स्वस्थ रहना हर किसी की इच्छा होती है, लेकिन सभी का स्वास्थ्य एक जैसा रहे यह जरूरू नहीं है। बेहतर स्वास्थ्य की कामना हर कोई करता है, लेकिन इसके लिए लोग एक्सरसाइज और डाइट का सख्ती से पालन बहुत कम करते हैं। स्वास्थ्य के बेहतर और स्थिर बनाए रखने के लिए आपको एक्सरसाइज और फिटनेस के प्रति ध्यान देना बहुत जरूरी होता है। अक्सर गलत खान-पान फॉलो करने या फिर शारीरिक गतिविधियों की कमी होने से स्वास्थ्य को नुकसान पहुंच सकता है। न्यूमेरोलॉजिस्ट आपको आपको आपकी सेहत का हाल पहले से ही बता सकते हैं। आइये न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्टसे सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं कि, 3 जनवरी यानि आज का दिन स्वास्थ्य के लिहाज से आपके लिए कैसा रहेगा।
मेष
मेष राशि के जातकों को स्वस्थ रहने के लिए पौष्टिक आहार लेने पर ध्यान देना चाहिए। इससे आपकी ऊर्जा और जीवन शक्ति बढ़ा सकती है। साथ ही साथ पुरानी बीमारियों से भी छुटकारा मिल सकता है।
वृषभ
वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन बेहतर साबित हो सकता है। आज आपको केवल शारीरिक गतिविधियों पर ध्यान देने की जरूरत है। आज के दिन आप स्विमिंग, ज़ुम्बा और एरोबिक्स आदि कर सकते हैं।
मिथुन
मिथुन राशि वालों को सर्दी या खांसी से जुड़ी स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है। इसके लिए आपको खान-पान पर भी ध्यान देने की जरूरत है। ऐसे में अपने वजन को भी नियंत्रित रखें।
आपको हर दिन जैविक तरीके से खाना और पीना चाहिए। वजन बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करने वाले उच्च कैलोरी वाले खाद्य पदार्थों की तुलना में प्रोटीन और हरी पत्तेदार सब्जियों से भरपूर आहार को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।
कर्क
कर्क राशि के जातकों को आत्म-नियंत्रण विकसित करने का प्रयास करना चाहिए। इससे न केवल आपको स्वास्थ्य लाभ मिलेगा बल्कि, मेंटल हेल्थ से जुड़ी समस्याओं में भी फायदा मिल सकता है।
सिंह
सिंह राशि के लोग नया वर्कआउट रूटीन शुरू करने के बाद ऊर्जावान और उत्साही महसूस कर सकते हैं। आज के दिन आपको प्रोटीन आहार के साथ ही हरी पत्तेदार सब्जियों से भरपूर आहार को प्राथमिकता देनी चाहिए।
कन्या
कन्या राशि के जातक आध्यात्मिक रुचि अपना सकते हैं। आज के दिन छोटी-मोटी स्वास्थ्य स्थितियों के लिए भी तुरंत डॉक्टर को दिखाना महत्वपूर्ण है। आज के दिन आपको स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहना चाहिए।
तुला
तुला राशि के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति कड़ी मेहनत करनी चाहिए। ऐसा करने से आपके स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही आपको नींद पर भी ध्यान देना चाहिए।
वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज पहला दिन हो सकता है जब आप मानसिक और शारीरिक बदलाव के कारण एक नए व्यक्ति की तरह महसूस करें। मेंटल हेल्थ को दुरुस्त बनाए रखने के लिए मेडिटेशन करें।
धनु
धनु राशि वालों को अपना बेहतर ख्याल रखना चाहिए। फिटनेस के प्रति अपना एक शेड्यूल बनाएं और यह सुनिश्चित करें कि आप वर्कआउट में फिट हो सकते हैं।
मकर
मकर राशि के जातकों को आज के दिन संतुलित आहार का पालन करना बेहद जरूरी है। आज के दिन आपको दिमाग को नुकसान पहुंचाने वाली बुराइयों से बचना जरूरी है।
कुंभ
आज का दिन आपके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा रहेगा। आपकी कुछ स्वास्थ्य स्थितियों में जल्द ही सुधार हो सकता है। इसके लिए आपको केवल आहार और विचार पर ध्यान देने की जरूरत है।
मीन
मीन राशि वाले लोग आध्यात्म पर पहले से ज्यादा ध्यान दे सकते हैं। वे धर्म पर काफी समय बिता सकते हैं। आज आपके लिए वर्कआउट फिर से शुरू करने की अधिक संभावना है। इससे आप फिट रह सकते हैं।