Is It Good To Drink Fennel Water: क्या रात में आपको भी पेट में भारीपन महसूस होने लगता है? क्या सोते वक्त आपको भी खट्टी डकारे आने लगती हैं? अगर आपके साथ रोज ही यह समस्या हो रही है, तो खराब पाचन तंत्र इसकी वजह हो सकता है। अगर आपकी पाचन क्रिया धीमी है, तो आपको सोने से 4 घंटे पहले तक खाना खा लेना चाहिए। क्योंकि देरी से खाना खाने से पचने में मुश्किल होती है। इस कारण आपको रातभर परेशान होना पड़ सकता है। पाचन तंत्र स्वस्थ रखने के लिए रात में हल्का खाना ही खाएं। इससे पाचन तंत्र के लिए खाना पचाना आसान होता है। इसके साथ ही, अगर आप रोज रात को सोने से पहले जीरे और सौंफ का पानी पीते हैं, तो इससे भी सेहत को कई फायदे मिलते हैं। इसके फायदे जानने के लिए हमने हरियाणा के सिरसा जिले के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा से बात की। आइए लेख में एक्सपर्ट से जानें इसके फायदे।
सोने से पहले सौंफ और जीरे का पानी पीने के फायदे- Benefits of Drinking Fennel Seeds and Cumin Water
आयुर्वेदिक एक्सपर्ट के मुताबिक रोज सौंफ और जीरे का पानी पीने से सेहत को ये खास फायदे मिलते हैं-
टॉप स्टोरीज़
खाना आसानी से पचता है
खाना जल्दी पचाने में जीरा फायदेमंद होता है। इसकी तासीर गर्म होती है जिससे यह मलत्याग करना आसान बनाता है। अगर आपको खाना देरी से पचता है, तो सोने से पहले जीरे का पानी जरूर पिएं। इससे खाने को जल्दी पचने में मदद मिलेगी और सुबह मलत्याग करना भी आसान होगा।
भूख बढ़ाने में मदद मिलती है
जीरे का पानी पीने से भूख बढ़ती है। जिन लोगों को भूख नहीं लगती है उन्हें जीरे का पानी पीने से नैचुरली भूख लगने लगती है। यह पेट में मौजूद एसिड को एक्टिव करता है जिससे खाना ठीक से पचता है।
इसे भी पढ़ें- लिवर को डिटॉक्स करने के लिए पिएं जीरा का पानी, मिलेंगे अनोखे फायदे
एसिडिटी कम होती है
जीरा और सौंफ दोनों ही खाना पचाने में मदद करते हैं। इनके सेवन से ब्लोटिंग और एसिडिटी जैसी समस्याएं ठीक होती हैं। अगर पेट में कहीं गैस अटक रही है, तो इसके सेवन से गैस से राहत भी मिलती है। सौंफ और जीरे का पानी पाचन क्रिया तेज करता है, जिससे एसिडिटी की समस्या से आराम मिलता है।
पेट में जलन कम होना
पेट में एसिड बढ़ने से पेट में जलन होती है। लेकिन अगर आप सौंफ और जीरे का पानी पीते हैं, तो इससे पेट में जलन कम होती है। इसके सेवन से ब्लोटिंग और पेट में भारीपन से भी राहत मिलती है। सौंफ की तासीर ठंड़ी होती है जिससे पेट में जलन शांत होती है।
इसे भी पढ़ें- टाइम पर नहीं आते पीरियड्स तो पिएं ये हल्दी और जीरे का पानी, सेहत को भी मिलेंगे कई फायदे
पेट में दर्द होना
जीरा और सौंफ दोनों में भी डाइजेस्टिव एंजाइम पाए जाते हैं। अक्सर भारी खाना या कुछ बादी खाने से पेट में दर्द हो जाता है। लेकिन सौंफ और जीरे का पानी पीने से पेट दर्द से राहत मिलती है। इससे एसिडिटी शांत होती है और पेट दर्द कम होता है।
लेख में हमने जाना सोने से पहले जीरे और सौंफ का पानी पीने से सेहत को क्या फायदे मिलते हैं। लेकिन अगर आप किसी स्वास्थ्य समस्या के लिए दवा लेते हैं, तो किसी आयुर्वेदिक एक्सपर्ट की सलाह पर ही इसका सेवन करें।