Doctor Verified

दांतों और मुंह की समस्याओं को दूर कर सकते हैं शीशम के पत्ते, जानें इसके फायदे और उपयोग का तरीका

शीशम के उपयोग से दांतों और मुंह से जुड़ी समस्याओं को दूर किया जा सकता हैं। आगे जानते हैं इसके फायदे और इस्तेमाल का तरीका
  • SHARE
  • FOLLOW
दांतों और मुंह की समस्याओं को दूर कर सकते हैं शीशम के पत्ते, जानें इसके फायदे और उपयोग का तरीका


Sheesham Leaves Benefits For Dental Problems: आयुर्वेद में कई ऐसी साधारण जड़ी बूटियों के इस्तेमाल के बारे में बताया जाता है, जिनको आप अब तक बेकार समझते थे। ऐसा ही एक पेड़ शीशम भी है। इसकी पत्तियों में कई गुण मौजूद होते हैं। यह पेड़ आपको अपने घर के पार्क या किसी खाली जगह पर आसानी से दिख जाएगा। आयुर्वेदाचार्यों के मुताबिक शीशम का उपयोग महिलाओं की मासिक धर्म से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए किया जा सकता है। इसके अलावा, शीशम की पत्तियों के इस्तेमाल से दांतों और मुंह की समस्याओं को दूर किया जा सकता है। इस लेख में नोएड़ा के वेव क्योर सेंटर के नैचुरोपैथी विभाग के सीनियर कंसल्टेंट डॉक्टर एस के पाठक से जानते हैं कि मुंह और दांतों से जुड़ी समस्या में शीशम के क्या फायदे  होते हैं और इसका इस्तेमाल कैसे किया जाता है। 

ओरल हेल्थ के लिए शीशम के पत्तों के फायदे और उपयोग का तरीका - Sheesham Leaves Benefits To Get Rid Of Oral And Dental Problems In Hindi

नेचुरल एंटी-बैक्टीरियल गुण - Anti-Bacterial Properties 

शीशम के पत्ते एंटी-बैक्टीरियल कम्पाउंड से भरपूर होते हैं, जो मुंह में हानिकारक बैक्टीरिया से लड़ सकते हैं। ये बैक्टीरिया अक्सर विभिन्न मुंह की समस्याओं जैसे कि कैविटी, मसूड़ों की बीमारी और सांसों की बदबू के लिए जिम्मेदार होते हैं। शीशम के पत्तों के अर्क का नियमित उपयोग या पत्तियों को चबाने से कैविटी और बैक्टीरिया दूर होते हैं। 

एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण - Anti-inflammatory 

मसूड़ों की सूजन दांतों की एक आम समस्या मानी जाती है। अगर इसका इलाज समय पर न किया जाए तो यह पीरियोडोंटाइटिस जैसी अधिक गंभीर स्थिति पैदा कर सकती है। शीशम के पत्तों में शक्तिशाली सूजनरोधी गुण होते हैं जो मसूड़ों की सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं। मसूड़ों पर शीशम के पत्तों का पेस्ट लगाने से जलन और सूजन कम हो सकती है। 

दांत दर्द को कम करें - Reduce Tooth Pain 

दांत दर्द होने पर आप किसी भी काम को ठीक ढंग से नहीं कर पाते हैं। इस स्थिति में दर्द दांत से सिर तक होने लगता है। ऐसे में आप किसी भी काम पर फोकस नहीं कर पाते हैं। दांतों सड़न, इंफेक्शन और मसूड़ों से जुड़ी समस्या में दांतों में दर्द हो सकता है। शीशम के पत्तों का पेस्ट प्रभावित स्थान पर रखने से दर्द में आराम मिल सकता है। 

सांसों की बदबू को कम करना - Get Rid Of Bad Breath 

हेलिटोसिस या सांसों की बदबू अक्सर मुंह में बैक्टीरिया की मौजूदगी के कारण होती है। दरअसल, ओरल हाइजिन न बरतने के चलते लोगों की सांसों में बदबू आने लगती है। ऐसे में आप शीशम के पत्तों के उबले हुए पानी से कुल्ला कर सकते हैं। इससे सांसों की बदबू धीरे-धीरे कम होने लगती है। 

दांतों और मसूड़ों को मजबूत बनाना - Strong Gums And Teeth 

शीशम के पत्तों में आवश्यक विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं, जो दांतों की हेल्थ को बेहतर करते हैं। इसमें मौजूद पोषक तत्व दांतों में होने वाले डैमेज को कम करने में मदद करते हैं। साथ ही, यह इनेमल को मजबूत कर सकते है, जिससे कैविटी का जोखिम कम होता है। 

कैसे करें इस्तेमाल - How To Use Sheesham Leaves For Oral Health In Hindi  

दांत दर्द या किसी भी तरह की समस्या में आप शीशम के पत्तों का आगे बताए तरीके की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। 

  • शीशम के पत्तों का पेस्ट - शीशम के पत्तों से आप तोड़कर साफ पानी से धो लें। इसके बाद इसे घर के सिलबट्टे में पीस लें। इसके बाद दांतों पर उपयोग करें। 
  • शीशम के पत्तों का माउथ वॉश - इसे बनाने के लिए आप करीब एक बोतल पानी में 100 से 200 ग्राम शीशम की पत्तियों को डालकर उबाल लें। इसके बाद जब पानी नॉर्मल हो जाए तो आप इससे कुल्ला कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें : दांतों को मजबूत बनाने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, दांतों से जुड़ी समस्याएं होंगी दूर

Sheesham Leaves Benefits For Dental Problems: इसके अलावा, आप शीशम के पत्तों को सूखाकर उसका पेस्ट तैयार कर यह आपके लिए टूथपाउडर की तरह कार्य करेगा। इसके नियमित इस्तेमाल से पहले आप अपने डॉक्टर और आयुर्वेदाचार्य से संपर्क अवश्य करें। 

Read Next

Arogya with Ayurveda: सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है नागरमोथा घास, गर्मियों में इस तरह से करें इसका सेवन

Disclaimer