दही और प्याज खाने से सेहत को मिलते हैं ये 6 फायदे

Benefits of Onions with Curd: दही और प्याज खाने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं, जानें इसका सेवन करने से मिलने वाले फायदे और सावधानियां।
  • SHARE
  • FOLLOW
दही और प्याज खाने से सेहत को मिलते हैं ये 6 फायदे


Benefits of Onions with Curd: खानपान से जुड़ी गलत आदतों की वजह से ही आज लोगों में मोटापा, ब्लड प्रेशर और डायबिटीज जैसी खतरनाक बीमारियां हो रही हैं। इन बीमारियों से बचने का सबसे आसान उपाय खानपान और जीवनशैली में बदलाव है। हेल्दी डाइट लेने से आपके शरीर को पर्याप्त पोषण मिलता है और जरूरी पोषक तत्वों की सप्लाई होती है। इससे आपका शरीर बीमारियों की चपेट में आने से भी बचता है। खानपान को लेकर तमाम तरह की सलाह आपने भी सुनी होगी। सेहत के लिए फायदेमंद कुछ चीजों का सेवन एकसाथ करने से आपको दोगुना फायदा मिलता है। दही और प्याज खाने से आपकी सेहत को कई फायदे मिल सकते हैं। दही और प्याज में मौजूद गुण शरीर को ठंडक देने के लिए अलावा आपके पाचन तंत्र को भी दुरुस्त रखने का काम करते हैं। आइए जानते हैं सेहत के लिए दही और प्याज खाने के फायदे और सावधानियों के बारे में।

दही और प्याज खाने के फायदे- Curd With Onion Benefits in Hindi

दही और प्याज दोनों ही सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इन दोनों फूड्स की तासीर ठंडी होती है, इसलिए इनका एकसाथ सेवन करने से कोई नुकसान भी नहीं होता है। दही में मौजूद गुण शरीर को ठंडा रखने और पाचन तंत्र को ठीक करने में फायदेमंद होते हैं। वहीं प्याज में भी कई ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को संक्रमण आदि से बचाने का काम करते हैं। दही और प्याज एक साथ खाने से आपको ये फायदे मिल सकते हैं-

Curd With Onion Benefits

इसे भी पढ़ें: बादाम और दही खाने से शरीर को मिलते हैं ये 7 फायदे, जानें तरीका

1. पाचन के लिए बेहतरीन

पाचन तंत्र को मजबूत बनाने के लिए दही और प्याज का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। दही और प्याज खाने से आपकी आंतों को फायदा मिलता है और पेट में खराबी की समस्या से छुटकारा मिलता है। दही में मौजूद गुण आंतों में फायदेमंद बैक्टीरिया बढ़ाने का काम करते हैं।

2. स्किन के लिए फायदेमंद

दही और प्याज खाना स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद गुण आपकी स्किन को बेहतर बनाते हैं और कई समस्याओं से छुटकारा दिलाने में फायदेमंद होते हैं। इसका सेवन करने से आपकी स्किन को संक्रमण से बचाने में भी फायदा मिलता है।

3. इम्यूनिटी बढ़ाने में फायदेमंद 

दही और प्याज खाने से आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी बूस्ट होती है। इन दोनों में मौजूद गुण शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाकर बीमारियों और संक्रमण से लड़ने की क्षमता बढ़ाते हैं। कई शोध और अध्ययनों में भी इस बात की पुष्टि की गयी है।

4. वेजाइनल इन्फेक्शन में फायदेमंद

दही और प्याज खाने से आपको वेजाइनल इन्फेक्शन की समस्या में भी फायदा मिलता है। इसलिए महिलाओं को दही और प्याज खाने की सलाह दी जाती है। इसमें मौजूद गुण यीस्ट इन्फेक्शन के खतरे को कम करने में फायदेमंद होते हैं।

5. हाई ब्लड प्रेशर में फायदेमंद

हाई ब्लड प्रेशर की समस्या में दही और प्याज का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के एक सर्वे में कहा गया है कि दही का सेवन करने वाले लोगों में हाई ब्लड प्रेशर की समस्या का खतरा अन्य लोगों की तुलना में बेहद कम होता है।

6. हड्डियों के लिए फायदेमंद

हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए दही और प्याज का सेवन बहुत फायदेमंद है। दही और प्याज दोनों में ही कैल्शियम की पर्याप्त मात्रा होती है। इसका सेवन करने से आपकी हड्डियां मजबूत होती हैं और बोन डेंसिटी बढ़ाने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: दही खाने के फायदे : दोपहर में खाने के बाद जरूर खाएं दही, नहीं होंगी ये 5 समस्याएं

हालांकि जिस तरह से किसी भी फूड का सेवन फायदे के साथ-साथ कुछ लोगों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। उसी तरह से प्याज और दही खाना भी कुछ लोगों के लिए नुकसानदायक माना जाता है। कई लोगों में दही और प्याज खाने से एसिडिटी, एक्जिमा, सोराइसिस जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए इसका सेवन करते समय सावधानियों का ध्यान रखें। दही के रायते में प्याज मिलाकर खाने से आपको फायदा मिलता है।

(Image Courtesy: Freepik.com)

Read Next

मेथी और धनिया का एक साथ इन 3 तरीकों से करें सेवन, मिलेंगे कई लाभ

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version