शारीरिक गतिविधियों में आई कमी के कारण शरीर में मोटापा तेजी से बढ़ने लगा है। मोटापे की वजह से पाचन क्रिया पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है। पाचन क्रिया खराब होने से लोगों का बाउल मूवमेंट धीमा हो जाता है। जिस वजह से लोगों को कब्ज की समस्या होने लगी है। कब्ज की वजह से लोगों कुछ भी खाते पेट में दर्द, ऐंठन और एसिडिटी आदि की समस्या होने लगती है। इतना ही नहीं कब्ज की वजह से सुबह पेट साफ न होने के कारण लोगों का किसी भी काम में मन नहीं लगता है। ऐसे में यदि आप डॉक्टर के पास जाना नहीं चाहते हैं, तो घरेलू उपायों से ही कब्ज की समस्या को दूर कर सकते हैं। घर में रखी अजवाइन और जीरा आपकी कब्ज की समस्या को आसानी से दूर कर सकते हैं। आगे जानते हैं अजवाइन और जीरे से कब्ज को दूर करने तरीका और इसके फायदे।
कब्ज को दूर करने के लिए फायदेमंद है अजवाइन और जीरा - Benefits Of Carom And Cumin Seeds Water For Constipation In Hindi
पाचन एंजाइम को बनाने में सहायक
अजवाइन और जीरे का पानी पाचन एंजाइम को बनाने में सहायक होता है। पाचन एंजाइम भोजन को तोड़ने और पाचन क्रिया को बेहतर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ये एंजाइम पोषक तत्वों के अवशोषण को सही करते हैं और आंतों को मजबूत बनाते हैं। इस प्राकृतिक उपचार को अपनी दिनचर्या में शामिल करके, आप अपनी पाचन क्रिया को बढ़ा सकते हैं, जिससे आपको कब्ज से राहत मिलेती है।
शरीर को डिटॉक्स करें
अजवाइन और जीरे के पानी में डिटॉक्सिफाइंग गुण होते हैं, जो शरीर को डिटॉक्स कर आंतों को साफ करते हैं। इन दोनों का पानी पीने से शरीर से विषाक्त पदार्थ बाहर निकालते हैं और आपका पाचन तंत्र बेहतर होता है। शरीर के डिटॉक्स होने से आंते साफ होती हैं और व्यक्ति की कब्ज की समस्या धीरे-धीरे कम होने लगती है।
एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण
अजवाइन और जीरा दोनों में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। इससे गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ट्रैक्ट (जीआई) में सूजन को कम करने, टिश्यू को शांत करने और मल त्याग होने में परेशानी नहीं होती है। अजवाइन और जीरे के पानी का नियमित सेवन कब्ज से जुड़ी सूजन को कम करने में मदद कर सकता है, जिससे मल त्यागना आसान हो जाता है और असुविधा से राहत मिलती है।
नेचुरल लेक्सेटिव
अजवाइन और जीरा में नेचुरल लेक्सेटिव की तरह कार्य करता है, जो कब्ज से राहत देने में मदद करता है। इन दोनों में थाइमोल, क्यूमिनलडिहाइड और टेरपेन्स जैसे एंजाइम होते हैं, जो पाचन तंत्र को बेहतर करते हैं, जिससे आपको मल त्यागते समय परेशानी नहीं होती है।
पेट का फूलना कम करें
कब्ज होने की वजह से लोगों का पेट फूलने लगता है। इस समस्या को ब्लोटिंग कहते हैं। खाना खाने के बाद गैस और पेट का फूलना कम करने के लिए आप अजवाइन और जीरे के पानी का सेवन कर सकते हैं। इससे पेट में गैस और ब्लोटिंग की समस्या नहीं होती है।
कैसे करें सेवन - How To Drink Carom And Cumin Seeds Water For Constipation In Hindi
- करीब दो कप पानी को गैस पर चढ़ाएं।
- इसके बाद इस पानी में करीब एक छोटा चम्मच अजवाइन और जीरे को डालें।
- इसके बाद करीब 5 मिनट तक पानी को उबलने दें।
- जब पानी आधा रह जाए तो गैस को बंद कर दें।
- इसके बाद एक कप में पानी को छान लें।
- थोड़ा ठंडा होने पर इसे चाय की तरह पिएं।
इसे भी पढ़ें : सोयाबीन की फली खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 जबरदस्त फायदे, डाइट में जरूर करें शामिल
बेहतर रिजल्ट पाने के लिए आप अजवाइन और जीरै के पानी सुबह और रात के समय पी सकते हैं। भोजन करने के बाद इस पानी का सेवन करने से पाचन क्रिया में सुधार होता है और कब्ज नहीं रहती है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version