Expert

क्या मॉर्निंग वॉक करने के बाद सलाद खा सकते हैं? जानें एक्सपर्ट की राय

मॉर्निंग वॉक के बाद सलाद खाने से एनर्जी बढ़ती है, पोषक तत्व मिलते हैं और मांसेपशियों में लगी चोट से तेजी से रिकवरी हो जाती है।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या मॉर्निंग वॉक करने के बाद सलाद खा सकते हैं? जानें एक्सपर्ट की राय


Can We Eat Salad After Morning Walk In Hindi: मॉर्निंग वॉक करना बहुत फायदेमंद होता है। विशेषज्ञों की राय है कि मॉर्निंग वॉक करने से स्ट्रेस रिलीज होता है, सांस संबंधी समस्या के लक्षणों में कमी आती है, मांसपेशियां मजबूत बनती हैं, एनर्जी बूस्ट होती है, कैलोरी कम होती है और कई तरह की समस्याओं से राहत भी मिलती है। हर व्यक्ति को रोजाना मॉर्निंग वॉक करनी चाहिए। अच्छी बात ये है कि मॉर्निंग वॉक एक ऐसी वर्कआउट है, जिसके लिए आपको किसी इक्वीप्मेंट की जरूरत भी नहीं पड़ती है और किसी भी उम्र का व्यक्ति यह एक्सरसाइज आसानी से कर सकता है। लेकिन, मॉर्निंग वॉक करने के बाद हर व्यक्ति एक कुछ न कुछ खाता है। कई लोग मॉर्निंग वॉक के बाद सलाद खाना पसंद करते हैं। मगर, सवाल उठता है कि क्या मॉर्निंग वॉक के बाद सलाद खाना सही है? आइए, जानते हैं।

क्या मॉर्निंग वॉक के बाद सलाद खा सकते हैं?

can we eat salad after morning walk

डाइट एन क्योर की डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी का कहना है, "हां, मॉर्निंग वॉक के बाद सलाद खाया जा सकता है। इसमें किसी तरह की प्रॉब्लम नहीं है। वास्तव में, किसी तरह के वर्कआउट के बाद जब आप सलाद जैसे हेल्दी विकल्पों को चुनते हैं, तो इससे शरीर एनर्जी से भर जाता है और शरीर को जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं। सलाद में आमतौर पर हम ऐसी चीजें शामिल करते हैं, काफी पौष्टिक होते हैं। अगर आप मॉर्निंग वॉक के बाद सलाद का सेवन करते हैं, तो इससे आपको विटामिन, मिनरल्स और फाइबर प्रचुर मात्रा में प्राप्त होता है। ये तमाम पोषक तत्व आपके शरीर से खोए हुए ऊर्जा को लौटाने में मदद करते हैं। इसके अलावा, ये आपके ओवर ऑल हेल्थ के लिए भी अच्छे माने जाते हैं।"

इसे भी पढ़ें: मॉर्न‍िंग वॉक पर जाने से पहले न करें ये 5 काम, सेहत को हो सकता है नुकसान

मॉर्निंग वॉक के बाद सलाद खाने के फायदे

can we eat salad after morning walk

शरीर एनर्जी से भरता है: सलाद के तौर पर कई लोग फलों का भी सेवन करते हैं। इससे शरीर को इंस्टेंट एनर्जी मिल जाती है और कमजोरी का अहसास नहीं रह जाता है।

मांसपेशियों की रिकवरी होती है: कई बार, लोग बहुत लंबी मॉर्निंग वॉक पर निकल जाते हैं। इससे मांसपेशियों में खिंचाव पैदा होता है, जिससे वे क्षतिग्रस्त हो जाती हैं। वहीं, अगर आप मॉर्निंग वॉक के बाद सलाद का सेवन करते हैं, तो इससे मांसपेशियों की रिकवरी हो जाती है।

थकान दूर होती है: मॉर्निंग वॉक करने के बाद अक्सर व्यक्ति थकान से भर जाता है। कुछ लोगा ओवर वॉक करने के कारण एक्जॉस्टेड यानी अतिरिक्त थकान से भर जाते हैं। ऐसे में सलाद के रूप में हेल्दी चीजों का सेवन करना फायदेमेंद रहता है। थकान भी जल्दी दूर हो जाती है।

जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं: कई लोग नाश्ते में अंडा, मिल्क शेक जैसी चीजों को शामिल करते हैं। इसके सेवन से शरीर में पोषक तत्वों की कमी पूरी होती है। इसके अलावा, यह भी माना जाता है कि सलाद आमतौर पर पेट के लिए हल्का होता है, जो इसे मॉर्निंग वॉक के बाद खाने के लिए अच्छा विकल्प बनाते हैं।

इसे भी पढ़ें: Evening Walk Benefits: शाम को वॉक करने से सेहत को मिलते हैं ये 6 फायदे, जानें एक्सपर्ट से

मॉर्निंग वॉक के बाद सलाद में क्या खाएं?

सलाद को हेल्दी और पौष्टिक बनाने के लिए जरूरी है कि आप अच्छे विकल्पों को चुनें। इसमें प्रोटीन, कार्ब्स जैसे तत्व शामिल होने चाहिए। इसके लिए, आप मॉर्निंग वॉक के बाद प्रोटीन के तौर पर ग्रील्ड चिकन, टोफू, बीन्स या नट्स ले सकते हैं। वहीं, फैट के लिए एवोकैडो, ऑलिव ऑयल या नट्स का सेवन कर सकते हैं। इसी तरह कार्बोहाइड्रेट के लिए सब्जियों और फलों से का विकल्प चुन सकते हैं।

कुल मिलाकर कहने की बात ये है कि मॉर्निंग वॉक के बाद सलाद खाना अच्छा हैं लेकिन, आपको वही खाना चाहिए, जिससे आप अच्छा महसूस करें। आपकी शरीर की जरूरतें अलग-अलग हो सकती हैं। इसके अलावा, अगर आपको किसी तरह की स्वास्थ्य समस्या है, तो ऐसे में सलाद में उन्हीं विकल्पों को चुनें, जो आपके शरीर के लिए आवश्यक हो।

image credit: freepik

Read Next

IVF ट्रीटमेंट के दौरान क्या नहीं खाना चाहिए? जानें एक्सपर्ट टिप्स

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version