Expert

नीलग‍िरी की चाय सेहत के ल‍िए क‍ितनी फायदेमंद होती है? जानें इसके फायदे और नुकसान

नीलगिरी (यूकलिप्टस) एक दर्द-न‍िवारक पौधा है। इसका इस्‍तेमाल दर्द का इलाज करने के ल‍िए क‍िया जाता है। जानें इससे बनी चाय पीने के फायदे और नुकसान। 
  • SHARE
  • FOLLOW
नीलग‍िरी की चाय सेहत के ल‍िए क‍ितनी फायदेमंद होती है? जानें इसके फायदे और नुकसान


Eucalyptus Tea: नीलग‍िरी की चाय सेहत के ल‍िए क‍ितनी फायदेमंद होती है? नीलगिरी एक पौधा है और इसकी पत्तियों, छाल आद‍ि का इस्‍तेमाल स्वास्थ्य समस्याओं जैसे सर्दी, खांसी, श्वसन समस्याओं, गठिया, मांसपेशियों के दर्द, और घावों के उपचार आद‍ि में क‍िया जाता है। नीलग‍िरी में एंटीसेप्टिक, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीमाइक्रोबियल गुण पाए जाते हैं। नीलगिरी के तेल का इस्‍तेमाल- साबुन, शैंपू, लोशन और इत्र आद‍ि बनाने के ल‍िए क‍िया जाता है। नीलग‍िरी से बनने वाली चाय हमारे स्‍वास्‍थ्‍य के ल‍िए फायदेमंद है। न‍ीलग‍िरी चाय में व‍िटाम‍िन-सी, फ्लेवोनोइड्स, टैनिन्स आद‍ि पोषक तत्‍व पाए जाते हैं। इस लेख में जानेंगे नीलग‍िरी की चाय बनाने का तरीका, फायदे और रेस‍िपी। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने Holi Family Hospital, Delhi की डाइटि‍श‍ियन सना गिल (Sanah Gill) से बात की।

नीलग‍िरी की चाय बनाने की रेस‍िपी- Recipe of Eucalyptus Tea

nilgiri tea benefits

सामग्री:

  • नीलगिरी के ताजे पत्ते 
  • 2 कप पानी
  • शहद और नींबू 

विधि:

  • एक पैन में 2 कप पानी डालें और उसे उबालें।
  • जब पानी उबलने लगे, तो उसमें नीलगिरी के ताजे पत्ते डालें।
  • पत्तों को पानी में 5-10 मिनट के लिए उबलने दें ताकि उसका सार पानी में अच्छी तरह से आ जाए।
  • उबले हुए मिश्रण को छान लें और चाय को एक कप में डालें।
  • स्वाद के लिए इसमें शहद या नींबू मिला सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- स‍िर दर्द का घरेलू इलाज है नीलग‍िरी, जानें इस्‍तेमाल का सही तरीका

नीलग‍िरी की चाय पीने के फायदे- Eucalyptus Tea Benefits

  • नीलगिरी की चाय पाचन तंत्र को सुधारने में मदद करती है। इस चाय को पीने से गैस, अपच और पेट दर्द जैसी समस्‍याएं दूर होती हैं।
  • नीलगिरी में एंटीसेप्टिक गुण होते हैं जो त्वचा संक्रमण और जलन को कम करने में मदद कर सकते हैं। 
  • नीलगिरी की चाय पीने से तनाव और चिंता को कम करने में मदद म‍िलती है।
  • नीलगिरी की ताजगी भरी सुगंध मुंह की दुर्गंध को दूर करती है और सांसों को ताजा रखती है।
  • नीलगिरी की चाय में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो इम्‍यून‍िटी को मजबूत बनाते हैं और संक्रमण से बचाते हैं। 
  • नीलगिरी की चाय पीने से जोड़ों के दर्द और सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं।
  • नीलगिरी की चाय श्वसन तंत्र को साफ करने में मदद करती है, जिससे खांसी और जुकाम में राहत मिलती है।

नीलग‍िरी की चाय पीने के नुकसान- Eucalyptus Tea Side Effects

  • नीलग‍िरी चाय का ज्‍यादा सेवन करने से पेट की समस्‍याएं जैसे एस‍िड‍िटी, पेट दर्द या कब्‍ज की समस्‍या हो सकती है। 
  • गर्भवती महिलाओं को सीमित मात्रा में ही नीलग‍िरी चाय का सेवन करना चाह‍िए क्‍योंक‍ि इसके अध‍िक सेवन से अपच, उल्‍टी जैसे लक्षण नजर आ सकते हैं। 
  • कुछ लोगों को नीलगिरी से एलर्जी हो सकती है। इससे त्वचा पर खुजली, लालिमा, सूजन और अन्य लक्षण नजर आ सकते हैं।
  • नीलगिरी, कुछ दवाओं के साथ प्रतिक्रिया कर सकता है और इनके प्रभाव को कम या बढ़ा सकता है। इसका इस्‍तेमाल करते समय डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
  • नीलगिरी, आंखों के संपर्क में आने पर जलन पैदा कर सकता है। इसका इस्‍तेमाल करते समय इसे आंखों से दूर रखना चाहिए।

उम्‍मीद करते हैं क‍ि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें। 

image credit: teabackyard.com, pregnancyfoodchecker.com

Read Next

बीमारी और डाइट: तेजी से वजन घटाने के लिए अपनाएं एक्सपर्ट का बताया ये 7 दिनों का डाइट प्लान

Disclaimer