Almond And Curd Health Benefits: हेल्दी और फिट रहने के लिए खानपान संतुलित और पौष्टिक होना बहुत जरूरी है। इसके लिए आपको अपनी डाइट में ऐसी चीजों को जरूर शामिल करना चाहिए जिनका सेवन शरीर को पोषण देता है और बीमारियों से बचाने काम करता है। आयुर्वेद में दही और बादाम को बहुत फायदेमंद माना गया है। बादाम और दही का एक साथ सेवन (Badam Aur Dahi Khane Ke Fayde) शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। बादाम में फैटी एसिड, अमीनो एसिड, कार्ब्स, प्रोटीन और शरीर के लिए उपयोगी कई अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसका सेवन हार्ट के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। वहीं दही में कैल्शियम, प्रोटीन और विटामिन की पर्याप्त मात्रा होती है। इसमें मौजूद लैक्टोज, आयरन और फास्फोरस शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। बादाम और दही खाने के फायदे शरीर के लिए अनेकों हैं। इन दोनों चीजों का एकसाथ सेवन न सिर्फ आपके शरीर को पोषण देने का काम करता है, बल्कि कई बीमारियों में भी फायदेमंद होता है।
बादाम और दही खाने के फायदे- Almond And Curd Benefits in Hindi
बादाम और दही एक साथ खाने से आपके शरीर को जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं, हड्डियों को मजबूत रखने, कोलेस्ट्रॉल का स्तर कंट्रोल करने और दिल से जुड़ी बीमारियों का जोखिम कम करने के लिए बादाम के साथ दही का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। दही और बादाम खाने से आपका पाचन तंत्र भी मजबूत होता है। बादाम और दही खाने के कुछ प्रमुख फायदे इस प्रकार से हैं-
इसे भी पढ़ें: सुबह खाली पेट बादाम खाने से मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें कुछ नुकसान भी
1. वजन कम करने के लिए फायदेमंद
बादाम और दही खाने से वजन कम करने में फायदा मिलता है। आप वजन कम करने के लिए सुबह नाश्ते के समय या लंच में बादाम और दही का सेवन कर सकते हैं। शरीर में कार्टिसोल और स्टेरॉयड हॉर्मोन को कंट्रोल में रखने के लिए भी दही और बादाम खाना फायदेमंद है। बादाम आर दही दोनों को ही सुपरफूड माना जाता है, इसका सेवन आप वजन कम करने के लिए रोजाना कर सकते हैं।
2. शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाए
शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए बादाम और दही का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। बादाम में पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम, प्रोटीन और अन्य जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को पोषण देने का काम करते हैं। इसके अलावा दही में मौजूद गुण शरीर की बीमारियों से लड़ने की क्षमता बढ़ाने का काम करते हैं। आंतों के लिए भी दही का सेवन बहुत फायदेमंद होता है।
इसे भी पढ़ें: दही खाने के फायदे : दोपहर में खाने के बाद जरूर खाएं दही, नहीं होंगी ये 5 समस्याएं
3. हड्डियों के लिए फायदेमंद
बादाम और दही दोनों में ही पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम और फास्फोरस पाया जाता है। इन दोनों चीजों का एक साथ सेवन करने से शरीर में कैल्शियम की कमी नहीं होती है। हड्डियों के लिए कैल्शियम बहुत जरूरी माना जाता है, दही और बादाम का सेवन करने से आपकी हड्डियां मजबूत होती हैं और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारी का खतरा कम होता है।
4. हार्ट के लिए बहुत फायदेमंद
बादाम और दही में मौजूद पोषक तत्व हार्ट के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। बादाम में फैटी एसिड की प्रचुर मात्रा होती है, जो शरीर में कोलेस्ट्रॉल के बढ़े हुए स्तर को कंट्रोल करने का काम करता है। वहीं दही में भी ऐसे गुण पाए जाते हैं जो कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने का काम करते हैं। इसके अलावा हाई ब्लड प्रेशर के जोखिम को भी कम करते हैं।
5. कैंसर के खतरे को करे कम
बादाम और दही का सेवन शरीर में कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के खतरे को कम करने में फायदेमंद है। बादाम में एंटीकैंसर गुण होते हैं, जो शरीर में कैंसर की कोशिकाओं को बढ़ने से रोकने में उपयोगी माने जाते हैं। एनसीबीआई में प्रकाशित एक शोध में भी इस बात की पुष्टि की गयी है कि बादाम में मौजूद गुण शरीर में कैंसर की कोशिकाओं को बढ़ने से रोकने में फायदेमंद होते हैं।
6. डायबिटीज में फायदेमंद
डायबिटीज के मरीजों के लिए बादाम और दही का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। शरीर में ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखने के लिए बादाम और दही का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। बादाम में मौजूद फाइबर, लो कार्बोहाइड्रेट और अनसैचुरेटेड फैट डायबिटीज में बहुत फायदेमंद होते हैं। बादाम और दही दोनों ही कम ग्लूकोज वाले फूड्स हैं, इसलिए इनका सेवन डायबिटीज की समस्या में बहुत फायदेमंद होता है।
7. आंखों के लिए फायदेमंद
आंखों की अच्छी सेहत के लिए बादाम और दही का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए और आंख से जुड़ी बीमारियों के जोखिम को कम करने के लिए बादाम और दही का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। बादाम में विटामिन ई और जिंक पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। दही में भी आंख के लिए फायदेमंद गुण होते हैं। बादाम और दही का नियमित सेवन करने से आंख को फायदा मिलता है।
इसे भी पढ़ें: बादाम की चाय पीने से सेहत काे मिलते हैं कई जबरदस्त फायदे, डायटीशियन से जानें इसे बनाने का तरीका
बादाम और दही दोनों में मौजूद गुण स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। इसका सेवन करने से आपका पाचन दुरुस्त रहता है, कब्ज और पेट में गैस जैसी समस्याओं में बहुत फायदा मिलता है। अगर आप किसी बीमारी या समस्या से पीड़ित हैं, तो बादाम और दही का एक साथ सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
(Image Courtesy: Freepik.com)
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version