Benefits of Makhana and Almonds in Hindi: नट्स और सीड्स सेहत के लिए बेहद लाभकारी होते हैं। इसलिए हेल्थ एक्सपर्ट्स भी नट्स और सीड्स को डाइट में शामिल करने की सलाह देते हैं। हर व्यक्ति को स्वस्थ रहने के लिए नट्स यानी ड्राई फूट्स का सेवन जरूर करना चाहिए। आप अपनी डाइट में किशमिश, बादाम, खजूर, मखाना या अंजीर आदि शामिल कर सकते हैं। इनका सेवन अलग-अलग या साथ में किया जा सकता है। आज इस लेख में हम आपको मखाना और बादाम को एक साथ खाने के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। मखाना और बादाम पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इनमें विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स अधिक मात्रा में पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में मदद करते हैं। आप अपनी रोज की डाइट में मखाना और बादाम शामिल कर सकते हैं। आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं बादाम और मखाना खाने के फायदे (Makhana or Badam Khane ke Fayde)-
मखाना और बादाम खाने के फायदे- Makhana and Almonds Benefits in Hindi
1. एंटी एजिंग के लिए फायदेमंद
मखाने और बादाम में कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर में होने वाले फ्री रेडिकल्स से त्वचा को बचाने में मदद करते हैं। अगर आप रोजाना मखाने और बादाम का एक साथ सेवन करेंगे, तो इससे त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं (Skin Problems) दूर होंगी। इससे त्वचा का निखार बढ़ेगा और एजिंग के लक्षणों से भी राहत मिलेगी। मखाना और बादाम खाने से स्किन हेल्दी और खूबसूरत बनती है।
इसे भी पढ़ें- वजन घटाने के लिए मखाने कैसे खाएं? जानें 2 तरीके, जिनसे वेट लॉस में मिलेगी मदद
2. हार्ट हेल्थ के लिए लाभकारी
मखाने और बादाम हार्ट हेल्थ के लिए भी बेहद फायदेमंद होते हैं। नियमित तौर पर मखाना और बादाम खाने से हार्ट हेल्थ (Makhana and Badam for Heart Health) हमेशा बेहतर बनी रह सकती है। अगर आप रोजाना मखाना और बादाम एक साथ खाएंगे, तो इससे ब्लड प्रेशर समेत कई समस्याओं से राहत मिलेगी। इनका सेवन करने से गंभीर हृदय रोगों का जोखिम भी कम होता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और अन्य पोषक तत्व, हार्ट हेल्थ को हेल्दी रखने में मदद करते हैं।
3. जोड़ों के दर्द से राहत दिलाए
बढ़ती उम्र में जोड़ों में दर्द होना एक आम समस्या है। अधिक उम्र में ज्यादातर लोग जोड़ों के दर्द से परेशान रहते हैं। अगर आपको भी जोड़ों या हड्डियों में दर्द रहता है तो आप मखाने और बादाम (Makhana and Badam to Get Rid of Joints Pain) का सेवन कर सकते हैं। मखाने में कैल्शियम अधिक मात्रा में पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है। जोड़ों के दर्द से राहत पाने और हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए आप मखाना और बादाम का सेवन दूध के साथ मिलाकर कर सकते हैं। इससे आपको काफी लाभ मिलेगा।
इसे भी पढ़ें- व्रत या त्योहार पर बनाएं मखाना और खसखस के लड्डू, सेहत को मिलेंगे ये 5 फायदे
4. वजन को नियंत्रित रखे
अगर आप वजन को नियंत्रण में रखना चाहते हैं, तो भी मखाने और बादाम का सेवन करना बेहद फायदेमंद होता है। दरअसल, मखाने और बादाम का एक साथ सेवन करने से पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है। इससे आपको जल्दी भूख नहीं लगेगी और आप ओवरइटिंग से बच जाएंगे। इस तरह से मखाना और बादाम वेट को कंट्रोल करने में मदद करते हैं।
5. कब्ज से राहत दिलाए
अगर आप कब्ज की समस्या से परेशान हैं तो भी आप मखाने और बादाम का सेवन कर सकते हैं। मखाना और बादाम फाइबर से भरपूर होते हैं। फाइबर मल को नरम बनाता है। इससे कब्ज की समस्या से छुटकारा मिलता है। रोजाना बादाम और मखाना खाने से कब्ज से राहत मिलती है।
Read Next
सेहत के लिए फायदेमंद होती है काजू और नारियल की स्मूदी, एक्सपर्ट से जानें फायदे और बनाने का तरीका
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version