
Foods To Reduce Period Cramps: पीरियड्स के दौरान शरीर में होने वाले हार्मोनल बदलाव के कारण महिलाओं को कई गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस दौरान पेट में दर्द, ऐंठन, सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द, कमर दर्द समेत कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। पीरियड्स में ओवरी के पास से प्रोस्टेग्लेंडाइन हार्मोन का रिसाव होता है, इसकी वजह से मसल्स सिकुड़ जाती है और पेट में गंभीर दर्द, क्रैम्प्स की परेशानी होती है। हार्मोनल बदलाव की वजह से मूड स्विंग, उदासी, थकान आदि का भी सामना करना पड़ता है। पीरियड्स में दर्द और ऐंठन को कम करने के लिए कुछ हेल्दी फूड्स का सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है। पीरियड्स में खानपान का सही ध्यान न रखने की वजह से महिलाओं की परेशानियां बढ़ सकती हैं। आइये इस लेख में विस्तार से जानते हैं, पीरियड्स के दौरान दर्द और ऐंठन को कम करने के लिए फायदेमंद फूड्स के बारे में।
पीरियड्स में दर्द कम करने के लिए हेल्दी फूड्स- Best Foods To Reduce Menstrual Pain in Hindi
कुछ फूड्स शरीर में हॉर्मोन का संतुलन बनाए रखने के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। पीरियड्स के दौरान महिलाओं के शरीर में रिलीज होने वाले हॉर्मोन के कारण दर्द और ऐंठन बढ़ जाता है। इससे छुटकारा पाने के लिए कुछ हेल्दी फूड्स को डाइट में शामिल करना चाहिए। पीरियड क्रैम्प्स और दर्द को कम करने के लिए डाइट में इन फूड्स को शामिल करें-
1. केला, कीवी और अनानास जैसे फल
पीरियड्स के दौरान दर्द और ऐंठन को कम करने के लिए केला, अनानास और कीवी का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। केले में पोटेशियम और विटामिन बी 6 की पर्याप्त मात्रा होती है। इसका सेवन करने से पीरियड्स के दौरान ऐंठन और दर्द को कम करने में फायदा मिलता है। इसके अलावा कीवी और अनानास में ब्रोमेलैन एंजाइम पाया जाता है, इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। इन फलों का सेवन करने से पीरियड्स के दौरान दर्द और सूजन को कम करने में फायदा मिलता है।
इसे भी पढ़ें: पीरियड्स के दौरान पिएं जीरे का पानी, दर्द और ऐंठन से मिलेगी राहत
2. हरी पत्तेदार सब्जियां
पीरियड्स के दौरान दर्द और ऐंठन को कम करने के लिए हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन फायदेमंद होता है। हरी पत्तेदार सब्जियों में आयरन समेत कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो पीरियड्स के दौरान खून की कमी, दर्द और ऐंठन को कम करने में उपयोगी होते हैं।
3. डार्क चॉकलेट का करें सेवन
पीरियड्स के दौरान शरीर में होने वाले हार्मोनल बदलाव की वजह से मूड स्विंग समेत कई मानसिक परेशानियां होती हैं। इनकी वजह से आपका दर्द और ज्यादा ट्रिगर हो सकता है। इसलिए पीरियड्स में इन परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए चॉकलेट का सेवन करना चाहिए। इसका सेवन करने से शरीर में सेरोटोनिन हार्मोन का स्तर बढ़ता है, जो तनाव कम करने और क्रैम्प्स से छुटकारा दिलाने में उपयोगी होते हैं।
4. दही का करें सेवन
पीरियड्स में दही का सेवन फायदेमंद माना जाता है। दही में कैल्शियम की पर्याप्त मात्रा होती है, इसका सेवन करने से पीरियड्स का दर्द सहने में बहुत फायदा मिलता है। इसके अलावा पीरियड्स में लो फैट दही का सेवन करने से आपका पेट भी ठंडा रहता है।
5. ब्रोकली का करें सेवन
पीरियड्स में दर्द और ऐंठन को कम करने के लिए ब्रोकली का सेवन भी बहुत फायदेमंद होता है। ब्रोकली में मौजूद विटामिन ई, विटामिन बी 6 और मैग्नीशियम क्रैम्प्स को कम करने और मूड स्विंग ठीक करने में उपयोगी होते हैं। पीरियड्स के दौरान ब्रोकली का सेवन फायदेमंद होता है।
6. पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं
पीरियड्स क्रैम्प्स और दर्द को कम करने के लिए शरीर को हाइड्रेटेड रखना चाहिए। शरीर में पानी की कमी के कारण आपकी परेशानियां बढ़ सकती हैं। पीरियड्स में दर्द और ऐंठन को कम करने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी जरूर पीना चाहिए। पर्याप्त मात्र अमें पानी पीने से ब्लोटिंग और पेट से जुड़ी परेशानियों में भी फायदा मिलता है।
इसे भी पढ़ें: अनियमित पीरियड्स (Irregular Periods) की समस्या दूर करने के लिए अपनाएं ये 5 अच्छी आदतें
पीरियड्स के दौरान दर्द और ऐंठन को कम करने के लिए आपको ऊपर बताये गए फूड्स का सेवन जरूर करना चाहिए। इनका सेवन करने से आपको पीरियड्स के दर्द और क्रैम्प्स को सहने में बहुत फायदा मिलेगा। इसके अलावा हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने से पीरियड्स के दौरान होने वाली परेशानियों को कम करने में फायदा मिलता है।
(Image Courtesy: Freepik.com)