Kalonji for Weight Loss : कलौंजी का बीज स्वास्थ्य के लिए काफी हेल्दी हो सकता है। यह वजन घटाने में आपकी मदद करता है। यह ब्लैक क्यूमिन के नाम से भी जाना जाता है। अधिकतर लोग इसका इस्तेमाल मसालों के रूप में करते हैं। खासतौर पर सब्जियों का तड़का और नमकीन तैयार करने में इसका काफी ज्यादा यूज होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके बीजों की मदद से आप अपने शरीर का वजन भी कम कर सकते हैं। जी हां, कलौंजी का बीज शरीर में पित्त दोष को दूर कर सकता है, जिससे वजन को तेजी से घटाने में मदद मिलती है। अगर आप अपने वजन कम करना चाहते हैं तो कलौंजी के बीजों का इस्तेमाल करें। शरीर की बढ़ती चर्बी को कम करने के लिए आप कई तरह से कलौंजी का सेवन कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में-
वजन घटाने के लिए कलौंजी का कैसे करें सेवन? - How to Use Kalonji for Weight Loss
शरीर के बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए कलौंजी का इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे आप काफी तेजी से वजन कम कर सकते हैं। आइए जानते हैं वजन घटाने के लिए कैसे करें कलौंजी का इस्तेमाल?
इसे भी पढ़ें - कलौंजी और नींबू तेजी से कम करते हैं वजन, जानें सेवन का तरीका और अन्य फायदे
टॉप स्टोरीज़
1. कलौंजी और गर्म पानी
कलौंजी को गर्म पानी के साथ लेने से शरीर का वजन कम हो सकता है। इसके लिए 1 गिलास पानी गर्म करें। इसके बाद इसमें 1 चम्मच नींबू का रस डालें। अब कलौंजी के बीज के साथ इस पानी को पिएं। इसके बाद ऊपर से 1 चम्मच शहद खा लें। इस नुस्खे को आजमाने से शरीर का वजन तेजी से घट सकता है।
2. कलौंजी और नींबू से घटाएं वजन
वजन घटाने के लिए नींबू और कलौंजी का सेवन किया जा सकता है। इसके लिए कलौंजी के बीज में नींबू का रस मिलाएं। अब इसे धूप में दो दिन के लिए सुखा लें। इसके बाद पूरे दिन में दो बार इस बीज का सेवन करें। इससे आपको काफी फायदा मिल सकता है।
3. कलौंजी पाउडर और शहद से घटेगा वजन
कलौंजी का पाउडर और शहद के सेवन से शरीर का वजन काफी तेजी से घट सकता है। इसके लिए 1 गिलास पानी को गर्म करें। इसमें नींबू का रस और कलौंजी का पाउडर मिक्स करें। इसके बाद इसे कम से कम दिन में दो बार पिएं। इससे बैली फैट कम हो सकता है। साथ ही मोटापे को भी कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
4. खाने के रूप में करें इस्तेमाल
वजन कम करने के लिए कलौंजी के बीजों का खाने के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। खासतौर पर इसे तैयार पाउडर को आप सब्जी, चटनी और सलाद के साथ मिक्स करके खाएं। इससे आपका वजन काफी तेजी से कम हो सकता है। साथ ही वजन घटाने में आपको मदद मिल सकती है।
5. कलौंजी की चाय
वजन कम करने के लिए कलौंजी की चाय का सेवन करें। कलौंजी की चाय को तैयार करने के लिए 1 कप पानी लें। इसे गर्म करें। अब इसमें 1 चम्मच कलौंजी डालकर करीब 10 मिनट तक उबालें। नियमित रूप से इस पानी को पीने से शरीर का वजन कम हो सकता है।
शरीर के वजन को कम करने के लिए कलौंजी का सेवन करें। कलौंजी से आप अपने बढ़ते वजन को कंट्रोल कर सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपको पहले से किसी तरह की परेशानी है तो एक्सपर्ट की सलाह लेकर ही कलौंजी का सेवन करें।