हर किसी की इच्छा होती है कि वे स्वस्थ रहें, लेकिन स्वास्थ्य काफी हद तक आपकी शारीरिक गतिविधियों पर भी निर्भर करता है। वैदिक काल में होने वाली 12 राशियों का स्वास्थ्य एक दूसरे से पूरी तरह से अलग होता है। न्यूमेरोलॉजिस्ट आपको संकेत दे सकते हैं कि आप कल स्वस्थ रहेंगे या नहीं। ऐसे में कल का स्वास्थ्य राशिफल जानने के लिए हमने न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से बातचीत की। जानें, 08 जनवरी यानि कल का दिन स्वास्थ्य के लिहाज से आपके लिए कैसा रहेगा।
मेष
मेष राशि के लोगों का स्वास्थ्य आज के दिन बेहतर साबित हो सकता है। अगर आप किसी बीमारी से पीड़ित हैं तो आज आपको बेहतर महसूस हो सकता है।स्वास्थ्य से जुड़ी छोटी समस्याओं के लिए घरेलू इलाज आज़मा सकते हैं।
वृषभ
वृषभ राशि के लोगों का आज का दिन स्वास्थ्य के लिहाज से बेहतर है। आज के दिन जीवनशैली में कुछ बदलाव करने जैसे अच्छा आहार खाने और नियमित तौर पर व्यायाम करने से स्वास्थ्य बेहतर रह सकता है।
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों को आज फिटनेस से जुड़े नए गोल्स बनाने चाहिए और इसके प्रति काम करना चाहिए। आज के दिन नई शारीरिक गतिविधियों जैसे एरोबिक्स, जंपिंग और रनिंग आदि में शामिल रहें।
कर्क
कर्क राशि के लोग आज के दिन उर्जावान महसूस कर सकते हैं। आज के दिन अपनी शारीरिक क्षमता के साथ ही साथ इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बनाएं। ऐसा करने से आप बीमार नहीं पडेंगे।
सिंह
आज का दिन आपकी सेहत के लिए अच्छा हो सकता है। स्वस्थ्य रहने के लिए आपको केवल अपनी शारीरिक गतिविधियों को बढ़ाना है साथ ही साथ तनाव और जंक फूड खाने की आदत को भी कम करना है।
कन्या
कन्या राशि के जातकों को अपनी शारीरिक उर्जा बढ़ाने पर ध्यान देना है। सेहत के प्रति लापरवाही बरतने से आपको आज असहजता महसूस हो सकती है। इसके लिए नियमित एक्सरसाइज करें।
तुला
आज के दिन आप स्वस्थ रह सकते हैं। आज आपको सेहत के प्रति सख्ती से निर्णय लेना चाहिए। इससे आपकी सेहत में सुधार होगा और आगे चलकर बीमारियां होने की आशंका कम होगी।
वृश्चिक
वृश्चिक राशि के लोगों को आज स्वास्थ्य संबंधी जानकारी मिल सकती है। आज के दिन आपको नौकरी या फिर व्यापार के काम का तनाव लेने से बचना चाहिए। इससे स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
धनु
धनु राशि के जातकों को आज के दिन अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की जरूरत है। आज आपको मेंटल हेल्थ से जुड़ी समस्याएं होने की आशंका बढ़ सकती है।
मकर
मकर राशि के जातकों को आज किसी भी समस्या को मामूली समझकर उसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। इससे आपकी मेंटल हेल्थ पर प्रभाव पड़ सकता है।
कुंभ
कुंभ राशि के लोगों को आज मानसिक और शारीरिक गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। इस रास्ते में सबसे कम चुनौतियाँ हैं। आज आपको खेल से जुड़ी गतिविधियों पर ध्यान देना चाहिए।
मीन
मीन राशि के लोगों के लिए स्वस्थ रहने के लिए आज बेहतर दिन है। आज के दिन आपको अपने विचार और आहार पर काबू करना चाहिए। आज आपको सेहत से जुड़ी समस्याएं कम हो सकती हैं।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version