Areca Palm Plant Health Benefits: पेड़-पौधे हमारे सबसे अच्छे दोस्त होते हैं। चिकित्सा गुण होने के कारण पेड़-पौधों का इस्तेमाल कई तरह बीमारियों को ठीक करने के लिए किया जाता है। ऐसा ही एक पौधा है जिसका नाम है एरेका पाम (Areca Palm)। एरेका पाम को घरों में लगाया जाता है। एरेका पाम को गोल्डन केन पाम, बम्बू पाम, बटरफ्लाई पाम के नाम से भी जाना जाता है। एरेका पाम का साइंटिफिक नाम है डिप्सिस ल्यूटसेन्स (Dypsis Lutescens)। आगे जानते हैं एरेका पाम के स्वास्थ्य लाभों के बारे में। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने लखनऊ के केयर इंस्टिट्यूट ऑफ लाइफ साइंसेज की एमडी फिजिशियन डॉ सीमा यादव से बात की।
एरेका पाम क्या है?- What is Areca Palm Plant
एरेका पाम हरे रंग का एक इंडोर प्लांट है। यह पौधा हवा को शुद्ध करता है और एलर्जी को दूर करता है। जापानी मान्यता के मुताबिक, एरेका पाम को घर में लगाने से एक पॉजिटिव एनर्जी आती है और घर में खुशहाली रहती है। एरेका पाम को ज्यादा मेनटेनेंस की जरूरत भी नहीं होती। इसे आसानी से घर के किसी भी कोने में लगाया जा सकता है। सर्दियों के दिनों में एरेका पाम को ज्यादा पानी की जरूरत भी नहीं पड़ती।
इसे भी पढ़ें- Snake Plant Benefits: घर पर जरूर लगाएं स्नेक प्लांट, सेहत को मिलेंगे कई फायदे
एरेका पाम से हवा शुद्ध होती है- Areca Palm Have Air Purifying Properties
एरेका पाम लगाने से हवा साफ होती है। नासा की ओर से एक क्लीन एयर स्टडी की गई थी जिसमें यह पाया गया कि एरेका पाम के आस-पास की हवा में टॉक्सिन्स की कम मात्रा पाई गई। घर की हवा में भी विषाक्त तत्व मौजूद होते हैं। इनसे खांसी, जुकाम, फेफड़ों में इन्फेक्शन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। हवा को शुद्ध करने के लिए एरेका पाम का प्रयोग फायदेमंद होता है।
एरेका पाम ऑक्सीजन को बढ़ाता है- Areca Palm Increases Oxygen
एरेका पाम की मदद से अपने आस-पास ऑक्सीजन की मात्रा को बढ़ाने में मदद मिलती है। एरेका पाम की मदद से ज्यादा ऑक्सीजन बनती है और आपके आस-पास ऑक्सीजन की सही मात्रा रहेगी, तो आप खुलकर सांस ले पाएंगे। एरेका पाम लगाने से डिप्रेशन और तनाव कम होता है, ऐसा कई स्टडीज में बताया गया है।
एरेका पाम इंडोर ह्यूमिडिटी को इंप्रूव करता है- Areca Palm Improves Indoor Humidity
एरेका पाम की मदद से इंडोर ह्रयूमिडिटी को इंप्रूव करने में मदद मिलती है। एरेका पाम मॉइश्चर रिलीज करता है। इस वजह से शुष्क हवा को कम करने में मदद मिलती है और घर के अंदर ह्रयूमिडिटी बनी रहती है। जिन लोगों के घर में ब्लोअर या हीटर का प्रयोग ज्यादा होता है, वहां की हवा में रूखापन आ जाता है जिसे दूर करने के लिए एरेका पाम को कमरे में लगाना चाहिए।
उम्मीद करते हैं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version