22 January 2024: पढ़ें आज का स्वास्थ्य राशिफल, जानें सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन

आइये न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं कि, 22 जनवरी यानि आज का दिन स्वास्थ्य के लिहाज से आपके लिए कैसा रहेगा।  
  • SHARE
  • FOLLOW
 22 January 2024: पढ़ें आज का स्वास्थ्य राशिफल, जानें सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन


बॉडी को मेनटेन रखने के लिए एक्सरसाइज और वर्कआउट करना बेहद जरूरी होता है। लेकिन कुछ लोग शारीरिक गतिविधियों में शामिल होने से बचते हैं। अपनी राशि के नाम से आप स्वास्थ्य से जुड़े कुछ संकेतों के बारे में जान सकते हैं। लेकिन हमारी सेहत आज के दिन कैसी रहेगी, इस बारे में पहले से हमें किसी तरह का संकेत नहीं होता है। ऐसे में एस्ट्रोलॉजर हमें हमारी सेहत का हाल बता सकते हैं। आज का स्वास्थ्य राशिफल जानने के लिए हमने न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से बातचीत की। जानें, 22 जनवरी यानि आज का दिन स्वास्थ्य के लिहाज से आपके लिए कैसा रहेगा। 

मेष 

मेष राशि के लोगों को जीवनशैली में आज के दिन परिवर्तन करने की जरूरत है। स्वास्थ्य के प्रति जागरूक नहीं रहने से आपको पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।

वृषभ 

वृषभ राशि के लोगों को आज के दिन स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की जरूरत है। आज के दिन आपको व्यायाम करना चाहिए। इससे आपको स्वस्थ रहने की प्रेरणा मिल सकती है।  

मिथुन 

मिथुन राशि के लोगों को शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य आज के दिन अच्छा रह सकता है। आपको अपने दिन की शुरुआत प्राणायाम और ब्रिस्क वॉकिंग के साथ करनी चाहिए। 

कर्क 

आज का दिन शारीरिक और मानसिक ऊर्जा से भरपूर रह सकता है। अच्छी फिटनेस रहने से आपको अपने वर्तमान रोजगार में भी काफी फायदा मिल सकता है। 

सिंह 

अगर आप अपने दिन की सही शुरुआत करना चाहते हैं तो खान-पान और नशीले पदार्थों का सेवन करने से बचें। इससे आपको स्वास्थ्य संबंधी बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। 

कन्या 

आज का दिन आपके स्वास्थ्य और फिटनेस के लिए अच्छा रहने वाला है। इसके लिए आपको प्रोटीन युक्त आहार खाना और पर्याप्त पानी पीना महत्वपूर्ण है। इससे स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। 

तुला 

आज के दिन आप थके हुए उठ सकते हैं। यह संभव है। अगर आप सुस्ती से लड़ना चाहते हैं तो सुबह अपने घर के पास के पार्क में टहलें। यह आपके शरीर को सबसे अच्छे से संचालित करता है। आपको कई दिलचस्प लोगों से बात करने और अपने दैनिक कार्यों को संभालने के लिए अपनी ऊर्जा को रिचार्ज करने का मौका मिलेगा।

वृश्चिक

आज के दिन आपको काम या फिर बिजनेस का ज्यादा प्रेशर लेने से बचना चाहिए। इसके लिए आपको रोजाना सुबह ध्यान लगाने के साथ ही मेडिटेशन करने की जरूरत है। 

धनु 

दिन की शुरुआत के लिए सुबह की सैर बहुत अच्छी होती है। ऐसा करने से आपको थकान महसूस नहीं होगी साथ ही शरीर में लंबे समय तक एनर्जी भी बनी रहेगी। 

मकर 

अगर आप आज गलत जीवनशैली फॉलो कर रहे हैं तो इससे आपको पेट दर्द की शिकायत हो सकती है। आज इस बात पर ध्यान दें कि आप बाहर क्या खाते-पीते हैं।

कुंभ 

आज के दिन आपको स्ट्रेचिंग या योग से अपने दिन की शुरुआत करनी चाहिए। लचीलापन बढ़ाने के लिए योग एक बेहतरीन तरीका है। यह आपको पूरे दिन अपनी ऊर्जा के स्तर को बनाए रखने में मदद करेगा। 

मीन 

आज के दिन आप असहज महसूस कर सकते हैं। इसलिए स्वास्थ्य संबंधी किसी भी प्रकार की समस्या होने पर आपको चिकित्सक से सलाह लेनी चाहिए। इसे नजरअंदाज करने से बचें। 

Read Next

शरीर में भारी धातुओं की अधिकता (हैवी मेटल टॉक्सिसिटी) सेहत को कैसे नुकसान पहंचाती है? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version