Elaichi Mishri Ke Fayde: इलायची का सेवन चाय से लेकर खाना बनाने में मसाले के तौर पर खूब किया जाता है। इसका सेवन शरीर के लिए बहुत फायदेमंद भी माना जाता है। इलायची में मौजूद गुण शरीर को कई बीमारियों से बचाने का भी काम करते हैं। इलायची में मौजूद औषधीय गुणों के कारण ही इसे 'मसालों की रानी' भी कहा जाता है। इलायची और मिश्री का एकसाथ सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इलायची में मौजूद विटामिन सी, नियासिन, मिनरल्स, कैल्शियम, पोटैशियम, और राइबोफ्लोबिन जैसे पोषक तत्व शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इसके अलावा मिश्री में मौजूद गुण (Health Benefits Of Mishri) शरीर में खून के कमी से लेकर कमजोरी दूर करने के लिए भी फायदेमंद माने जाते हैं। इलायची और मिश्री का पाउडर दूध में मिलाकर खाने से कमजोरी की समस्या से खून की कमी तक की परेशानी में बहुत फायदा मिलता है।
इलायची और मिश्री खाने के फायदे- Elaichi Mishri Benefits in Hindi
इलायची और मिश्री का मिश्रण न सिर्फ शरीर को ताकत देने के लिए फायदेमंद माना जाता है बल्कि इसका सेवन मुंह की बदबू दूर करने, माउथ अल्सर की समस्या से निजात दिलाने में भी फायदेमंद होता है। इलायची और मिश्री में एंटी-ऑक्सीडेंट गुण भी पाए जाते हैं, जो शरीर का वजन नियंत्रित करने और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखने में भी फायदेमंद होते हैं।
इसे भी पढ़ें: अजवाइन, सौंफ, मेथी और शहद का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे
इलायची और मिश्री पाउडर का एकसाथ सेवन करने से आपको ये फायदे मिलते हैं-
टॉप स्टोरीज़
1. पाचन तंत्र के लिए बहुत फायदेमंद
इलायची और मिश्री का एकसाथ सेवन करने से आपको पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याओं में बहुत फायदा मिलता है। इलायची और मिश्री में मौजूद डायजेस्टिव गुण पाचन तंत्र को मजबूत बनाते हैं। इसका सेवन करने से आपको अपच और कब्ज जैसी गंभीर समस्या में बहुत फायदा मिलता है। इलायची मिश्री पाउडर का सेवन करने से आपको भूख न लगने की समस्या में भी फायदा मिलता है।
2. कमजोरी दूर करे
शरीर में कमजोरी की समस्या को दूर करने के लिए भी इलायची और मिश्री का पाउडर बहुत फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद गुण शरीर को पर्याप्त पोषण देने का काम करते हैं। इलायची में विटामिन्स, आयरन और कैल्शियम जैसे गुण पर्याप्त मात्रा में होते हैं। मिश्री और इलायची का एकसाथ सेवन करने से शरीर में खून की कमी की समस्या में भी फायदा मिलता है। इनमें सुक्रोज की पर्याप्त मात्रा होती है, जो शरीर को तुरंत एनर्जी देने के लिए भी बहुत फायदेमंद माना जाता है।
3. मुंह के छालों को दूर करने में फायदेमंद
मुंह में छाले या माउथ अल्सर की समस्या में इलायची और मिश्री का पाउडर एकसाथ खाना फायदेमंद होता है। मिश्री में मौजूद गुण मुंह में छाले की समस्या में शीतलता देने का काम करते हैं। इलायची और मिश्री के मिश्रण में मौजूद गुण माउथ अल्सर की वजह से होने वाली ब्लीडिंग दूर करने में भी फायदेमंद माने जाते हैं।
4. वजन कंट्रोल करने में फायदेमंद
वजन कंट्रोल करने के लिए भी इलायची और मिश्री का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। इलायची में एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो शरीर का चयापचय ठीक रखने में उपयोगी होते हैं और वजन कंट्रोल में रखते हैं। नियमित रूप से सुबह के समय इलायची और मिश्री का पाउडर खाने से आपको वजन कम करने में फायदा मिल सकता है।
5. इम्यूनिटी बूस्ट करने में उपयोगी
शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए इलायची और मिश्री के पाउडर का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। इलायची में विटामिन सी होता है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में फायदेमंद माना जाता है।
6. मुंह की बदबू दूर करने में उपयोगी
इलायची और मिश्री का पाउडर एकसाथ खाने से मुंह की बदबू दूर करने में बहुत फायदा मिलता है। मुंह से बदबू आने की समस्या में आप इलायची के साथ मिश्री के दानें भी चबा सकते हैं। इसका सेवन करने से मुंह की बदबू के अलावा मुंह में जलन की समस्या में भी फायदा मिलता है।
इसे भी पढ़ें: धनिया और अजवाइन का पानी पीने से मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें बनाने का तरीका
इलायची और मिश्री पाउडर को आप दूध या गर्म पानी के साथ भी खा सकते हैं। इसके अलावा सुबह के समय इलायची और मिश्री का सेवन करना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। किसी भी बीमारी में इलायची और मिश्री का सेवन करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लेनी चाहिए।
(Image Courtesy: Freepik.com)