Expert

मानसून में होने वाली कई समस्याओं से राहत दिलाते हैं अमरूद के पत्ते, जानें फायदे और सेवन का तरीका

Guava Leaves Benefits In Monsoon: बारिश के मौसम में अमरूद की पत्तियां चबाने से कई समस्याएं दूर हो सकती हैं, जानें इसका सेवन कैसे करें।
  • SHARE
  • FOLLOW
मानसून में होने वाली कई समस्याओं से राहत दिलाते हैं अमरूद के पत्ते, जानें फायदे और सेवन का तरीका


Guava Leaves Benefits In Monsoon: हम सभी को मानसून या बारिश का मौसम तो बुहत पसंद होता है। लेकिन इस दौरान आपको बहुत अधिक सावधानी बरतने की जरूरत होती है। क्योंकि इस समय आप बहुत जल्दी बीमार पड़ जाते हैं। इस मौसम में लोग संक्रमण और कई अन्य बीमारियों की चपेट में बहुत जल्दी आ जाते हैं। दस्त, लूज मोशन और कई अन्य पेट संबंधी समस्याएं इन दिनों बहुत आम हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, बारिश के दिनों में होने वाली कई समस्याओं के लिए अमरूद के पत्ते रामबाण उपाय साबित हो सकते हैं? जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा! बारिश के मौसम में अमरूद बाजार में मिलना शुरू हो जाते हैं। यह फल खाने में जितना स्वादिष्ट होते हैं, उतना ही सेहत के लिए लाभकारी भी होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं सिर्फ फल ही नहीं, इसकी पत्ते भी कई तरह से सेहत के लिए लाभकारी होते होते हैं, खासकर बारिश के मौसम में।

आयुर्वेद के अनुसार, "पोषण के मामले में फल की तुलना में अमरूद के पत्ते अधिक पौष्टिक होते हैं। साथ ही, इनमें कई औषधीय गुण भी मौजूद होते हैं। ये कई विटामिन और मिनरल्स, बायोएक्टिव कंपाउंड, एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होते हैं। इसका नियमित सेवन करने से सेहत को कई लाभ मिल सकते हैं। बारिश के मौसम में होने वाली कई आम समस्याओं को दूर करने के लिए अमरूद के पत्ते एक रामबाण उपाय हैं। यह दूषित भोजन और पानी, टॉक्सिन्स, मानसिक तनाव और कमजोर पाचन अग्नि के कारण होने वाली समस्याओं को ठीक करने में मदद करता है। मानसून में अमरूद के पत्ते खाने के फायदे और इसके सेवन का तरीका आयुर्वेदिक चिकित्सक और पंचकर्म स्पेशलिस्ट डॉ. अंकित अग्रवाल अपनी एक इंस्टाग्राम पोस्ट में विस्तार से बताया है। इस लेख में जानें सबकुछ...

Guava Leaves Benefits During Monsoon And Ways To Consume in hindi

मानसून में अमरूद के पत्ते खाने के फायदे और सेवन का तरीका-  Guava Leaves Benefits During Monsoon And Ways To Consume

डॉ. अंकित अग्रवाल के अनुसार, "बारिश के मौसम में दस्त, लूज मोशन या पानी जैसा मल आना बहुत सामान्य है। अमरूद के पत्ते दस्त को नियंत्रित करने के लिए लाभकारी होते हैं, क्योंकि इनकी प्रकृति वात को संतुलित करने वाली होती है। इसे दस्त होने पर सप्लीमेंट के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। अपने (कसैले) गुणों के कारण यह दस्त की समस्या को ठीक करने में मदद करता है। बारिश के मौसम में अमरूद के पत्ते नए-नए आते हैं। अगर किसी व्यक्ति को लूज मोशन की समस्या है और पानी जैसा मल आ रहा है, तो आपको अमरूद के 3-4 नए पत्ते लेने हैं और इन्हें सीधे तौर पर चबाना है और गर्म पानी के साथ इन्हें निगल लेना है।

इसे भी पढ़ें: सुबह अमरूद के पत्ते उबालकर पीने से दूर होंगी ये 5 स्वास्थ्य समस्याएं

अगर आप 4 पत्ते अमरूद के पत्ते चबाते हैं और इसे गुनगुने पानी के साथ लेते हैं, तो यह इतना अच्छा काम करता है कि आपको मुश्किल से ही एक से दो बार लूज मोशन होंगे और आपकी समस्या पूरी तरह से ठीक हो जाएगी।

इसे भी पढ़ें: सुबह अमरूद के पत्तों का काढ़ा पीने से सेहत को मिलेंगे 6 फायदे, जानें कैसे बनाएं

इसके अलावा, अमरूद के पत्ते इन्फेक्शन को ठीक करने के लिए भी एक नेचुरल उपाय हैं। ये संक्रमण से लड़ने और इससे छुटकारा दिलाने में मदद करते हैं। अगर आप भी बारिश के मौसम में बीमार होने पर एंटीबायोटिक लेते हैं, तो इसकी बजाए ताजे अमरूद के पत्ते चबाकर देखें। यकीन मानिए, इससे आपको जबरदस्त लाभ देखने को मिलेंगे।

All Image Source: freepik

Read Next

क्या मॉर्निंग वॉक करने के बाद सलाद खा सकते हैं? जानें एक्सपर्ट की राय

Disclaimer