Doctor Verified

Snake Plant Benefits: घर पर जरूर लगाएं स्नेक प्लांट, सेहत को म‍िलेंगे कई फायदे

Snake Plant Ke Fayde: स्नेक प्लांट को 'नेचुरल एयर प्यूरिफायर' कहा जाता है। मानस‍िक और शारीर‍िक सेहत के ल‍िए यह फायदेमंद होता है। जानें इसके फायदे।
  • SHARE
  • FOLLOW
Snake Plant Benefits: घर पर जरूर लगाएं स्नेक प्लांट, सेहत को म‍िलेंगे कई फायदे


Snake Plant Health Benefits in Hindi: आजकल इंडोर प्‍लांट का चलन बढ़ गया है। लोग ऑफ‍िस और घरों में पौधे लगाना पसंद करते हैं। यह घर की सजावट में चार-चांद तो लगाते ही हैं, साथ ही सेहत के ल‍िए फायदेमंद माने जाते हैं। वास्‍तु शास्‍त्र के मुताब‍िक भी पौधे लगाने से सकारात्‍मक ऊर्जा आती है। ऐसा ही एक पौधा है ज‍िसे स्नेक प्लांट के नाम से जाना जाता है। स्नेक प्लांट एक इंडोर पौधा है और इसे ज्‍यादा मेनटेन्‍स की जरूरत भी नहीं होती है। स्नेक प्लांट को नेचुरल एयर प्‍यूर‍िफायर के नाम से भी जाना जाता है। यह पौधा अस्‍थमा के मरीजों के ल‍िए भी फायदेमंद माना जाता है। आगे जानेंगे सेहत के ल‍िए स्नेक प्लांट के फायदे। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने लखनऊ के केयर इंस्‍टिट्यूट ऑफ लाइफ साइंसेज की एमडी फ‍िजिश‍ियन डॉ सीमा यादव से बात की।  

snake plant ke fayde

स्नेक प्लांट क्‍या है?- What is Snake Plant 

स्नेक प्लांट का वैज्ञान‍िक नाम संसेविया ट्रिफासिआटा (Sansevieria Trifasciata) है। स्नेक प्लांट को घर में लगाना आसान है। स्नेक प्लांट की पत्तियां नुकीली होती हैं। स्नेक प्लांट रात में CO₂ को ऑक्‍सीजन में बदल देता है। स्नेक प्लांट हवा में मौजूद व‍िषाक्‍त पदार्थों को फ‍िल्‍टर करता है। स्नेक प्लांट तेज धूप और छांव दोनों में रह सकते हैं। स्नेक प्लांट आसानी से सूखते नहीं है। स्नेक प्लांट धूल और रूसी जैसी एलर्जी के प्रभाव को कम करने में मदद करता है।     

इसे भी पढ़ें- 'मैदा लकड़ी' के इस्तेमाल से पाएं सूजन, दर्द, चोट जैसी इन 5 समस्याओं में तुरंत आराम, जानें प्रयोग का तरीका

सेहत के ल‍िए फायदेमंद है स्नेक प्लांट- Snake Plant Health Benefits in Hindi

आगे जानेंगे स्नेक प्लांट के स्‍वास्‍थ्‍य लाभ- 

  • इस पौधे को लगाने से वायु शुद्ध होती है और तनाव कम होता है। 
  • स्नेक प्लांट, मेंटल हेल्‍थ को बेहतर बनाने और ड‍िप्रेशन कम करने के ल‍िए फायदेमंद माना जाता है। स्नेक प्लांट को कम पैसों में कहीं भी रखा जा सकता है।
  • स्नेक प्लांट की मदद से एलर्जी और अस्‍थमा के मरीजों को आराम म‍िलता है। 
  • स्नेक प्लांट की मदद से स‍िर में दर्द की समस्‍या दूर होती है। 
  • स्नेक प्लांट को घर में लगाने से इम्‍यून‍िटी मजबूती करने में मदद म‍िलती है।

उम्‍मीद करते हैं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें। 

Read Next

बीमारियों से रहना है दूर, तो 30 की उम्र के बाद हर साल करवाएं ये 14 टेस्ट

Disclaimer