Makhana and Kishmish Benefits in Hindi: किशमिश और मखाना, दोनों ही ड्राई फ्रूट्स हैं। इन दोनों का सेवन अकसर ही लोग करते रहते हैं। अधिकतर लोग किशमिश को भिगोकर खाते हैं, तो मखाने को दूध के साथ या फिर घी में रोस्ट करके खाते हैं। लेकिन आप चाहें तो किशमिश और मखाने को एक साथ भी खा सकते हैं। इससे मखाना और किशमिश दोनों के पोषक तत्व आपको एक साथ अधिक मात्रा में मिल सकते हैं।
अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर मखाना और किशमिश एक साथ खाने के फायदे क्या है? मखाना और किशमिश से सेहत को क्या-क्या फायदे (Makhana or Kishmish Khane ke Fayde) मिलते हैं (Health Benefits of Makhana and Raisins in Hindi)? या फिर मखाना और किशमिश एक साथ कैसे खाएं (How to Eat Makhana and Raisins in Hindi)? आइए, जानते हैं-
मखाना और किशमिश के फायदे- Makhana and Kishmish Benefits in Hindi
1. वजन बढ़ाने में सहायक- Weight Gain
दुबले-पतले और कमजोर लोग वजन बढ़ाने के लिए (Weight Gain Diet Tips) अपनी डाइट में मखाना और किशमिश को शामिल कर सकते हैं। मखाना और किशमिश पाचन को बेहतर बनाते हैं। जब पाचन बेहतर होगा, तो मखाना और किशमिश के पोषक तत्व शरीर को आसानी से मिल जाएंगे।
वजन बढ़ाने के लिए आप मखाना और किशमिश को दूध (Makhana and Kishmish with Milk) में मिलाकर ले सकते हैं। इसके लिए आप पैन में दूध, मखाना और किशमिश डालें। अब इन दोनों को अच्छी तरह से उबाल लें और फिर पी लें। रोजाना नाश्ते में या फिर सोते समय इस दूध को पीने से आपका वजन धीरे-धीरे बढ़ने लगेगा।
इसे भी पढ़ें- दूध में उबालकर खाएं अंजीर और खूजर, धीरे-धीरे बढ़ने लगेगा वजन
2. पाचन में सुधार करे- Goods for Digestion
आजकल खराब खानपान और लाइफस्टाइल की वजह से अधिकतर लोग पाचन से जुड़ी समस्याओं का सामना कर रहे हैं। जबकि स्वस्थ रहने के लिए पाचन का दुरुस्त होना बहुत जरूरी होता है। पाचन को ठीक करने के लिए आप मखाना और किशमिश एक साथ खा सकते हैं। मखाना और किशमिश एक साथ खाने से आपको कब्ज, ब्लोटिंग आदि समस्याओं से निजात मिल सकता है।
3. हड्डियां मजबूत बनाए- Good for Bones
जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। इसलिए शुरुआत से ही हड्डियों को मजबूत बनाए रखना जरूर होता है। मखाना और किशमिश हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं। दरअसल, मखाने में कैल्शियम अधिक मात्रा में पाया जाता है। कैल्शियम हड्डियों के लिए बहुत जरूरी होता है।
अगर आपको हड्डियों या जोड़ों में दर्द रहता है, तो आप मखाना और किशमिश को दूध के साथ मिलाकर ले सकते हैं। इससे आपको विटामिन, प्रोटीन और कैल्शियम पर्याप्त मात्रा में मिलेगा। मांसपेशियों और हड्डियों के दर्द से भी छुटकारा मिलेगा।
4. पुरुषों के लिए फायदेमंद- Good for Men Health
अनहेल्दी लाइफस्टाइल की वजह से आजकल पुरुषों को कई तरह की यौन समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। अगर आप भी यौन समस्याओं से परेशान हैं, तो मखाना और किशमिश एक साथ खा सकते हैं। मखाना और किशमिश पुरुषों के लिए बेहद लाभकारी माने जाते हैं।
मखाना और किशमिश में कार्ब्स, प्रोटीन, मिनरल्स और हेल्दी फैट होता है। रोजाना मखाना और किशमिश खाने से पुरुषों की कमजोरी दूर होती है। साथ ही स्पर्म काउंट और क्वालिटी में भी सुधार हो सकता है। इसलिए शादी-शुदा पुरुषों के लिए मखाना और किशमिश को काफी फायदेमंद बताया गया है।
इनके अलावा मखाना और किशमिश किडनी और हृदय स्वास्थ्य में भी सुधार कर सकते हैं। मखाना और किशमिश इम्यूनिटी बूस्ट करते हैं। सर्दी-जुकाम जैसी समस्याओं से बचाव कर सकते हैं। इतना ही नहीं मखाना और किशमिश एक साथ खाने से शारीरिक कमजोरी और थकान को भी दूर किया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें- Banana with Milk: रात में दूध और केला खाने से मिलते हैं ये जबरदस्त फायदे
मखाना और किशमिश कैसे खाएं?- How to Eat Makhana and Kishish in Hindi
- आप मखाना और किशमिश को एक साथ खा सकते हैं।
- आप मखाना और किशमिश को दूध में उबालकर खा सकते हैं।
- इसके अलावा आप कुछ किशमिश को रातभर भिगोकर रख दें। सुबह मखाना और किशमिश दोनों को एक साथ खा लें।
- मखाना और किशमिश को लाइट स्नैक्स के रूप में भी खाया जा सकता है।
- मखाना और किशमिश की खीर बनाकर खाना भी फायदेमंद होता है।
Makhana and Raisins Benefits: आप भी मखाना और किशमिश एक साथ ले सकते हैं। इससे आपको स्वाद भी अच्छा लगेगा और पौष्टिक तत्व भी अधिक मात्रा में मिलेंगे। आपको बता दें कि किशमिश की तासीर गर्म होती है, जबकि मखाने ठंडे होते हैं। ऐसे में आप किशमिश को भिगोकर ही खाएं, इससे किशमिश की तासीर सामान्य हो जाएगी। साथ ही शरीर मखाना और किशमिश के पोषक तत्वों को आसानी से अवशोषित भी कर लेगा।