Expert

दही में इलायची पाउडर मिलाकर खाने के फायदे, जानें एक्सपर्ट से

दही में इलायची पाउडर मिलाकर खाने से पाचन संबंधी समस्याएं कम होती हैं। इसे खाने से आपका पाचन तंत्र एक्टिव रहता है और आंतों में हेल्दी बैक्टीरिया बढ़ते हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
दही में इलायची पाउडर मिलाकर खाने के फायदे, जानें एक्सपर्ट से


Benefits of eating Curd with Elaichi Powder in Hindi: दही खाना स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती है। गर्मियों में दही खाने से पेट और शरीर को ठंडक मिलती है। साथ ही दही में प्रोबायोटिक्स होते हैं, जो पाचन तंत्र को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। लेकिन, आप क्या जानते हैं दही में इलायची पाउडर मिलाकर खाना भी काफी लाभकारी होता है। इस कॉम्बिनेशन को आप अपनी रेगुलर डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। इससे गैस, जलन और अपच जैसी समस्याओं से राहत मिलती है। दही और इलायची पाउडर में एंटी-स्पास्मोडिक गुण मौजूद होते हैं, जिसे खाने से आपकी इम्यूनिटी बढ़ती है साथ ही साथ आंतों में हेल्दी बैक्टीरिया बढ़ते हैं।

दही में इलायची पाउडर मिलाकर खाने से आपकी कई शारीरिक समस्याओं में फायदे मिलते हैं। आप चाहें तो वजन घटाने के लिए भी इस कॉम्बिनेशन को ट्राई कर सकते हैं? इस बारे में ज्यादा जानकारी लेने के लिए हमने दिल्ली की डाइटिशियन प्राची छाबरा से बातचीत की। चलिए जानते हैं इसके बारे में। (Dahi me Elaichi Powder Milakar Khane ke Fayde in Hindi)

दही में इलायची पाउडर मिलाकर खाने के फायदे

1. इम्यूनिटी को मजबूत बनाए

दही और इलायची पाउडर को एकसाथ मिलाकर खाने से इम्यून सिस्टम पर भी अच्छा प्रभाव पड़ता है। वहीं, इलायची में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और विटामिन-सी जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो इम्यून सिस्टम की कार्यक्षमता को बढ़ाने में मदद करते हैं। इससे न केवल इम्यूनिटी बूस्ट होती है, बल्कि इम्यून सिस्टम सुचारू रूप से काम भी करता है। अगर आपकी इम्यूनिटी कमजोर है तो दही और इलायची को अपनी रेगुलर डाइट में शामिल किया जा सकता है। 

stomach-inside

2. पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद

दही में इलायची पाउडर मिलाकर खाने से पाचन संबंधी समस्याएं कम होती हैं। इसे खाने से आपका पाचन तंत्र एक्टिव रहता है और आंतों में हेल्दी बैक्टीरिया बढ़ते हैं। इससे आप द्वारा खाया गया खाना आसानी से पचता है। दही गट बैक्टीरिया को सपोर्ट करते हैं, जिससे पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याएं जैसे अपच, गैस और पेट में दर्द होने जैसी समस्याएं कम होती हैं। 

इसे भी पढ़ें - दही, छाछ या योगर्ट कब खाएं? एक्‍सपर्ट से जानें प्रोबायोट‍िक्‍स के सेवन का सही समय और तरीका 

3. वजन घटाने में मददगार

अगर आप वजन घटाना चाहते हैं तो इसके लिए भी दही में इलायची पाउडर मिलाकर खाना फायदेमंद हो सकता है। इसमें प्रोटीन होता है, जो आपको लंबे समय तक भूख का एहसास नहीं होने देते हैं। इससे आपकी भूख कंट्रोल रहती है और आप ओवरईटिंग करने से बचते हैं। आप अपनी रेगुलर डाइट में दही में इलायची पाउडर को शामिल कर सकते हैं, इससे ज्यादा भूख नहीं लगेगी और आप हेल्दी तरीके से वजन कम कर पाएंगे। 

skinhealth-inside

4. त्वचा के लिए फायदेमंद

केवल दही ही नहीं, बल्कि इलायची खाना भी त्वचा के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होती है। इसे खाने से आपकी त्वचा पर ग्लो आता है साथ ही साथ इंफेक्शन होने का खतरा कम होता है और सूजन से भी राहत मिलती है। इसमें विटामिन-सी की मात्रा होती है, जो त्वचा को हेल्दी बनाए रखने में मदद करती है। यह कॉम्बिनेशन एक्ने को कम करने के साथ-साथ त्वचा पर होने वाली लालिमा से भी राहत दिलाने में मदद करते हैं। 

5. हड्डियों के लिए लाभकारी

दही और इलायची पाउडर को एकसाथ लेने से हड्डियों के लिए काफी फायदेमंद होता है। इस कॉम्बिनेशन में मैग्नीशियम और कैल्शियम होते हैं, जिसे लेने से हड्डियों पर अच्छा प्रभाव पड़ता है। अगर आप अक्सर हड्डियों से जुड़ी समस्या से परेशान रहते हैं तो ऐसे में दही में इलायची पाउडर डालकर खाना लाभकारी साबित हो सकता है। 

इसे भी पढ़ें - दही या छाछ: सुबह के समय किसका सेवन करना होता है ज्यादा फायदेमंद? एक्सपर्ट से जानें 

6. इंफेक्शन को कम करने में मददगार

दही और इलायची पाउडर में एंटीबैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं, जो शरीर में होने वाले इंफेक्शन को कम करने के साथ ही साथ सूजन को भी कम करते हैं। अगर आप अक्सर इंफेक्शन से परेशान रहते हैं तो अपनी रेगुलर डाइट में दही और इलायची पाउडर को शामिल कर सकते हैं।

FAQ

  • दही में क्या मिलाकर खाना चाहिए?

    दही को आप अकेले नहीं खाकर कई हेल्दी चीजें मिलाकर खा सकते हैं। दही में शहद, गुड़, आंवला और भुना जीरा मिलाकर खाया जा सकता है। यह सेहत के लिए लाभकारी होता है। 
  • रोज दही खाने से क्या फायदे होते हैं?

    रोजाना दही खाना सेहत के लिए कई तरीकों से लाभकारी होता है। इसे खाने से न केवल पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है, बल्कि इसे खाने से त्वचा हेल्दी रहती है साथ ही साथ इम्यूनिटी भी बढ़ती है। 
  • दही का सेवन कब नहीं करना चाहिए?

    दही खाने का सबसे अच्छा समय दोपहर का माना जाता है। आयुर्वेद के मुताबिक, रात के समय दही का सेवन करना ठीक नहीं माना जाता है। अगर आपको सर्दी-खांसी या पाचन संबंधी कोई समस्या है तो दही खाने से परहेज करें।

 

 

 

Read Next

मोरिंगा का अचार खाने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, डायटिशियन से जानें

Disclaimer