वजन घटाने के लिए आपको आहार में फलों को शामिल जरूर शामिल करनी चाहिए। फलों में फाइबर, विटामिन सी और खनिज पाए जाते हैं। फल आपको पौष्टिक और स्वस्थ तरीके से वजन कम करने में मददगार साबित हो सकता है। फलों का सेवन आप कई तरीके से खा सकते हैं। इसे आप साबुत, मिल्कशेक और स्मूदी के रूप में भी सेवन कर सकते हैं। आप वजन कम करने के लिए आप संतरे का सेवन भी कर सकते हैं। संतरा एक साइट्रस फ्रूट है, जो आपका वजन तेजी से कम करने में मददगार बहो सकता है। दरअसल संतरा आपके शरीर में मौजूद फैट को कम करने में मदद करता है। साथ ही शरीर को सुडौल बनाता है। इसका थोड़ा खट्टा और मीठा स्वाद आपके मूड को भी ठीक रखता है। ऐसे में आप स्ट्रेस में आकर अधिक खाना नहीं खाते हैं। कई लोगों की यह आदत होती है कि वह किसी बात को लेकर जब परेशान होते हैं, तो वे अधिक खाना खाने लगते हैं, जिससे उनका वजन अचानक बढ़ने लगता है लेकिन उन्हें इस बात का पता नहीं चलता है। इसलिए आप वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको संतरे का सेवन जरूर करना चाहिए ताकि आपका वजन संतुलित रहे।
क्या संतरे के सेवन से वजन कम होता है?
दरअसल संतरे में कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है। साथ ही इसमें प्रोटीन, फाइबर, पोटैशियम, कैल्शियम, फॉस्फोरस और विटामिन सी पाए जाते हैं। ये सभी पोषक तत्व आपके शरीर को स्वस्थ तरीके से वजन कम करने में मदद करता है। साथ ही शरीर में जरूरी पोषक तत्व भी बने रहते हैं। इसमें मौजूद प्रोटीन वजन कम करने के दौरान भी आपके शरीर को पोषण की कमी नहीं होती है। इसलिए अगर आप वजन कम करने के लिए संतरे के सेवन के बारे में सोच रही हैं, तो आपको संतरे का सेवन जरूर करना चाहिए।
वजन करने के लिए संतरा के फायदे
1. हाइड्रेट रखे
संतरा में भरपूर मात्रा में पानी पाया जाता है। इसके सेवन से आपका शरीर लंबे समय तक हाइड्रेट रहता है। इसका 80 प्रतिशत से अधिक भाग पानी होता है। तो, यह आपको वेटलॉस के दौरान शरीर में पानी की कमी नहीं होने देता है और इससे डिहाईड्रेशन की समस्या भी नहीं होती है। अगर आप कम मात्रा में पानी पीते हैं, तो ये आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है।
2. पाचन तंत्र में सहायक
जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया कि संतरा में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो आपके सही पाचन तंत्र के लिए बेहद जरूरी होता है। साथ ही यह आपको मल त्याग में भी मदद करता है और कब्ज की समस्या से भी निजात दिला सकता है। इसके सेवन से आपको एसिडिटी की दिक्कत नहीं आती है। यह आपको लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है।
इसे भी पढे़ं- इन 7 फायदों के कारण आप रोजाना खा सकते हैं संतरा, जानें कितना फायदेमंद है ये साधारण सा फल
3. विटामिन सी युक्त
विटामिन सी कई तरह से आपके शरीर के लिए फायदेमंद होता है। यह शरीर के एक्सट्रा फैट को कम करने में मदद कर सकता है। साथ ही आपके शरीर को डिटॉक्स करने में सहायता करता है। जो वजन प्रबंधन के साथ-साथ आपका मोटापा भी कम करता है। साथ ही शरीर में ऊतकों की मरम्मत करने और नए ऊतकों के निर्माण में भी सहायता करता है।
4. इम्यून सिस्टम के लिए फायदेमंद
संतरे के सेवन से आपका इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। इसके सेवन से आपकी रोगों से लड़ने की क्षमता विकसित होती है और यह हाई ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल कर सकता है। यह मीठे की क्रेविंग को भी कम कर सकता है, जिससे आप अधिक कुछ अपनी डाइट में नहीं लेते हैं।
संतरा का सेवन सभी तरीकों से फायदेमंद होता है इसलिए आप रोज एक संतरा का सेवन कर सकते हैं। इससे आपको काफी लाभ मिल सकता है। यह आपकी स्किन और बाल के लिए भी काफी उपयोगी हो सकता है। इसके अलावा यह शुगर लेवल को भी नियंत्रित कर सकता है। इसे आफ साबुत, स्मूदी, शेक और जूस के रूप में भी पी सकते हैं।
(All Image Sources- Freepik.Com)
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version