दही में मिलाकर खाएं अलसी, इन 5 परेशानियों से मिलेगी राहत

अलसी और दही का सेवन करने से शरीर को कई लाभ हो सकते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं इसके असरदार फायदे-  
  • SHARE
  • FOLLOW
दही में मिलाकर खाएं अलसी, इन 5 परेशानियों से मिलेगी राहत

अलसी और दही का एक साथ सेवन करने से सेहत को कई लाभ हो सकते हैं। यह मोटापा कम करने से लेकर पाचन को दुरुस्त कर सकता है। खासतौर पर दही और अलसी से तैयार स्मूदी आपके वजन को तेजी से घटाने में असरदार है। इसमें मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड और फाइबर वजन को घटाता है। साथ ही आपको लंबे समय तक स्वस्थ रखने में प्रभावी होता है। अगर आप अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं तो अपने आहार में अलसी और दही को जरूर शामिल करें। आइए जानते हैं रोजाना अलसी और दही खाने शरीर को क्या लाभ हो सकते हैं। 

अलसी और दही का एक साथ सेवन करने के फायदे - Flax Seeds with Curd Benefits

अलसी और दही का सेवन करने से पाचन दुरुस्त होता है। साथ ही वजन भी कंट्रोल रहेगा। आइए जानते हैं इसके असरदार फायदों के बारे में-

1. वजन कम करता है

अलसी और दही का एक साथ सेवन करने से आपके शरीर का वजन कम होता है। अलसी में फाइबर और ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है जो वजन को घटाने में असरदार है। वहीं, दही प्रीबायोटिक्स आहार है, जिसका वजन घटाने के दौरान सेवन करने की सलाह दी जाती है। अगर आप अपने पेट की चर्बी से परेशान हो गए हैं तो इसे अपने नियमित आहार में जरूर शामिल करें। 

इसे भी पढ़ें - अंडा और दही साथ में खाने से सेहत को होते हैं कई नुकसान, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

2. पाचन के लिए अच्छा माना जाता है

पाचन के लिए अलसी और दही काफी हेल्दी होता है। इसके सेवन से पाचन को दुरुस्त होता है। यह पेट में दर्द, कब्ज, अपच और गैस की परेशानी को कम करता है। साथ ही सीने की जलन को भी कम करता है। 

3. इम्यूनिटी बूस्ट करता है

अलसी और दही का एक साथ सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट की जा सकती है। इसमें मौजूद गुण इम्यूनिटी को बूस्ट करके आपको गंभीर से गंभीर बीमारियों से दूर करता है। यह एंटीऑक्सीडेंट्र और विटामिन सी का काफी अच्छा स्त्रोत होता है जो इम्यूनिटी बूस्ट करता है। 

4. कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करता है

अलसी और दही शरीर में मौजूद बैड कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करता है। इसके सेवन से गुड कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ता है। वहीं। बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है। अगर आप हृदय को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो अपने आहार में अलसी और दही जरूर शामिल करें। 

5. ब्लड शुगर कंट्रोल करता है

ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए अलसी और दही का सेवन करें। यह फाइबर का काफी अच्छा स्त्रोत होता है जो ब्लड में शुगर को कंट्रोल करता है। साथ ही इंसुलिन को भी कंट्रोल करता है। 

अलसी और दही का एक साथ सेवन करने से आपके शरीर को कई लाभ हो सकते हैं। हालांकि, अगर आपकी समस्या काफी ज्यादा बढ़ रही है तो इस स्थिति में एक्सपर्ट से जरूर सलाह लें।

 

Read Next

गाय-भैंस नहीं, रोज सुबह पिएं चावल का दूध, सेहत को मिलेंगे 5 जबरदस्त फायदे

Disclaimer