Fri Sep 11, 2026 | 09:15 PM IST

अंडा और दही साथ में खाने से सेहत को होते हैं कई नुकसान, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

Curd and Yogurt Together: दही और अंडे  का एक साथ सेवन करने से स्वास्थ्य को नुकसान हो सकता है। आइए जानते हैं एक्सपर्ट की क्या है राय?  

Dangerous Curd Combinations: दही और अंडा एक साथ खाने से क्या होता है? अगर आपके मन में इस तरह का सवाल है तो आज इसका जबाव आपको इस लेख से मिल सकेगा। दही और अंडा दोनों ही प्रोटीन का काफी अच्छा स्त्रोत होता है। अधिकतर लोग इन्हें ब्रेकफास्ट में शामिल करना पसंद करते हैँ। खासतौर पर अगर आप वेट लॉस करना चाहते हैं तो दही और अंडा काफी हेल्दी हो सकता है। लेकिन क्या इसका एक साथ सेवन कर सकते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं दही और अंडा का एक साथ सेवन करने से क्या लाभ होते हैं? 

क्या एक साथ खा सकते हैं दही और अंडा?

डाइट मंत्रा क्लीनिक की डायटीशियन कामिनी कुमारी का कहना है कि दही और अंडा का एक साथ सेवन करने से सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। दरअसल, दही हाई प्रोटीन युक्त आहार होता है जो आपके शरीर को ठंडा रखने का कार्य करती है। वहीं, अंडा भी हाई प्रोटीन युक्त आहार होता है, लेकिन अंडे की तासीर गर्म होती है। ऐसे में दोनों का एक साथ सेवन करना स्वास्थ्य के लिए लाभकारी नहीं माना जा सकता है।

इसे भी पढ़ें - चुकंदर का रायता खाने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें बनाने का तरीका

दही और अंडा एक साथ खाने से होने वाले नुकसान

दही और अंडा दोनों ही शरीर के लिए काफी लाभकारी होता है। हालांकि, इसे अलग-अलग खाया जाए तब यह अधिक लाभ पहुंचा सकती है। वहीं, एक साथ खाया जाए तो इससे कई तरह के नुकसान हो सकते हैं। आइए जानते हैं इस बारे में-

पाचन तंत्र को पहुंचता है नुकसान

दही और अंडा का एक साथ सेवन करने से पाचन संबंधी परेशानी हो सकती है। खासतौर पर इसकी वजह से दस्त, मतली, पेट में दर्द, अपच जैसी परेशानी होना काफी आम है। हालांकि, सभी व्यक्ति में इस तरह के लक्षण दिखे यह जरूरी नहीं होता है। 

सिदर्द की परेशानी

कुछ लोगों को दही और अंडा का एक साथ सेवन करने से सिरदर्द की परेशानी हो सकती है। दरअसल, दोनों की तासीर अलग-अलग होती है, जिसकी वजह से शरीर इसे सही तरीके से अब्जॉर्ब नहीं कर पाता है। ऐसे में इससे स्ट्रेस बढ़ता है, जिससे सिरदर्द हो सकती है। 

उल्टी की समस्या

प्रोटीन की मात्रा शरीर में काफी ज्यादा होने पर एलर्जी की परेशानी हो सकती है, जिसकी वजह से कुछ लोगों को उल्टी भी हो सकती है। 

स्किन में एलर्जी

हाई प्रोटीन युक्त आहार का सेवन करने से आपकी स्किन पर एलर्जी जैसे- स्किन का लाल होना, खुजली, रैशेज इत्यादि हो सकते हैं। ऐसी स्थिति में तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। 

दही और अंडा का एक साथ सेवन स्वास्थ्य के लिए हेल्दी नहीं होता है। हालांकि, हर व्यक्ति में इसके लक्षण अलग-अलग हो सकते हैं। वहीं, अगर आपको दही और अंडा एक साथ खाने का मन हो रहा है तो इन दोनों के बीच खाने का थोड़ा गैप जरूर रखें। 

Read Next

इलायची और मिश्री का एकसाथ सेवन करने से सेहत को मिलते हैं ये 6 फायदे

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Kishori Mishra

Kishori Mishra

सब एडिटर

जागरण न्यू मीडिया (Only My Health) में बतौर सब एडिटर काम कर रही किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया में 4 साल का अनुभव है। किशोरी को हेल्थ के साथ-साथ करियर और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों की अच्‍छी समझ है। वह पिछले 4 वर्षों से इन विषयों पर लेख लिखती आ रही हैं। किशोरी ने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से हिन्दी जर्नजिल्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Oct 07, 2022 15:08 IST

    Published By : Kishori Mishra

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content