Tips To Get Rid Of Irregular Period Stomach Pain In Hindi: पीरियड्स में अक्सर महिलाओं को क्रैंप्स, पेट दर्द, सिरदर्द और मूड स्विंग जैसी परेशानियां होती हैं। वहीं, कुछ महिलाओं को पीरियड्स रेगुलर नहीं होते हैं, जिसे हम अनियमित मासिक चक्र या इर्रेगुलर पीरियड्स के नाम से जानते हैं। यह अपने आप में एक समस्या है। इस तरह की परेशानी होने पर लापरवाही नहीं करनी चाहिए, तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। नियमित रूप से पीरियड्स न होने के पीछे कई तरह की मेडिकल कंडीशन जिम्मेदार होती हैं। इसमें थायराइड जैसी बीमारियां शामिल हैं। यही नहीं, अगर अनियमित रूप से पीरियड्स हों, तो अक्सर महिलाओं को काफी ज्यादा पेट दर्द या क्रैंप्स की समस्या बनी रहती है। ऐसा होने पर महिलाओं या कम उम्र के लड़कियों को काफी ज्यादा तकलीफ का सामना करना पड़ता है। इससे रोजमर्रा की जिंदगी भी प्रभावित होती है। अगर आप भी इस तरह की परेशानी से गुजर रही हैं, तो कुछ उपायों की मदद से इससे राहत पा सकती हैं। यहां हम आपको ऐसे ही जरूरी टिप्स दे रहे हैं। इन्हें जरूर फॉलो करें। वृंदावन और नई दिल्ली स्थित मदर्स लैप आईवीएफ सेंटर की चिकित्सा निदेशक, स्त्री रोग और आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. शोभा गुप्ता गुप्ता से बातचीत पर आधारित।
हीटिंग पैड यूज करें- Use Heating Pad
अनियमित पीरियड्स होने पर महिलाएं हीटिंग पैड का यूज कर सकती हैं। बाजार में आपको आसानी से हॉट वॉटर बोतल मिल जाएंगी। इसमें गर्म पानी भरें और अपने पेट के निचले हिस्से पर लगाएं। इससे पेट की मांसपेशियां रिलैक्स होती हैं, जिससे पीरियड्स में हो रहे क्रैंप्स से राहत मिलती है। यही नहीं, हीटिंग पैड का यूज करने के कारण ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है, जिससे ब्लड फ्लो बेहतर होता है और पेट दर्द कम होने में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें: महिलाओं में पेट दर्द का कारण हो सकती हैं ये 5 समस्याएं, जानें इनके लक्षण
पेट की मसाज करवाएं- Massage Stomach
हेल्थलाइन में प्रकाशित एक लेख की मानें, तो पीरियड्स के दर्द से राहत पाने के लिए आप पेट की मसाज भी करवा सकते हैं। इसमें प्रकाशित शोध से पता चलता है कि कई तरह के एसेंशियल ऑयल मौजूद हैं, जो पीरियड्स में हो रहे दर्द को कम करने में मददगार साबित होते हैं। इस तेल का आप अनियमित पीरियड्स के दौरान हो रहे दर्द में भी उपयोग कर सकते हैं। एसेंशियल ऑयल में आप लैवेंडर, रोज, सिनेमन का इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, एसेंशियल ऑयल के साथ एक कैरियल ऑयल मिक्स करना जरूरी होता है। कैरियल ऑयल में एसेंशियल ऑयली को मिक्स करें। इसके बाद, पेट के निचले हिस्से में हल्के हाथों से मसाज करें।
इसे भी पढ़ें: पीरियड्स के दौरान तेज दर्द होने पर क्या करें? जानें कुछ घरेलू नुस्खे और आयुर्वेदिक उपचार
एक्सरसाइज जरूर करें- Regular Exercise
हेल्थलाइन के अनुसार, "एक अध्ययन से यह स्पष्ट हुआ है कि रेगुलर एक्सरसाइज किया जाए, तो पीरियड्स क्रैंप्स से राहत मिलने में मदद मिलती है। वैज्ञानिकों की मानें, तो महिलाओं को सप्ताह में तीन दिन 30 मिनट तक एक्सरसाइज जरूर करना चाहिए। यह पीरियड क्रैंप्स में काफी लाभकारी साबित होता है।" अगर किसी महिला को अनियमित पीरियड्स हो रहे हैं, तो उन्हें नियमित रूप से एक्सपर्ट की सलाह पर एक्सरसाइज करना चाहिए। अगर एक्सरसाइज का समय न मिले, तो महिलाएं वॉक कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: Irregular Periods: इन 7 कारणों से हो सकती है अनियमित पीरियड्स की समस्या, एक्सपर्ट से जानें
अदरक की चाय पिएं- Drink Ginger Tea
अनियमित पीरियड से छुटकारा दिलाने में अदरक की चाय काफी कारगर साबित होती है। अदरक के सेवन से न सिर्फ पीरियड्स रेगुलर हो सकते हैं, बल्कि हो रहे दर्द से भी छुटकारा मिल सकता है। अदरक में जिंजरोल नाम का एक तत्व होता है, जो शरीर की सूजन को कम करने में मदद करता है। यह यूटेरस की मांसपेशियों को सिकोड़ने में मदद करता है। यही नहीं, हार्मोपल इंबैलेंस में सुधार के लिए कारगर भूमिका निभाता है। अनियमि पीरियड्स में अदरक की चाय का सेवन करने से दर्द से भी छुटकारा मिलता है।
पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं- Hydrate Yourself
Healthlinepartners वेबसाइट के अनुसार, "आमतौर पर पीरियड्स के दौरान महिलाओं को ब्लोटिंग की प्रॉब्लम भी होती है। वहीं, अगर किसी महिला को अक्सर अनियमित पीरियड्स होते हैं, तो ब्लोटिंग की प्रॉब्लम बढ़ जाती है। इस तरह की कंडीशन से छुटकारा पाने के लिए महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए। पानी पीने से पीरियड्स क्रैंप्स कम होते हैं और ब्लोटिंग की समस्या भी दूर हो जाती है। बेहतर होगा कि महिलांए इन दिनों गुनगुना पानी पिएं। गुनगुना पानी पीने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और मांसपेशियां रिलैक्स होती हैं।"
image credit: freepik