Foods To Have With Curd For Instant Energy In Hindi: दही पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसमें विटामिन, प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस और फोलिक एसिड जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। साथ ही, इसमें काफी अधिक मात्रा में प्रोबायोटिक्स पाए जाते हैं जो शरीर में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाने में मदद करते हैं। दही को लोग कई तरह से खाते हैं। कुछ लोग सादा दही खाना पसंद करते हैं, तो कुछ लोग इसमें नमक या चीनी डालकर खाते हैं। आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें दही के साथ मिलाकर खाने से दोगुना पोषण मिलता है। आइए जानते हैं -
इंस्टेंट एनर्जी के लिए दही के साथ मिलाकर खाएं ये चीजें - Foods To Have With Curd For Instant Energy In Hindi
दही और गुड़
दही में गुड़ मिलाकर खाने से शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट होती है और कई बीमारियों से बचाव होता है। गुड़ में मौजूद आयरन शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ाने में मदद करता है। इससे एनीमिया की शिकायत दूर होती है और शरीर को ताकत मिलती है। रोजाना दही में गुड़ डालकर खाने से पाचन भी बेहतर बनता है। इससे अपच, गैस और एसिडिटी जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।
दही और किशमिश
किशमिश पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसमें प्रोटीन, आयरन, फाइबर और कैल्शियम आदि प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। दही में किशमिश मिलाकर खाने से शारीरिक कमजोरी और थकान दूर होती है। साथ ही, शरीर को इंस्टेंट एनर्जी भी मिलती है। इसके सेवन से यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन में भी काफी राहत मिलती है। रोज सुबह खाली पेट इसका सेवन करने से अधिक लाभ मिलता है।
दही और जीरा
अगर आप पाचन संबंधी समस्याओं से परेशान हैं, तो दही में जीरा डालकर खाएं। यह मिश्रण पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में बहुत लाभकारी है। दही में भुना हुआ जीरा और काला नमक मिलाकर खाने से भूख बढ़ती है और पाचन क्रिया भी बेहतर बनती है। इससे आप ऊर्जावान महसूस करते हैं।
इसे भी पढ़ें: दही और प्याज खाने से सेहत को मिलते हैं ये 6 फायदे
दही और ड्राई फ्रूट्स
अगर आपको शरीर में कमजोरी रहती है या दिनभर थकान महसूस होती है, तो दही में ड्राई फ्रूट्स मिलाकर खाएं। दही में काजू, बादाम और अखरोट जैसे ड्राई फ्रूट्स मिलाकर खाने से शरीर को इंस्टेंट एनर्जी मिलती है। इसके नियमित सेवन से वजन बढ़ाने में मदद मिलती है और याददाश्त भी तेज होती है।
इसे भी पढ़ें: दही में मिलाकर खाएं अलसी, इन 5 परेशानियों से मिलेगी राहत
आप भी इंस्टेंट एनर्जी पाने के लिए दही में इन चीजों को मिलाकर खा सकते हैं। दही में किशमिश, गुड़, जीरा और ड्राई फ्रूट्स मिलाकर खाने से शारीरिक कमजोरी व थकान दूर होती है और कई बीमारियों से बचाव भी होता है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version