Health Checkups: देश में एक बड़ी आबादी ऐसी है, जो नियमित स्वास्थ्य जांच से अंजान है। वहीं जो लोग जानते हैं वे भी नियमित स्वास्थ्य जांच नहीं कराते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, कि ऐसा करने से आपको समस्या का सामना करना पड़ सकता है। सेहत ही किसी भी इंसान की सबसे बड़ी पूंजी होती है। इसे बनाएं रखना बहुत आवश्यक है। इसलिए इस नए साल की शुरुआत आप कुछ स्वास्थ्य जांच के साथ कर सकते हैं। स्वास्थ्य परीक्षण इसलिए जरूरी है, क्योंकि इससे स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का पता लगाया जाता है। इसके बाद उसे रोकने के उपाय किए जाते हैं। चलिए हम आपको 5 ऐसी स्वास्थ्य जांच के बारे में बता रहे हैं, जिनके साथ आप अपने साल की शुरूआत कर सकते हैं। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने लखनऊ के केयर इंस्टिट्यूट ऑफ लाइफ साइंसेज की एमडी फिजिशियन डॉ सीमा यादव से बात की।
1. बल्ड प्रेशर टेस्ट- Blood Pressure Test
बल्ड प्रेशर की जांच में ये देखा जाता है कि बल्ड प्रेशर बहुत ज्यादा है या बहुत कम है। यह धमनियों के विरुद्ध आपके रक्त के दबाव का माप है। ब्लड प्रेशर की रेंज 120 से 80 mmHg होना चाहिए। 90 से 60 से नीचे बल्ड प्रेशर के चले जाने को लो बीपी या हाइपोटेंशन कहते है। वहींं बल्ड प्रेशर के 140 से 90 से अधिक होने को हाई ब्लड प्रेशर कहते हैं।
2. नियमित शारीरिक परीक्षा- Regular Physical Test
नियमित शारीरिक परीक्षा में शरीर के महत्वपूर्ण अंगों की जांच होती है। इसमें स्वास्थ्य से संबंधित सवाल पूछे जाते हैं। इसमें शारीरिक उपस्थिति का मूल्यांकन होता है। मांसपेशियों की जांच होती है। साथ ही अंगों को सिर-गर्दन की भी जांच होती है। इसमें रक्त या यूरिन का सैंपल भी लिया जाता है।
3. कोलेस्ट्रॉल टेस्ट- Cholesterol Test
स्वस्थ शरीर के लिए कोलेस्ट्रोल की जांच भी बहुत जरूरी होती है। शरीर में दो तरह के कोलेस्ट्रोल होता है। एक होता है गुड केलेस्ट्रोल और दूसरा होता है बैड कोलेस्ट्रोल। यह शरीर में एक मोम जैसा पदार्थ होता है। यह यकृत से पैदा होता है। कोलेस्ट्रोल बढ़ने से शरीर में हार्ट अटैक का खतरा बन जाता है। कोलेस्ट्रॉल परीक्षण एक रक्त परीक्षण है। यह कम घनत्व वाले लिपोप्रोटीन (एलडीएल) या "खराब" कोलेस्ट्रॉल, उच्च घनत्व वाले लिपोप्रोटीन (एचडीएल) या "अच्छे" कोलेस्ट्रॉल, ट्राइग्लिसराइड्स और कुल कोलेस्ट्रॉल के स्तर की जांच करता है।
4. ब्लड शुगर टेस्ट- Blood Sugar Test
यह मधुमेह या प्रीडायबिटीज की जांच करने का एक तरीका है। यह रक्त में शर्करा स्तर को मापने वाला टेस्ट है, जो खून में मौजूद होता है। आप चाहें, तो घर पर ही ब्लड शुगर टेस्ट करवा सकते हैं। डॉक्टर की सलाह पर आपको हर थोड़े अंतराल पर डॉक्टर से जांच करवाते रहना चाहिए।
इसे भी पढ़ें- New Year Resolution: नए साल में स्वस्थ रहने के लिए लें ये 5 संकल्प, सेहत में होगा सुधार
5. स्किन का टेस्ट- Skin Test
स्किन टेस्ट भी बहुत आवश्यक होता है। इस टेस्ट में स्किन पर मस्सों और झाइयों की जांच होती है। इसके अलावा अन्य निशान की असामान्यताओं का भी टेस्ट होता है। दरअसल येह त्वचा कैंसर भी हो सकते हैं। इसी के चलते इनकी जांच आवश्यक हो जाती है।
उम्मीद करते हैं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version