हॉलीहॉक का इस्तेमाल करने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे, इन हिस्सों का किया जा सकता है उपयोग

हॉलीहॉक प्लांट का इस्तेमाल कर आप कई तरह की बीमारियों को दूर कर सकते हैं। आगे जानते हैं इसके फायदे और इस्तेमाल का तरीका  
  • SHARE
  • FOLLOW
हॉलीहॉक का इस्तेमाल करने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे, इन हिस्सों का किया जा सकता है उपयोग


आयुर्वेद में कई बीमारियों का इलाज किया जाता है। इसमें भारतीय वनस्पतियों और औषधियों का उपयोग किया जाता है। आयुर्वेद में हॉलीहॉक के साथ ही कई अन्य पौधों का भी इस्तेमाल कर बीमारियों को दूर किया जा सकता है। इससे गले की खराश, पाचन स्वास्थ्य और सर्दी आदि की समस्या को दूर किया जाता है। ग्रामीण इलाकों में यह पौधा आसानी से उपलब्थ होता है। मौसम में बदलाव आते ही लोगों को संक्रमण की वजह से सर्दी, जुकाम, बुखार, गले में दर्द आदि की समस्या का सामना करना पड़ता है। लेकिन, आप हॉलीहॉक पौधे का इस्तेमाल कर वायरल इंफेक्शन से आसानी से बच सकते हैं। आगे जानते हैं कि हॉलीहॉक का इस्तेमाल क्यों किया जाता है। साथ ही हॉलीहॉक के उपयोग से सेहत को क्या फायदे मिलते हैं। 

हॉलीहॉक से सेहत को मिलने वाले फायदें - Hollyhock Health Benefits In Hindi

पाचन में सहायक

हॉलीहॉक में सोल्यूबल फाइबर पाए जाते हैं, यह पाचन क्रिया को बेहतर करने में सहायक होते हैं। साथ ही, यह गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याओं को कम करने में मददगार होते हैं। सुबह आप हॉलीहॉक की चाय का सेवन कर सकते हैं, इससे कब्ज, गैस, और पेट की ऐंठन में आराम मिलता है। 

hollyhocks plants benefits for health in hindi

रेस्पिरेटरी संबंधी रोगों को दूर करें

हॉलीहॉक में श्वसन (रेस्पिरेटरी) संबंधी बीमारियों से राहत दिलाने में सहायक होता है। हॉलीहॉक की पत्तियों और फूलों में मौजूद लिक्विड म्यूकस मेम्ब्रेन को सुरक्षा कवच प्रदान करता है। इससे खांसी, ब्रोंकाइटिस और गले में खराश से राहत मिलती है। रेस्पिरेटरी संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए आप हॉलीहॉक के फूल और पत्तियां का काढ़ा बना सकते हैं। 

त्वचा की समस्या को करें दूर

हॉलीहॉक त्वचा को पोषण प्रदान करता है। इसके इस्तेमाल स्किन की समस्याएं दूर होती है। हॉलीहॉक का रस त्वचा के रूखेपन और जलन को कम करने में मदद करता है। इसके साथ ही, इससे एक्जिमा, स्किन में सूजन, और सोरायसिस की समस्या में भी आराम मिलता है। 

इम्यून सिस्टम को बनाएं मजबूत

हॉलीहॉक में विटामिन सी और कई एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। यह शरीर की इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में सहायक होते हैं। इम्यून सिस्टम मजबूत होने से व्यक्ति बार-बार बीमार नहीं पड़ता है। साथ ही, उसे इंफेक्शन होने का खतरा दूर होता है।    बुखार व अन्य संक्रमण में भी आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। 

एंटी-इंफ्लेमेटरी 

हॉलीहॉक में फेनोलिक व फ्लेवोनोइड्स कंपाउंड पाए जाते हैं। यह कंपाउंड एंटी-इंफ्लेमेटरी होते हैं, जिससे शरीर में होने वाली सूजन को कम किया जा सकता है। इससे त्वचा की लालिमा दूर हो सकती है। साथ ही, व्यक्ति को सूजन की वजह से होने वाले दर्द में भी आराम मिलता है। 

हॉलीहॉक का इस्तेमाल कैसे करें -  How To Use HollyHock In Hindi 

  • हॉलीहॉक की पत्तियों और फूल को आप पानी में डालकर उबाल लें। जब यह अच्छी तरह से उबल जाए तो इसको आप चाय की तरह पी सकते हैं। 
  • नारियल या बादाम के तेल में हॉलीहॉक की पंखुड़ियां मिलाकर उबाल लें। इसके बाद इस तेल को त्वचा पर अप्लाई कर सकते हैं। इससे त्वचा से जुड़ी समस्याओं में आराम मिलता है। 
  • हॉलीहॉक की पत्तियों और फूल को पीस लें। इस पेस्ट को आप सूजन वाले स्थान पर लगाएं। इससे सूजन कम होने में मदद मिलती है। 
  • रात को एक गिलास पानी में हॉलीहॉक की पत्तियों और फूल को भिगोकर रख दें। इसके बाद सुबह इस पानी को छानकर पीने से भी आपको कई समस्याओं में आराम मिलता है। 

इसे भी पढ़ें : आयुर्वेद में डायबिटीज का इलाज कैसे किया जाता है? आयुर्वेदाचार्य से जानें

हॉलीहॉक का इस्तेमाल एक औषधी के रूप में किया जाता है। भारत में इसक उपयोग वर्षों से किया जा रहा है। अगर, आपको सांस से जुड़ी समस्या है तो ऐसे में आप आयुर्वेदिक डॉक्टर की मदद से इस औषधी का उपयोग कर सकते हैं। साथ ही, योग और लाइफस्टाइल में बदलाव से भी कई बीमारियों को दूर किया जा सकता है। 

Read Next

खाना खाते ही एसिडिटी हो जाती है तो अपनाएं ये घरेलू उपाय, तुरंत मिलेगा आराम

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version