Doctor Verified

संतरा खाने के बाद कभी न खाएं ये 4 चीजें, हो सकती हैं नुकसानदायक

संतरा विटामिन सी से भरपूर होता है। इसे खाने से शरीर की इम्यूनिटी मजबूत होती है। लेकिन संतरा खाने के बाद आपको कुछ चीजों से परहेज करना चाहिए।
  • SHARE
  • FOLLOW
संतरा खाने के बाद कभी न खाएं ये 4 चीजें, हो सकती हैं नुकसानदायक


संतरा एक खट्टा फल (citrus fruits) है, इसमें विटामिन सी काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। साथ ही संतरा एंटीऑक्सीडेंट्स और पोटैशियम का भी अच्छा सोर्स है। नियमित रूप से संतरा खाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत (strong immune system) बनती है। संतरे में कुछ मात्रा में कैल्शियम, विटामिन बी6 और मैग्नीशियम भी होता है। इसलिए आपको सर्दियों में संतरे का सेवन जरूर करना चाहिए। लेकिन संतरा खाने के बाद आपको कुछ खाद्य पदार्थों से परहेज करना चाहिए। आरोग्य डाइट और न्यूट्रीशन क्लीनिक, द्वारका की डायटीशियन डॉक्टर सुगीता मुटरेजा (Dr Sugeeta Mutreja, dietician at Arogya Diet and Nutrition Clinic, Dwarka) से जानें संतरा खाने के बाद क्या नहीं खाना चाहिए- 

डॉक्टर सुगीता मुटरेजा बताती हैं कि आयुर्वेद के अनुसार जो भी हम खाते हैं, उसकी एक प्रकृति होती है। उसका असर हमारी सेहत पर पड़ता है। अगर दो अलग-अलग प्रकृति वाले खाद्य पदार्थ एक साथ खाए लिए जाते हैं, तो इससे स्वास्थ्य को नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए कोई भी चीज खाने से पहले आपको इसके साथ, इसके बाद क्या खाना चाहिए, इसके बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए। आयुर्वेद में बताया गया है कि किस खाद्य पदार्थ के बाद क्या खाना चाहिए और क्या नहीं? आज हम बात कर रहे हैं संतरा खाने के बाद क्या नहीं खाना चाहिए?

संतरा खाने के बाद क्या नहीं खाना चाहिए? (what should you not eat after orange)

आयुर्वेद के अनुसार संतरे की तासीर ठंडी होती है। इसमें विटामिन सी के अलावा विटामिन ए और विटामिन बी भी होता है। संतरा मैग्नीशियम और फॉस्फोरस का भी अच्छा सोर्स है। 

milk benefits

1. संतरे के बाद दूध सेवन न करें 

डॉक्टर सुगीता मुटरेजा बताती हैं कि आपको कभी भी संतरे के साथ दूध का सेवन नहीं करना चाहिए। अगर आप संतरा खा रहे हैं, तो आपको दूध से बनी चीजों से भी परहेज करना चाहिए। दरअसल, आयुर्वेद में दूध के साथ खट्टे खाद्य पदार्थों का सेवन करना नुकसानदायक बताया गया है। अगर आप संतरे के साथ दूध का सेवन करते हैं, तो इससे आपको त्वचा से जुड़ी समस्याएं (skin problems) हो सकती हैं। इन दोनों खाद्य पदार्थों को खाने के बीच गैप होना बहुत जरूरी है। दूध के साथ इसका सेवन नहीं करना चाहिए

2. संतरे के बाद न खाएं गाजर

वैसे तो अधिकतर लोग संतरे और गाजर का जूस मिक्स करके पीना पसंद करते हैं। लेकिन आपको इस कॉम्बिनेशन से बचना चाहिए। यह आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। इन दोनों को साथ में लेने से पित्त की अधिकता हो सकती है। यह सीने में जलन पैदा कर सकता है। 

3. खाना खाने के बाद भी न खाएं संतरा 

डॉक्टर सुगीता मुटरेजा बताती हैं कि खाना खाने के बाद भी संतरे का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे एसिडिटी, सीने में जलन हो सकती है। संतरा खाने के बाद कोई भी अन्य खाद्य खाने के लिए आपको एक घंटे का इंतजार करना चाहिए। यानी संतरा खाने के बाद एक घंटे तक कुछ नहीं खाना चाहिए।  

इसे भी पढ़ें - बादाम और किशमिश एक साथ खाने से सेहत को मिलते हैं ये 9 फायदे, जानें इनके सेवन का सही समय और तरीका

curd benefits

4. संतरे के साथ दही कभी न खाएं 

संतरा खाना काफी लाभदायक होता है। इसलिए आपको इसका सेवन जरूर करना चाहिए। लेकिन संतरे के साथ दही कभी नहीं खानी चाहिए। संतरे के साथ दही खाना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। संतरा के बाद आपको खीर भी नहीं खानी चाहिए।

इसे भी पढ़ें - दूध में डालकर पिएं अंजीर, बादाम और मुनक्का, दूर होंगी आपकी ये 7 समस्याएं

संतरा खाने का सही समय क्या है? (right time to eat orange)

संतरा एक सिट्रस फ्रूट है। इसलिए आपको इसका सेवन सुबह के समय बिल्कुल नहीं करना चाहिए। इससे आपको गैस, एसिडिटी की समस्या बन सकती है। सुबह के वक्त खट्टे फल खाना सेहत को नुकसान पहुंचाता है। साथ ही संतरे का सेवन रात के समय भी नहीं करना चाहिए। संतरा खाना से बेस्ट टाइम होता है दोपहर। दिन के समय संतरा खाना अधिक लाभकारी माना जाता है। आप खाना खाने के एक घंटे पहले या खाना खाने के एक घंटे बाद संतरा खा सकते हैं। इससे आपका डाइजेशन बेहतर होगा।

Read Next

चुकंदर दिन में किस समय और कैसे खाना चाहिए? डायटीश‍ियन से जानें चुकंदर से जुड़े 5 सवालों के जवाब

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version