Swelling in Eyelids Causes and Treatment: आंखें हमारे शरीर का महत्वपूर्ण हिस्सा है। एक बार आंखों की परेशानी हो जाए, तो ये ताउम्र परेशान कर सकती हैं। इन दिनों प्रदूषण, धूल-मिट्टी की वजह से लोगों को आंखों की समस्या ज्यादा हो रही है। खासकर आंखों की पलकों की सूजन आम परेशानी होती जा रही है। पलकों पर सूजन होना बहुत ही सामान्य स्थिति है, लेकिन कई बार इसे अनदेखा करने से यह बड़ी बीमारी का कारण बन सकती है। अगर आप या आपके परिवार का कोई सदस्य इन दिनों पलों की सूजन की समस्या से जूझ रहा है तो इसका कारण जानना बहुत जरूरी है। पलकों में सूजन आने के क्या कारण हो सकते हैं और इसका इलाज क्या है इस बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए हमने दिल्ली के संजय गांधी अस्पताल के डॉक्टर राजीव सिंह से बातचीत की। आइए जानते है इसके बारे में।
इसे भी पढ़ेंः बच्चे बार-बार मुंह में उंगली क्यों डालते हैं? जानें इसके 5 कारण
पलकों में सूजन आने के 5 कारण- Swelling on Eyelids Causes in Hindi
- तेल ग्रंथियों का सही तरीके से काम न करना
- पलकों में किसी तरह का संक्रमण
- हवा का प्रदूषण
- एलर्जी
- लगातार स्क्रीन देखना
पलकों में सूजन ठीक करने का इलाज- Swelling on Eyelids Treatment in Hindi
एक्सपर्ट का कहना है कि पलकों में सूजन का इलाज इसकी बीमारी पर निर्भर करता है। आंखों में संक्रमण होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए और एंटीबायोटिक आई ड्रॉप, मलहम का इस्तेमाल करना चाहिए। पलकों में सूजन से तत्काल प्रभाव से आराम पाने के लिए आप कुछ घरेलू नुस्खों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में।
गर्म कपड़े से करें सिकाई
पलकों की सूजन को कम करने के लिए एक बर्तन में गर्म पानी कर लें। इस गर्म पानी में सूती कपड़ा डुबोएं और निचोड़कर पलकों पर थोड़ी देर के लिए रखें। इस प्रक्रिया को 2 से 3 बार दोहराएं। पलकों पर गर्म कपड़े से सिकाई करने से आंखों की खुजली भी खत्म होती है।
इसे भी पढ़ेंः बढ़ती उम्र में नहीं होंगी बीमारियां, बस फॉलो करें डॉक्टर से बताए ये टिप्स
आई ड्रॉप का प्रयोग करें
पलकों पर सूजन की समस्या नमी के खत्म होने की वजह से भी होती है। कई बार प्रदूषण की वजह से आंखों की नमी चली जाती है। इस स्थिति में नमी को बनाए रखने के लिए आप आई ड्रॉप का इस्तेमाल किया जा सकता है। ध्यान रखें कि आई ड्रॉप का इस्तेमाल हमेशा डॉक्टर की सलाह पर ही करें।
आंखों को बार-बार धोएं
एक्सपर्ट का कहना है कि पलकों में सूजन की समस्या न हो इसके लिए आंखों को दिन में कम से कम 3 से 4 बार ठंडे पानी से धोना चाहिए। आंखों को ठंडे पानी से धोने से पलकों में नमी बनी रहती है और सूजन की समस्या नहीं होती है।
Image Credit: Freepik.com