वेट लॉस के लिए इन 4 तरीकों से करें संतरे का सेवन, तेजी से घटेगा वजन

अगर आप वेट लॉस करना चाहते हैं तो संतरे के सेवन से आपको तेजी से वजन घटाने में मदद मिल सकती है। जानें वजन घटाने के लिए संतरे का सेवन कैसे करें।   
  • SHARE
  • FOLLOW
वेट लॉस के लिए इन 4 तरीकों से करें संतरे का सेवन, तेजी से घटेगा वजन

How To Consume Orange To Lose Weight: हेल्दी वेट मेंटेन रखने के लिए हम क्या कुछ नहीं करते? एक्सरसाइज रिजीम से लेकर डाइट पर वो हर चीज फॉलो करते हैं, जिससे वेट लॉस में मदद मिल सके। वेट लॉस के लिए कई फलों का सेवन करना भी फायदेमंद माना जाता है। फलों में फाइबर की अधिक मात्रा होती है, जिससे इनके सेवन से वजन घटाने में मदद मिलती है। फलों में संतरा भी वजन घटाने के लिए जरूरी माना जाता है। इसमें कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो जल्दी वजन घटाने में मदद करते हैं। लेकिन इसके लिए जरूरी है कि संतरे का सेवन सही प्रकार से किया जाए। तो चलिए इस लेख के माध्यम से जानें वेट लॉस के लिए संतरे का सेवन कैसे करना चाहिए।

orange

वेट लॉस के लिए संतरा क्यों फायदेमंद है? Orange Benefits For Weight Loss

संतरे में कैलोरी की मात्रा कम होती है जो इसे वेट लॉस के लिए परफेक्ट ऑप्शन बनाता है। इसमें विटामिन्स होने के साथ फाइबर, पोटेशियम और कैल्शियम की अधिक मात्रा होती है, जिससे इसके सेवन से वजन घटाने में मदद मिल सकती है। 

वेट लॉस के लिए संतरे का सेवन करने के तरीके- How To Consume Orange To Lose Weight 

संतरे और हल्दी के शॉट्स- Orange and Haldi Shots

संतरे और हल्दी के शॉट्स के लिए आपको वजन घटाने में मदद कर सकते हैं। संतरे और हल्दी के शॉट्स बनाने के लिए आपको हल्दी, अदरक और संतरे को मिक्सी में ग्राइंड कर लेना है। इससे तैयार जूस को आप दिन में 1 से 2 बार ले सकते हैं। संतरे में मौजूद फाइबर भूख कंट्रोल करने और वजन कम करने में मदद कर सकता है। वहीं अदरक के सेवन से भी फूड क्रेविंग कंट्रोल होने में मदद मिलती है।

संतरे का जूस पिएं- Orange Juice

वेट लॉस के लिए आप संतरे के जूस को डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसे आप ब्रेकफास्ट या स्नैक्स टाइम पर एंजॉय कर सकते हैं। संतरे के जूस के सेवन से आपकी क्रेविंग कंट्रोल रहेगी और आपको काफी देर तर भूस नहीं लगेगी। इससे आप अगले मील में कम कैलोरी इनटेक करेंगे। इसके साथ ही संतरा बॉडी डिटॉक्स करने में भी मदद करता है जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें- संतरा खाने के बाद कभी न खाएं ये 4 चीजें, हो सकती हैं नुकसानदायक

स्मूदी बनाकर सेवन करें- Orange Smoothie

अपनी छोटी-छोटी भूख को शांत करने के लिए आप संतरे की स्मूदी बनाकर पी सकते हैं। इसे आप ब्रेकफास्ट या नाश्ते में एंजॉय कर सकते हैं। इसके लिए आप चकुंदर, गाजर, संतरे और सेब को थोड़े पानी के साथ ग्राइंड करके इसकी स्मूदी बना सकते हैं। स्वाद के लिए आप इसमें शहद भी मिला सकते हैं। 

सलाद और फ्रूट चाट बनाएं- Orange fruit chaat

आप संतरे को मुरब्बे और फ्रूट चाट की तरह भी सेवन कर सकते हैं। यह आपके लिए स्नैक्स टाइम का अच्छा ऑप्शन हो सकता है। संतरे को फल सभी फलों के साथ मिलाकर फ्रूट चाट बनाकर भी सेवन कर सकते हैं। साथ ही इस पर काला नमक डालकर खाने से यह पाचन के लिए भी फायदेमंद होगा। 

इसे भी पढ़ें- इन 6 लोगों को संतरे से रहना चाहिए दूर, वरना सेहत को हो सकता है नुकसान

सर्दियों के दौरान संतरे का सेवन रात में न करें। अन्यथा आपको एसिडिटी या कब्ज जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

 

Read Next

मीठे की क्रेविंग कम करने के लिए खाएं मेथी, बेसन और रागी के आटे से बनी रोटी, डाइटिशियन से जानें रेसिपी

Disclaimer