Doctor Verified

क्या वाकई मोटापा इररेगुलर पीरियड्स का कारण बन सकता है? जानें डॉक्टर से

Does Obesity Cause Irregular Periods in Hindi: मोटापा अन्य शारीरिक समस्याओं का कारण बनने के साथ-साथ आपके पीरियड्स को भी प्रभावित कर सकता है। अगर आपकी शरीर में जरूरत से ज्यादा फैट है तो हो सकता है कि आपको अनियमित पीरियड्स की समस्या हो सकती है।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या वाकई मोटापा इररेगुलर पीरियड्स का कारण बन सकता है? जानें डॉक्टर से

Does Obesity Cause Irregular Periods in Hindi: आजकल खराब लाइफस्टाइल फॉलो करने का नतीजा लोगों में मोटापे और बीमारियों के रूप में दिखाई दे रहा है। कम उम्र में ही लोग थुलथुले और मोटे नजर आ रहे हैं, इसका कारण काफी हद तक खराब लाइफस्टाइल और अनियमित खान-पान को माना जाता है। अगर आपका खान-पान अच्छा नहीं है तो संभव है कि आप जल्दी मोटापे का शिकार हो सकते हैं। हालांकि, महिलाएं मोटापे का शिकार जल्दी होती हैं। कई बार प्रेग्नेंसी और मेनोपॉज आदि के बाद शरीर में एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरॉन हार्मोन बढ़ने लगते हैं, जिससे आप मोटापे से पीड़ित हो सकती हैं।

मोटापे से पीड़ित कुछ महिलाएं अक्सर इररेगुलर पीरियड्स की शिकायत करती हैं। लेकिन, क्या वास्तव में मोटापा इररेगुलर यानि अनियमित पीरियड्स का कारण बनता है? अगर आप भी इसी तरह की समस्या से परेशान हैं तो ऐसे में इस लेख को जरूर पढ़ें। इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि क्या सच में मोटापे से पीरियड्स प्रभावित होते हैं। (Can Excessive Weight Cause Irregular Periods in Hindi) - 

क्या मोटापा इररेगुलर पीरियड्स का कारण बनता है?

इस बारे में हमने वृंदावन और नई दिल्ली स्थित मदर्स लैप आईवीएफ सेंटर की चिकित्सा निदेशक, स्त्री रोग और आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. शोभा गुप्ता से बातचीत की। डॉ. शोभा के मुताबिक मोटापा अन्य शारीरिक समस्याओं का कारण बनने के साथ-साथ आपके पीरियड्स को भी प्रभावित कर सकता है। अगर आपकी शरीर में जरूरत से ज्यादा फैट है तो हो सकता है कि आपको अनियमित पीरियड्स की समस्या हो सकती है। मेंस्ट्रुअल साइकिल और मोटापा आपस में जुड़े हुएं हैं, जो एक-दूसरे को प्रभावित कर सकते हैं।

मोटापे से पीरियड्स पर कैसे पड़ता है असर?

शरीर में जरूरत से ज्यादा फैट जमा होने से महिलाओं में हार्मोनल इंबैलेंस होता है। इस दौरान शरीर में कई हार्मोन्स में उतार-चढ़ाव देखा जाता है। ज्यादा फैट जम जाने के चलते कई बार महिलाओं में हेवी पीरियड्स आ सकते हैं तो कई बार उनके पीरियड्स मिस भी हो सकते हैं। यही नहीं, अगर आपको मोटापे की समस्या है तो संभव है आप PCOS की भी शिकार हो सकती हैं। पीसीओएस होने पर आमतौर पर हार्मोन्स में बदलाव हो जाते हैं, जिससे पीरियड्स में अनियमितता आ सकती है। मोटापे की वजह से कई बार आपको पीरियड्स जल्दी-जल्दी आ सकते हैं साथ ही साथ कई बार पीरियड्स के दौरान सामान्य से ज्यादा ब्लीडिंग हो सकती है। 

इसे भी पढ़ें - पीरियड्स के दौरान हैवी ब्लीडिंग और परेशानी के क्या कारण हो सकते हैं? जानें बचाव के उपाय 

इररेगुलर पीरियड्स से बचने के तरीके

  1. इररेगुलर पीरियड्स से बचने के लिए आपको अपने लाइफस्टाइल को अच्छा और मेनटेन रखने की जरूरत है।
  2. इसके लिए आपको नियमित तौर पर एक्सरसाइज और प्राणायाम का अभ्यास करना चाहिए।
  3. इससे बचने के लिए आपको अपने थायरॉइड और पीसीओएस की समस्या को ठीक करने की जरूरत है।
  4. इररेगुलर पीरियड्स से बचने के लिए आपको दिनभर में 6 से 8 घंटे की हेल्दी नींद लेनी चाहिए।
  5. ऐसे में आपको स्ट्रेस कम करने के साथ-साथ शराब पीने और स्मोकिंग करने से बचें।
  6. इसके लिए आपको अपने खान-पान को लेकर सक्रिय रहना चाहिए। ऐसे में फल और हरी सब्जियों का ज्यादा सेवन करें।

Read Next

प्रेग्नेंसी में हाई कोर्टिसोल महिलाओं को किस तरह कर सकता है प्रभावित, जानें इससे जुड़े लक्षण

Disclaimer