Expert

सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है नीलगिरी का पौधा, जानें किस समस्या में कैसे करें इसका इस्तेमाल

सर्दी और सांस से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में नीलगिरी का पौधे का इस्तेमाल किया जा सकता है। आगे जानते हैं इसके फायदे और इस्तेमाल का तरीका  
  • SHARE
  • FOLLOW
सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है नीलगिरी का पौधा, जानें किस समस्या में कैसे करें इसका इस्तेमाल

Nilgiri Plant Benefits For Health: सर्दी, जुकाम और मांसपेशियों में होने वाले दर्द को दूर करने के लिए नीलगिरी के पौधे का इस्तेमाल सदियाे से किया जा रहा है। यह एक बेहतरीन उपाय माना जाता है, जो व्यक्ति को संक्रमण से बचाने में सहायक होता है। साथ ही, रेस्पिरेटरी से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में भी मदद करता है। नीलगिरी के पौधे में ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है और इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं। इस पौधे की पत्तियों और फूल को आप तेल व काढ़े के रूप में उपयोग कर सकते हैं। इससे शरीर की सूजन कम हो सकती है। इसके अलावा, बैक्टीरियल इंफेक्शन का खतरा कम होता है। इस लेख में मध्य प्रदेश के मुरैना जिले की प्राथमिक चिकित्सा की आयुर्वेदिक डॉक्टर सोनल गर्ग से जानते हैं कि नीलगिरी सेहत के लिए किस तरह से फायदेमंद होता है। 

नीलगिरी से सेहत को क्या फायदे होते हैं? - Nilgiri Plant Benefits For Health In Hindi 

एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर 

नीलगिरी की पत्तियों में एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं, यह विशेष रूप से फ्लेवोनोइड्स का एक बड़ा सोर्स होता है। यह शरीर को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाव करता है। फ्री रेडिकल्स शरीर में सूजन और झुर्रियों के लिए जिम्मेदार होते हैं। इसमें मौजूद कैटेचिन, ल्यूटोलिन, काएम्फेरोल, क्वेरसेटिन आदि यौगिकों से हृदय रोग और डिमेंशिया आदि का जोखिम कम होता है। 

nilgiri benefis for health

रेस्पिरेटरी समस्याओं को करें दूर

रेस्पिरेटरी ट्रैक्ट और लंग्स से जुड़ी समस्याओं को दूर कनरे के लिए आप नीलगिरी का इस्तेमाल कर सकते हैं। नीलगिरी के पत्तों के  गर्म पानी की भाप से आपको ब्रोंकाइटिस, साइनाइटिस व गले की खराश को दूर किया जा सकता है। सर्दी के बाद सांस से जुड़ी समस्याओं को दूर करन के लिए नीलगिरी का उपयोग सालों से किया जा रहा है। इससे छाती में जमा कफ बाहर आने में मदद मिलती है। 

दांतों की समस्याएं 

नीलगिरी में एंटीबैक्टीरियल और एंटीमाईक्रोबियल गुण होते हैं। दांतों से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए आप नीलगिरी के तेल की कुछ बूंदों को पानी में मिलाकर माउथवॉश की तरह उपयोग कर सकते हैं। इससे दातों की सड़न और पेरियोडोंटाइटिस का कारण बनने वाले बैक्टीरिया को साफ करने में मदद मिलती है। 

दर्द से छुटकारा

नीलगिरी के पत्तों का अर्क आप दर्द को दूर करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके तेल में एनाल्सेकिक गुण हो सकते हैं। इससे मांसपेशियों के तनाव, मोच, गठिया, पीठ दर्द और जोड़ों में दर्द की समस्या में आराम मिलता है। खेलने के दौरान लगी जोट के दर्द को दूर करने के भी आप नीलगिरी के तेल का उपयोग कर सकते हैं। 

सर्दी और जुकाम में फायदेमंद

नीलगिरी के तेल से आपक सर्दी और जुकाम के लक्षणों को कम कर सकते हैं। सर्दी होने पर आप नीलगिरी के तेल की कुछ बूंदों को बाम में मिलाकर सीने व पीठ पर लगा सकते हैं। इसके अलावा, गर्म पानी में नीलगिरी के पत्तों को उबालकर भी आप इस भाप को लेने से नाक खूलती है और सांस लेने की समस्या दूर होती है। 

नीलगिरी का कैसे इस्तेमाल करें- How To Use Nilgiri For Health In Hindi 

  • नीलगिरी के पत्तों को पानी में उबालें। इसके बाद आप तौलिए से सिर को कवर करके भाप ले सकते हैं।  
  • आप नीलगिरी के तेल को बाम में मिलाकर मांसपेशियों में लगा सकते हैं।
  • इसके अलावा, नीलगिरी के पत्तों के पेस्ट को जोड़ों में लगाएं। इससे जोड़ों के दर्द कम होने में मदद मिलती है। 

इसे भी पढ़ें : थायराइड रोगी डाइट में जरूर शामिल करें ये 2 मॉर्निंग ड्रिंक, जानें इसे बनाने का तरीका

नीलगिरी के इस्तेमाल डायबिटीज, सर्दी, कफ, जोड़ों में दर्द और ड्राई स्किन की समस्या को दूर करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। नीलगिरी का पौधा, पेड़ व पत्तियां सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंंद होती है। इससे सेहत की समस्याओं को दूर करने में मदद मिलती है। आप आयुर्वेदाचार्य के सलाह लेकर नीलगिरी  का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

Read Next

स्वस्थ नारी सशक्त नारी के साथ Dabur ने महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए किया प्रेरित और समाज को दी एक सीख

Disclaimer