध करती हैं बल्कि, एक्सपर्ट्स और डॉक्टर्स से बात भी करती हैं। Editorial Policy: पल्लवी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Dec 16, 2025 12:57 IST

    Modified By : Pallavi Kumari
  • Dec 16, 2025 12:57 IST

    Modified By : Pallavi Kumari
  • Dec 16, 2025 12:57 IST

    Published By : Pallavi Kumari
    Reviewed By : Dr Sunil Kumar K

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content