मस्कुलर और टोंड बॉडी की चाह हर किसी को होती है। कुछ लोग इसे मेनटेन रखने के लिए एक्सरसाइज और वर्कआउट करते हैं तो कुछ लोग शारीरिक गतिविधियों में शामिल होने से बचते हैं। अपनी राशि के नाम से आप स्वास्थ्य से जुड़े कुछ संकेतों के बारे में जान सकते हैं। लेकिन हमारी सेहत आज के दिन कैसी रहेगी, इस बारे में हमें पहले से कुछ भी पता नहीं होता है। ऐसे में एस्ट्रोलॉजर हमें हमारी सेहत का हाल बता सकते हैं। आज का स्वास्थ्य राशिफल जानने के लिए हमने न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से बातचीत की। जानें, 18 जनवरी यानि आज का दिन स्वास्थ्य के लिहाज से आपके लिए कैसा रहेगा।
मेष
मेष राशि के लोगों का स्वास्थ्य आज बेहतर रहने की संभावना है। आज के दिन आप अपने साथ ही दूसरों के स्वास्थ्य में भी सुधार कर सकते हैं। आज आप लोगों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बन सकते हैं।
वृषभ
वृषभ राशि के लोगो को स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। आज आपको मेडिकल रिपोर्ट मिलने से परेशानी हो सकती है। इसके लिए आपको नियमित तौर पर व्यायाम करना चाहिए और अच्छा खाना खाना चाहिए।
मिथुन
आज आपका शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा हो सकता है। आपको अपने दिन की शुरुआत शारीरिक गतिविधियों में शामिल होकर करनी चाहिए। इसके लिए एरोबिक्स या फिर रनिंग आदि कर सकते हैं।
कर्क
आज का दिन आपके लिए शारीरिक और मानसिक ऊर्जा ला सकता है। आज का दिन आपके लिए प्रशंसा भरा और सुखद हो सकता है। इसके लिए आपको सोने से पहले रात में एक्सरसाइज करनी चाहिए।
सिंह
अगर आप अपने दिन की सही शुरुआत करना चाहते हैं तो अपने पार्टनर के साथ टहलें। यह आपके रिश्तों में सुधार लाने के साथ ही शारीरिक उर्जा को भी बढ़ाने में मददगार होगा।
कन्या
आज का दिन आपके स्वास्थ्य और फिटनेस के लिए बहुत बढ़िया रहेगा। आज के दिन कई चीजें आपके लिए बेहतर रहेंगी। आज आप चाहे कोई भी खेल या शारीरिक गतिविधी चुननी चाहिए।
तुला
आज के दिन आप थके हुए उठ सकते हैं। अगर आप सुस्ती दूर करना चाहते हैं तो सुबह पार्क में टहलें या फिर ब्रिस्क वॉक करें। एक्सरसाइज करने से आपकी शरीर में पूरा दिन उर्जा बनी रह सकती है।
वृश्चिक
वृश्चिक राशि के लोगों को आज मानसिक ज्ञान और आत्मविश्वास पर ध्यान देना चाहिए। इससे आपकी कई बाधाएं दूर होंगी। ऐसा करने से आपको मानसिक शांति मिलने के साथ ही मेंटल हेल्थ भी दुरुस्त होगी।
धनु
धनु राशि के लोगों को आज के दिन सैर करके सुबह की शुरुआत करनी चाहिए। इससे आपकी थकान और सुस्ती दूर होगी साथ ही कार्डियोवैस्कुलर हेल्थ में भी काफी सुधार होगा।
मकर
मकर राशि के लोगों को आज खान-पान पर ठीक तरह से ध्यान देनी की जरूरत है। गलत आहार खाने से आपको पेट से जुड़ी कई समस्याएं जैसे गैस, अपच आदि हो सकती है।
कुंभ
आज के दिन आपको स्ट्रेचिंग या योग से अपने दिन की शुरुआत करनी चाहिए। इससे आपकी कमर में रहने वाला दर्द या फिर जकड़न आदि कम होता है साथ ही शरीर में लचीलापन भी बढ़ता है।
मीन
मीन राशि के लोगों को आज स्वास्थ्य को लेकर असहजता महसूस हो सकती है। इसके लिए आपको डॉक्टर द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों का पालन करना चाहिए।