दूध में उबालकर खाएं अंजीर और खूजर, धीरे-धीरे बढ़ने लगेगा वजन

Dates and Figs with Milk: सेहतमंद रहने के लिए आप खजूर और अंजीर को दूध में उबालकर खा सकते हैं। इससे आपको वेट गेन (Weight Gain) में भी मदद मिलेगी।
  • SHARE
  • FOLLOW
दूध में उबालकर खाएं अंजीर और खूजर, धीरे-धीरे बढ़ने लगेगा वजन

Dates and Figs Boiled in Milk Benefits in Hindi:  दूध, अंजीर और खजूर तीनों पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। वैसे तो अकसर लोग इन तीनों को अलग-अलग ही खाते हैं। लेकिन अगर आप चाहें तो दूध, अंजीर और खजूर को एक साथ भी खा सकते हैं। इससे आपको इन तीनों में मौजूद सभी विटामिन्स और मिनरल्स एक साथ मिल जाएंगे। 

दूध, अंजीर और खजूर एक साथ खाने से आपको पर्याप्त एनर्जी मिलेगी। आपको ताकतवर महसूस करेंगे और धीरे-धीरे आपका वजन भी बढ़ने लगेगा। इसलिए जो लोग दुबले-पतले और कमजोर होते हैं, उन्हें दूध में खजूर और अंजीर मिलाकर जरूर खाना चाहिए। 

अब आप सोचे रहे होंगे कि आखिर वजन बढ़ाने के लिए दूध में खजूर और अंजीर कैसे खाना चाहिए? दूध, अंजीर और खजूर वजन कैसे बढ़ाते हैं? आइए, इन सभी के बारे में नीचे लेख में विस्तार से जानते हैं।

dates and figs for weight gain

वजन बढ़ाने के लिए दूध में खजूर और अंजीर कैसे खाएं?- How to Eat Dates and Figs with Milk for Weight Gain

अगर आप अंडरवेट हैं, तो आपको दूध पीने की सलाह जरूर दी जाती होगी। वजन बढ़ाने के लिए आप दूध पीना भी जरूर चाहिए। लेकिन अगर आप दूध में खजूर और अंजीर मिलाकर खाएंगे, तो वजन को तेजी से बढ़ाने में मदद मिल सकती है।

वजन बढ़ाने के लिए आप दूध में खजूर और अंजीर को उबालकर खा सकते हैं। इसके लिए आप पैन में एक गिलास दूध डालें। अब इसमें 2 अंजीर और 4-5 खजूर डाल दें। फिर इन दोनों को अच्छी तरह से दूध में उबालने दें। इसके बाद आप दूध को छानकर पी सकते हैं। साथ ही खजूर और अंजीर को भी अच्छी तरह से चबा सकते हैं।

खजूर और अंजीर उबालने से दूध के पोषक तत्वों में कई गुना वृद्धि हो जाती है। इससे आपको सिर्फ दूध पीने से ही प्रोटीन, कार्ब्स, ऊर्जा और कैलोरी पर्याप्त मात्रा में मिल जाएगी।

इसे भी पढ़ें- दूध में उबालकर खाएं मखाना, बादाम और किशमिश, मिलेंगे जबरदस्त फायदे

dates and figs with milk for weight gain

दूध में अंजीर और खजूर उबालकर खाने के फायदे- Dates and Figs Boiled in Milk Benefits in Hindi

  • खजूर और अंजीर में कार्ब्स, कैलोरीज और शुगर होता है। इससे आपको वेट गेन में मदद मिल सकती है।
  • दूध में अंजीर और खजूर उबालकर खाने से आपको अनगिनत लाभ मिल सकते हैं। यह दूध आपके पेट, आंतों और संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। 
  • दूध में अंजीर और खजूर मिलाकर खाने से आपको वेट गेन में मदद मिल सकती है।
  • यह दूध दुबले-पतले और कमजोर शरीर को ताकत देने में मदद करता है।
  • दूध में अंजीर और खजूर मिलाकर खाने से पाचन भी बेहतर होता है। आपको कब्ज, गैस और एसिडिटी से आराम मिल सकता है।
  • दूध में अंजीर और खजूर मिलाकर खाने से हीमोग्लोबिन का स्तर भी बढ़ता है। इससे एनीमिया से छुटकारा मिल सकता है।

दूध में अंजीर और खजूर मिलाकर कब खाएं?- Dudh me Anjeer or Khajoor Kab Khaye

दूध में अंजीर और खजूर मिलाकर खाने से आपको कई लाभ मिलते हैं। लेकिन ऐसे में आपको इसका सेवन सही समय पर करना जरूरी होता है। आप दूध में अंजीर और खजूर मिलाकर सुबह या रात के समय खा सकते हैं। आप भी दूध में अंजीर और खजूर उबालकर खा सकते हैं।

Read Next

कलौंजी के बीज से घटाएं वजन, इन 4 तरीकों से करें सेवन

Disclaimer