Fri Sep 11, 2026 | 08:23 PM IST

Doctor Verified

शीशम के पत्ते कौन-सी बीमारी में काम आते हैं? एक्सपर्ट से जानें इस्तेमाल का तरीका

Sheesham Leaf Benefits: आयुर्वेद के अनुसार, शीशम के पत्ते औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। ये कई रोगों के इलाज में असरदार होते हैं।

Sheesham Leaves Benefits in Hindi: आयुर्वेद में कई ऐसे पेड़-पौधे हैं, जिनका उपयोग बीमारियों का इलाज करने के लिए किया जाता है। इसमें शीशम का पेड़ भी शामिल है। इसका वानस्पतिक नाम डैल्बर्जिया सिसो है। शीशम के पत्तों का उपयोग कई बीमारियों को ठीक करने के लिए किया जाता है। आयुर्वेद में शीशम के पत्तों का इस्तेमाल, आम से लेकर गंभीर बीमारियों से निजात पाने के लिए किया जाता है। इनमें एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। शीशम के पत्तों का काढ़ा औषधीय गुणों से भरपूर होता है, जो पेट की जलन को शांत करता है। साथ ही, यह त्वचा और अर्थराइटिस के रोगियों के लिए भी फायदेमंद होता है। यानी शीशम के पत्ते बेहद फायदेमंद होते हैं। आइए, रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल, सिरसा के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा से जानते हैं शीशम के पत्ते कौन-सी बीमारी में काम आते हैं (Sheesham ke Patte Kon si Bimari me kaam Aate hai)

शीशम के पत्ते कौन-सी बीमारी में काम आते हैं?

1. सुजाक रोग में उपयोगी

सुजाक रोग को गोनोरिया के रूप में भी जाना जाता है। आपको बता दें कि गोनोरिया, एक यौन संचारित रोग है। यह महिलाओं और पुरुषों, दोनों को प्रभावित कर सकता है। महिलाओं में गोनोरिया, सबसे ज्यादा गर्भाशय ग्रीवा को संक्रमित कर सकता है। इस रोग में शीशम के पत्ते बेहद फायदेमंद होते हैं। आयुर्वेद में इस तरह के रोग का इलाज करने के लिए शीशम के पत्तों का उपयोग किया जाता है। अगर आपको भी यह समस्या है, तो आप शीशम के पत्तों का सेवन कर सकते हैं। 

acne

2. त्वचा से जुड़ी समस्याएं दूर करे

शीशम के पत्ते त्वचा से जुड़ी समस्याओं को भी दूर करने में सहायक होते हैं। अगर आप किसी त्वचा संबंधी बीमारी से जूझ रहे हैं, तो शीशम के पत्तों का उपयोग करना फायदेमंद हो सकता है। आप शीशम के पत्तों का पेस्ट त्वचा के प्रभावित स्थान पर लगा सकते हैं। इसके लिए आप शीशम के पत्ते लें। इन्हें बारीक पीस लें और फिर प्रभावित स्थान पर लगाएं। 10-15 मिनट बाद त्वचा को पानी से साफ कर लें। इससे त्वचा के फोड़े-फुंसियां और मुंहासे दूर होंगे। साथ ही, त्वचा की रंगत में भी सुधार होगा।

इसे भी पढ़ें- Guava Leaf Benefits: अमरूद के पत्ते कौन-सी बीमारी में काम आते हैं? जानें आयुर्वेदिक डॉक्टर से

3. अर्थराइटिस रोगियों के लिए फायदेमंद

अगर आप अर्थराइटिस रोगी हैं, तो आपके लिए शीशम के पत्ते फायदेमंद हो सकते हैं। अर्थराइटिस रोगी प्रभावित स्थान पर इसके पत्तों का पेस्ट लगा सकते हैं। या फिर शीशम के पत्तों का काढ़ा बनाकर भी पी सकते हैं। शीशम के पत्तों का काढ़ा पीने से जोड़ों के दर्द और सूजन से काफी राहत मिल सकती है। 

4. घाव ठीक करे शीशम के पत्ते

अगर आपको कोई चोट लगी है, तो घाव भरने के लिए आप शीशम के पत्तों का उपयोग कर सकते हैं। शीशम के पत्ते घाव भरने में सहायक होते हैं। आप शीशम के पत्तों का पेस्ट चोट वाली जगह पर लगा सकते हैं। इससे आपको चोट के दर्द से राहत मिलेगी। साथ ही, घाव भी जल्दी भरेगा।

इसे भी पढ़ें- सुबह खाली पेट खाएं नीम और तुलसी की पत्तियां, मिलेंगे ये फायदे 

heat in stomach

5. पेट की जलन शांत करे

अगर आपको पेट में जलन है, तो भी आप शीशम के पत्तों का काढ़ा या पानी पी सकते हैं। इन पत्तों का रस पीना भी पेट के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसके लिए आप 10-15 शीशम के पत्ते लें। इनका रस निकाल लें और फिर इसका सेवन करें। इससे पेट की जलन में काफी आराम मिलेगा। 

आयुर्वेद में शीशम के पत्तों को बेहद फायदेमंद माना गया है। आप भी अपनी समस्याओं को दूर करने के लिए इन पत्तों का उपयोग कर सकते हैं। शीशम के पत्ते सुजाक रोग में असरदार होते हैं। इसके अलावा, शीशम के पत्तों का इस्तेमाल करने से घाव और पेट की जलन भी ठीक होती है। 

Read Next

क्या टाइफाइड में गिलोय का सेवन करना फायदेमंद होता है? जानें एक्सपर्ट की राय

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Anju Rawat

Anju Rawat

Chief Sub Editor

जागरण न्यू मीडिया (Only My Health) में बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही अंजू रावत को प्रिंट मीडिया में 3 साल का अनुभव है। अंजू को हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों की अच्‍छी समझ है। वह पिछले 5 वर्षों से इन विषयों पर लेख लिखती आ रही हैं। अंजू ने इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन की है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Aug 22, 2024 11:00 IST

    Modified By : Anju Rawat
  • Aug 02, 2024 11:00 IST

    Published By : Anju Rawat

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content