बदलते लाइफस्टाइल, खान-पान और अन्य कारणों से कई महिलाओं में अनियमित पीरियड्स की समस्या काफी आम हो गई है। लेकिन अनियमित पीरियड्स आपके स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव डाल सकता है, इसलिए सही समय पर पीरियड्स आना किसी भी महिला के सेहत के लिए बहुत जरूरी है। अगर आपको भी अनियमित पीरियड्स की समस्या है, तो इसे हल्के में न लें। न्यूट्रिशनिस्ट मनोली मेहता का मानना है कि, “पीरियड्स को नियमित करने के लिए आप नेचुरल चीजों का इस्तेमाल कर सकती हैं, जैसे हल्दी-जीरा पानी। सदियों से इस घरेलू उपाय का इस्तेमाल पीरियड साइकल को नियमित करने और प्रजनन स्वास्थ्य को मजबूत करने के लिए किया जाता रहा है।”
हल्दी-जीरा पानी बनाने की विधि - Method of Making Turmeric-Cumin Water in Hindi
सामग्री -
- हल्दी पाउडर - 1 चम्मच
- जीरा - 1 बड़ा चम्मच
- शहद (वैकल्पिक) - 1 बड़ा चम्मच
- पानी - 1 गिलास
पानी तैयार करने का तरीका -
- सबसे पहले पानी को एक बाउल में डालकर उसमें जीरा और हल्दी डालकर उबाल लें
- अब इसे एक गिलास में छन्नी की मदद से छान लें और चाहे तो शहद मिला सकते हैं।
- अब इसे रूम टेंपरेचर पर ठंडा होने के लिए रख दें और पीरियड्स आने के 14 दिन पहले से सुबह खाली पेट पीना शुरु कर दें।
अनियमित पीरियड्स में हल्दी-जीरा पानी पीने के फायदे - Benefits of Drinking Turmeric-Cumin Water During Irregular Periods in Hindi
इम्यून सिस्टम को बनाए मजबूत
हल्दी और शहद का मिश्रण आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने में मदद करता है, और आपके समग्र स्वास्थ्य को बेहतर रखने में मदद करता है, जिससे मासिक चक्र अपने समय पर आ सकता है।
सूजन रोधी गुण
हल्दी में करक्यूमिन होता है, जो अपने सूजन रोधी गुणों के लिए जाना जाता है, और आपरे प्रजनन प्रणाली को स्वस्थ रखने में मदद कर सकता है।
इसे भी पढ़े : अनियमित पीरियड्स के कारण हो रहा है पेट दर्द, तो राहत पाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
पेल्विक क्षेत्र में सूजन करें कम
हल्दी के सूजन-रोधी गुण पेल्विक क्षेत्र में सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं, और नियमित मासिक धर्म चक्र को बढ़ावा दे सकते हैं।
एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर
जीरा एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो ऑक्सीडेटिव तनाव से निपटने में मदद कर सकता है और आपके स्वास्थ्य का ध्यान रख सकता है, जो अनियमित पीरियड्स का कारण बन सकता है।
ब्लड शुगर को करें संतुलित
हल्दी और जीरा दोनों ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में मदद कर सकते हैं। इन दोनों को मिलाकर खाने से हार्मोनल संतुलित रहते हैं, जो पीरियड साइकल को नियमित कर सकते हैं।
एंटी-बैक्टीरियल गुण
शहद में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो प्रजनन प्रणाली को बेहतर रखने में मदद कर सकता है।
View this post on Instagram
पाचन क्रिया को बनाए बेहतर
जीरा पाचन में क्रिया को दुरुस्त रखने में मदद कर सकता है, और स्वस्थ पाचन तंत्र बनाए रखने का काम करता है, जो पीरियड्स को प्रभावित कर सकता है।
अगर आप भी अनियमित पीरियड्स की समस्या से परेशान हैं, तो हल्दी-जीरा के इस पानी की सेवन कर सकती हैं। लेकिन अगर आप हार्मोनल असंतुलन, पीसीओएस, प्रेग्नेंसी जैसी समस्याओं से जुझ रहे हैं तो इस ड्रिंक का सेवन करने से पहले एक बार अपने हेल्थ एक्सपर्ट से सलाह जरूर ले लें।
Image Credit : Freepik