Doctor Verified

अमरूद के पत्ते कौन-सी बीमारी में काम आते हैं? आयुर्वेदाचार्य से जानें

Guava Leaf in Hindi: अमरूद के पत्ते कई समस्याओं में काम आते हैं। आयुर्वेद एक्सपर्ट बता रहे हैं इनके बारे में
  • SHARE
  • FOLLOW
अमरूद के पत्ते कौन-सी बीमारी में काम आते हैं? आयुर्वेदाचार्य से जानें


अमरूद के पत्ते कौन-सी बीमारी में काम आते हैं?

डॉ. श्रेया शर्मा बताते हैं, "आयुर्वेद में अमरूद के पत्तों का अधिक इस्तेमाल नहीं किया जाता है। हालांकि, पेट से जुड़ी सामान्य समस्याओं का इलाज करने के लिए अमरूद के पत्तों का उपयोग किया जा सकता है।"

1. अमरूद के पत्ते एसिडिटी में फायदेमंद

एसिडिटी की वजह से पेट और सीने में जलन होने लगती है। इस स्थिति में पेट में गर्माहट-सी महसूस होने लगती है। ऐसे में पानी या ठंडी चीजों का सेवन करने की सलाह दी जाती है। आप चाहें तो एसिडिटी से छुटकारा पाने के लिए अमरूद के पत्तों का उपयोग कर सकते हैं। अमरूद के पत्तों की तासीर ठंडी होती है। ऐसे में यह पेट और सीने की जलन से राहत दिला सकते हैं। एसिडिटी से राहत पाने के लिए आप अमरूद के पत्तों का पानी पी सकते हैं। या फिर इन पत्तों को चबा भी सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- सुबह अमरूद के पत्ते उबालकर पीने से दूर होंगी ये 5 स्वास्थ्य समस्याएं

guava leafs for diegestion

2. अमरूद के पत्ते अपच में भी फायदेमंद

खराब खान-पान और अधिक मसालेदार खाना खाने से अपच और कब्ज जैसी समस्याएं होने लगती हैं। अमरूद के पत्ते, अपच से राहत दिलाने में मददगार हो सकते हैं। अगर आप अपच और कब्ज से परेशान हैं, तो अमरूद के पत्तों का सेवन जरूर करें। अमरूद के पत्तों का सेवन करने से पेट आसानी से साफ होता है। साथ ही, अपच और गैस से भी छुटकारा मिलता है। 

3. शरीर की गर्मी शांत करते हैं अमरूद के पत्ते

अगर आपकी पित्त प्रकृति है, तो शरीर में गर्माहट महसूस होना आम है। इसके अलावा, कभी-कभी गर्म तासीर की चीजें खाने से भी पित्त दोष बढ़ सकता है। अगर आपको शरीर में गर्मी महसूस होती है, तो आप अमरूद के पत्तों का उपयोग कर सकते हैं। इसके अलावा, मानसून में गर्मी और जलन का अनुभव होगा बेहद सामान्य है। अगर आपको भी ऐसा होता है, तो अमरूद के पत्ते शरीर की गर्मी को शांत करने में मदद कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- मानसून में होने वाली कई समस्याओं से राहत दिलाते हैं अमरूद के पत्ते, जानें फायदे और सेवन का तरीका

अमरूद के पत्तों का सेवन कैसे करें?

आप अमरूद के पत्तों का सेवन कई तरीकों से कर सकते हैं।

  • आप अमरूद के पत्तों को पानी में उबालकर चाय की तरह इसे गर्म-गर्म पी सकते हैं।
  • आप अमरूद के पत्तों को रातभर पानी में छोड़ दें। सुबह इस पानी को पीना फायदेमंद हो सकता है।
  • आप अमरूद के पत्तों को धोकर सीधे तौर पर चबा भी सकते हैं। अमरूद के पत्ते चबाने से भी इसके लाभ मिल सकते हैं।

आप भी पाचन से जुड़ी समस्याओं और शरीर की गर्मी को शांत करने के लिए अमरूद के पत्तों का सेवन कर सकते हैं। लेकिन, अगर आप किसी स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे हैं, तो अमरूद के पत्तों का सेवन किसी आयुर्वेदिक एक्सपर्ट की सलाह पर ही करें।  

Image: Freepik

Read Next

आयुर्वेद के अनुसार IBS में इन चीजों से करें परहेज, वरना बढ़ सकती है परेशानी

Disclaimer