16 January 2024: पढ़ें आज का स्वास्थ्य राशिफल, जानें सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन

आइये न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं कि, 16 जनवरी यानि आज का दिन स्वास्थ्य के लिहाज से आपके लिए कैसा रहेगा।  
  • SHARE
  • FOLLOW
16 January 2024: पढ़ें आज का स्वास्थ्य राशिफल, जानें सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन

राशिफल के अनुसार लोगों का स्वास्थ्य एक दूसरे से पूरी तरह से विपरीत होता है। कुछ लोगों को अपने करियर, कुछ को लव लाइफ तो कुछ को बिजनेस को लेकर चिंता रहती है। लेकिन हमारी सेहत आज के दिन कैसी रहेगी, इस बारे में हमें कोई संकेत नहीं होता है। ऐसे में एस्ट्रोलॉजर हमें हमारी सेहत का संकेत दे सकते हैं। आज का स्वास्थ्य राशिफल जानने के लिए हमने न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से बातचीत की। जानें, 16 जनवरी यानि आज का दिन स्वास्थ्य के लिहाज से आपके लिए कैसा रहेगा। 

मेष 

मेष राशि के जातकों को आज के दिन स्वास्थ्य में लाभ मिल सकता है। आज के दिन आपको खान-पान पर विशेषतौर पर ध्यान देना चाहिए। इसे नजरअंदाज करने पर आपको स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। 

वृषभ 

वृषभ राशि के जातकों का स्वास्थ्य आज बेहतर रह सकता है। इसे बेहतर रखने के लिए आपको नियमित तौर पर योग और प्राणायाम करना चाहिए। इससे आपकी फीजिकल और मेंटल हेल्थ दुरुस्त रहेगी। 

मिथुन 

मिथुन राशि के लोगों को आज अपने स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। आज के दिन गलत खान-पान का पालन करने से आपको पेट से जुड़ी बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। 

कर्क 

अगर आप नियमित तौर पर व्यायाम करते हैं तो आप अपने स्वास्थ्य को बेहतर बना सकते हैं। आज के दिन आपको फिटनेस से जुड़े नए गोल्स बनाकर उन्हें फॉलो करना चाहिए। 

सिंह 

सिंह राशि के जातकों को आज के दिन अपनी मानसिक स्थिति को अच्छा रखना चाहिए। इससे बचने के लिए आज आपको काम का ज्यादा तनाव लेने से बचने के साथ ही साथ अपनी सोच को सकारात्मक रखना चाहिए। 

कन्या 

इस राशि के जातकों को आज के दिन आहार और विचार दोनों पर ध्यान रखना चाहिए। इसे बेहतर बनाए रखने के लिए आपको पोषक तत्वों से भरपूर डाइट लेनी चाहिए। ऐसे में डाइट में प्रोटीन जरूर शामिल करें। 

तुला 

तुला राशि वालों के स्वास्थ्य में आज बाधा आ सकती है, लेकिन ऐसा तब हो सकता है जब आप स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बरतते हैं। इसके लिए अपनी उर्जा को जागृत करें और प्राणायाम पर ध्यान दें। 

वृश्चिक 

वृश्चिक राशि के जातकों को अपनी मेंटल हेल्थ को दुरुस्त रखना चाहिए। अगर आप ऑफिस का ज्यादा प्रेशर ले रहे हैं तो इससे मेंटल हेल्थ और गड़बड़ हो सकती है। इसके लिए आप मेडिटेशन की क्लासेस भी ले सकते हैं। 

धनु 

धनु राशि वालों को अपने स्वास्थ्य के प्रति आज थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। इसके लिए अपनी दिनचर्या को बदलें और जीवनशैली में भी थोड़ा सुधार लाने की कोशिश करें। 

मकर 

मकर राशि वाले लोगों को स्वास्थ्य संबंधी कुछ कठिनाइयों का भी सामना करना पड़ सकता है। बीमारी की चपेट में आने से बचने के लिए आपको अपनी इम्यूनिटी को मजबूत रखना चाहिए। 

कुंभ 

कुंभ राशि के लोगों को आज अपने आहार और विचार को ठीक रखने की कोशिश करनी चाहिए। इसके लिए आपको जंक और प्रोसेस्ड फूड से पूरी तरह दूरी बना लेनी चाहिए।  

मीन 

मीन राशि के जातकों को स्वस्थ रहने के लिए आज पेट या फिर आंतों से जु़ड़ी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इसके लिए आपको अपनी डाइट में पोषक तत्वों की मात्रा को बढ़ाना चाहिए। 

Read Next

आदिवासी इलाकों में खाई जाती है लाल चींटी की चटनी, जानें इसके फायदे और रेसिपी

Disclaimer